न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बालों का सौंदर्य बढ़ाने का काम करता हैं रतनजोत तेल, जानें इससे मिलने वाले फायदे

आज इस कड़ी में हम आपको रतनजोत तेल लगाने से बालों में होने वाले फायदे, बनाने का तरीका और लगाने का तरीका बताने जा रहे है। आइये जानें इनके बारे में...

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 19 Jun 2024 3:35:22

बालों का सौंदर्य बढ़ाने का काम करता हैं रतनजोत तेल, जानें इससे मिलने वाले फायदे

आकर्षक और खूबसूरत लुक की चाहत को पूरा करने में बालों का महत्वपूर्ण योगदान हैं जिनकी सेहत बनाए रखने के लिए आपने कई घरेलू नुस्खे ट्राई किए होंगे। लेकिन क्या आपने कभी बालों पर रतनजोत का इस्तेमाल किया हैं। रतनजोत का उपयोग सौंदर्य और सेहत दोनों के लिए किया जाता है। औषधीय गुणों से भरपूर रतनजोत एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होती है। रतनजोत का उपयोग बालों की कई समस्याओं से छुटकारा दिलाने में भी लाभकारी साबित हो सकता है। आज इस कड़ी में हम आपको रतनजोत तेल लगाने से बालों में होने वाले फायदे, बनाने का तरीका और लगाने का तरीका बताने जा रहे है। आइये जानें इनके बारे में...

ratanjot oil benefits,hair beauty tips,beauty hacks for hair,enhance hair beauty,ratanjot oil uses for hair,natural hair care tips,hair beauty secrets,hair care benefits of ratanjot oil,beauty benefits of ratanjot oil,ratanjot oil for hair growth

जल्दी आते हैं नए बाल

रतनजोत एक खास ऐंटीबायोटिक होता है। इसमें ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो आपके सिर की त्वचा को शांत और नमीयुक्त बनाए रखते हैं। इससे आपके सिर पर नए बाल आने की प्रक्रिया तेज होती है। रतनजोत को प्राकृतिक हेयर कलर से भरपूर माना जाता है। इसका कारण यह है कि इसे बालों में लगाने से आपके बाल काले और घने बनते हैं। सरसों तेल के साथ जब आप इसे पकाकर अपने बालों में लगाती हैं तो आपके बाल मोटे भी हो जाते हैं।

ratanjot oil benefits,hair beauty tips,beauty hacks for hair,enhance hair beauty,ratanjot oil uses for hair,natural hair care tips,hair beauty secrets,hair care benefits of ratanjot oil,beauty benefits of ratanjot oil,ratanjot oil for hair growth

डैंड्रफ से मिलता है छुटकारा

बालों के झड़ने का एक बड़ा कारण डैंड्रफ है। बालों और स्कैल्प पर रतनजोत लगाने और इससे मालिश करने से डैंड्रफ से छुटकारा मिलता है। ऐसा इसलिए होते है क्योंकि यह एंटी-इन्फ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होती है।

ratanjot oil benefits,hair beauty tips,beauty hacks for hair,enhance hair beauty,ratanjot oil uses for hair,natural hair care tips,hair beauty secrets,hair care benefits of ratanjot oil,beauty benefits of ratanjot oil,ratanjot oil for hair growth

बालों की लंबाई बढ़ाए

हम किसी सुनी और पढ़ी हुई बात से आपको यह तेल उपयोग करने का सुझाव नहीं दे रहे हैं। बल्कि इस तेल के रिजल्ट हमने खुद देखे हैं। इसलिए अगर आपके बाल बहुत कमजोर और पतले हैं तो हम आपको यह तेल ट्राई करने के लिए जरूर कहेंगे। आप हर रोज रात को सोने से पहले इस तेल से बालों की जड़ों में अच्छी तरह मसाज करें और फिर अगली सुबह शैंपू कर लें। यह नुस्खा इतना प्रभावी है कि सिर्फ 2 महीने के अंदर आपको मनचाहा रिजल्ट मिल सकता है।

ratanjot oil benefits,hair beauty tips,beauty hacks for hair,enhance hair beauty,ratanjot oil uses for hair,natural hair care tips,hair beauty secrets,hair care benefits of ratanjot oil,beauty benefits of ratanjot oil,ratanjot oil for hair growth

ड्राई और फ्रिजी बालों से मिलता है छुटकारा

रतनजोत आपके बालों को पर्याप्त पोषण प्रदान करने में मदद करती है। साथ ही यह बालों को मॉइश्चराइज करने में भी मदद करता है। जिससे सूखे बालों से छुटकारा मिलता है और बाल शाइनी बनते हैं।

ratanjot oil benefits,hair beauty tips,beauty hacks for hair,enhance hair beauty,ratanjot oil uses for hair,natural hair care tips,hair beauty secrets,hair care benefits of ratanjot oil,beauty benefits of ratanjot oil,ratanjot oil for hair growth

बालों को बनाए मोटा और घना

आप चाहे जितने भी तेल अपने बालों में क्यों ना उपयोग कर लें। लेकिन आज के समय में भी शुद्ध सरसों तेल का कोई मुकाबला नहीं। यह तेल आपके बालों को मोटा और घना बनाने में मदद करता है। जब आप इसमें रतनजोत को पका लेती हैं तो यह आपके बालों दोगुनी गति से लाभ पहुंचाने लगता है। इसे लगाने से आपके बाल काले तो होते ही हैं, साथ ही तेजी से नए बाल आने भी लगते हैं।

ratanjot oil benefits,hair beauty tips,beauty hacks for hair,enhance hair beauty,ratanjot oil uses for hair,natural hair care tips,hair beauty secrets,hair care benefits of ratanjot oil,beauty benefits of ratanjot oil,ratanjot oil for hair growth

बालों का मॉइश्चर करे मेंटेन

नियमित रूप से बालों पर रतनजोत तेल लगाने से बालों का मॉइश्चर मेंटेन रखने में मदद मिलती है। साथ ही आप रतनजोत तेल का इस्तेमाल करके हेयर फॉल और डैंड्रफ जैसी परेशीनियों से भी चुटकियों में छुटकारा पा सकते हैं। रतनजोत ऑयल से स्कैल्प की मसाज करने पर बाल जड़ से मजबूत होने लगते हैं। बता दें कि रतनजोत तेल को हेयर केयर में शामिल करके आप आसानी से बालों को लम्बा, घना, मुलायम और चमकदार बना सकते हैं।

ratanjot oil benefits,hair beauty tips,beauty hacks for hair,enhance hair beauty,ratanjot oil uses for hair,natural hair care tips,hair beauty secrets,hair care benefits of ratanjot oil,beauty benefits of ratanjot oil,ratanjot oil for hair growth

रतनजोत तेल बनाने का तरीका

रतनजोत तेल बनाने के लिए 1 कप सरसों के तेल को कढ़ाई में गर्म करें। तेल का पीलापन खत्म होने के बाद गैस धीमी कर दें। अब तेल में रतनजोत के 1-1 इंच के 2 टुकड़े डालें। इन टुकड़ों को लेयर्स में अलग-अलग करके तेल में डाले। जिससे तेल अच्छी तरह से इसे सोख ले। अब 5-7 मिनट तेल का रंग लाल होने तक इसे पकाएं। फिर तेल को ठंडा करके किसी कांच की शीशी में भर लें।

रतनजोत तेल लगाने का तरीका

बालों की समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए रतनजोत का प्रयोग करना बहुत आसान है। आपको बस रतनजोत को सरसों के तेल, तिल के तेल या जैतून के तेल में अच्छी तरह गर्म कर लेना है। अब तेल तो किसी बर्तन में अलग निकाल लें और थोड़ा ठंडा होने दें। इस तेल को बालों, स्कैल्प और जड़ों में अच्छी तरह लगाएं। इससे कुछ समय स्कैल्प की मालिश करें। इसे रातभर के लिए बालों में लगाकर छोड़ दें और अगली सुबह किसी हर्बल शैंपू से धो लें।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग

Adidas में बड़ी छंटनी से मचा हड़कंप, गुड़गांव टेक हब के करीब 50% कर्मचारियों की नौकरी गई

EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज

अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध

असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले

शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित

अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म

10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद

यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल

शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज

Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट

शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम

सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान

7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत