न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बालों को प्राकृतिक चमक देगा आलू, फायदे पाने के लिए इन 6 तरीकों से करें इसका इस्तेमाल

आज इस कड़ी में हम आपको आलू को इस्तेमाल कारनमे के कुछ तरीके बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से बालों को प्राकृतिक चमक मिलेगी और जड़ों से मजबूती भी। तो आइये जानते हैं बालों में आलू के इस्तेमाल के तरीके और मिलने वाले फायदों की जानकारी...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 16 Jan 2022 3:41:02

बालों को प्राकृतिक चमक देगा आलू, फायदे पाने के लिए इन 6 तरीकों से करें इसका इस्तेमाल

भारतीय भोजन में आलू का बड़ा महत्व हैं जिसे किसी भी सब्जी के साथ बनाया जा सकता हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यही आलू आपके बालों की कई समस्याओं का भी अंत करने में मददगार साबित हो सकता हैं। जी हां, विटामिन बी, सी, जिंक, आयरन और नियासिन जैसे कई पोषक तत्वों से भरपूर आलू बालों को पोषित करते हुए इन्हें मजबूत, चमकदार बनाता हैं और कई अन्य परेशानियों से भी निजात दिलाता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको आलू को इस्तेमाल कारनमे के कुछ तरीके बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से बालों को प्राकृतिक चमक मिलेगी और जड़ों से मजबूती भी। तो आइये जानते हैं बालों में आलू के इस्तेमाल के तरीके और मिलने वाले फायदों की जानकारी...

potato will give natural shine to hair,potato beauty benefits,beauty hacks,beauty tips

लंबे बालों के लिए आलू का पानी

अगर आपको अपने बालों को लंबा करना है तो आप आलू का पानी लगा सकते हैं। दरअसल, आलू में मिलने वाला विटामिन बी, विटामिन सी, जिंक, नियासिन और आयरन बालों की रोम को पोषण देते हैं और बालों के विकास को बढ़ावा दे सकते हैं। इससे बालों की जड़ों को मजबूती मिलती है और आपको बाल अंदर से स्ट्रांग होते हैं। इस तरह ये बालों को लंबा करने में एक प्रमुख भूमिका निभाते हैं। इसके अलावा आलू का अर्क रोम छिद्रों की ब्लॉकेज को हटाने में मदद करते हैं। इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होती है और आपके बाल लंबे रहते हैं। इसके लिए आलू काट कर इसे पानी में उबाल लें और इस पानी को बालों पर लगा लें।

potato will give natural shine to hair,potato beauty benefits,beauty hacks,beauty tips

ऑयली बालों में आलू काट कर लगाएं

आलू का रस सीबम और पसीने को सोखकर सिर की त्वचा को साफ करने में मदद कर सकता है। ये ऑयली बालों के लिए बहुत फायदेमंद है। इसे लगाने से स्कैल्प साफ रहता है जिससे अतिरिक्त ऑयल प्रोडक्शन नहीं होता। यह स्कैल्प को साफ रखते हुए बालों के रोम को खोल देता है जिससे बालों में अतिरिक्त ऑयल के कारण डैंड्रफ की समस्या नहीं होती। इसके लिए एक आलू को काट कर स्कैल्प और बालों पर लगाएं। कुछ देर इसे ऐसे ही रहने दें। फिर लगभग आधे घंटे के बाद अपने बाल धो लें।

potato will give natural shine to hair,potato beauty benefits,beauty hacks,beauty tips

हेयर फॉल की समस्या में आलू का रस

दादी मां आलू के रस को एक अचूक उपाय मानती हैं। पहले के जमाने में तो हर कोई अपने बालों को सुंदर और लंबे बनाने के लिए आलू के रस का इस्तेमाल करते था। वो तो अब लोगों ने शैम्पू का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। जिसके कारण कई बार ज्यादा केमिकल वाले शैम्पू के प्रयोग से बालों की कई परेशानियां शुरू हो जाती हैं। ऐसे में बालों की रूसी व हेयर फॉल की समस्या होती है। आलू का रस इन परेशानियों का रामबाण इलाज है। इसके लिए आलू के रस को धीरे-धीरे अपने स्कैल्प में लगाकर मालिश करें। फिर बालों को शॉवर कैप से कवर कर लें। 20 से 25 मिनट बाद बालों को पानी से धो लें। बालों को बढ़ाने के लिए इस उपाय को हफ्ते में एक बार करें। इससे एक ही महीने में हेयर फॉल की समस्या ठीक हो जाएगी।

potato will give natural shine to hair,potato beauty benefits,beauty hacks,beauty tips

डर्मेटाइटिस में असरदार है आलू का रस

आलू का रस एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है जो कि स्कैल्प को सेबोरहाइक डर्मेटाइटिस और डैंड्रफ जैसे संक्रमणों से मुक्त रखता है। साथ ही इसका विटामिन सी स्कैल्प संक्रमण को कम करने में मदद करता है और इसका एंटीबैक्टीरियल गुण डैंड्रफ को कम करने में मदद करता है। इसके लिए 2 आलू को पीस कर इसका रस निकाल लें और इसे अपने बाल और स्कैल्प पर लगाएं। इसे आधे घंटे रहने दें और फिर अपना बाल धो लें। इस तरह इसे रेगुलर इस्तेमाल करने से आपके बालों में डैंड्रफ की समस्या नहीं होगी। इसके अलावा आप रूसी के लिए आलू के रस में नींबू मिला कर स्कैल्प लगा सकते हैं और आराम पा सकते हैं।

potato will give natural shine to hair,potato beauty benefits,beauty hacks,beauty tips

कंडीशनर की तरह इस्तेमाल करें आलू

आलू को पीस कर रख लें और इसमें शहद व अंडा मिला लें। अब इसे अपने बालों में कंडीशनर की तरह लगाएं। ये बालों को स्ट्रेट और खूबसूरत बनाने में मदद करते हैं। साथ ही अगर आपके बाल बहुत ड्राई हैं और घुंघराले हैं तो आप कंडीशनर में एलोवेरा भी मिला लें। ये आपके घुंघराले बालों को सुलझाने में मदद करेगा और इसे सीधा व सुंदर बनाएगा।

potato will give natural shine to hair,potato beauty benefits,beauty hacks,beauty tips

आलू से बनाएं हाइड्रेटिंग हेयर मास्क

अगर आपके बाल बहुत झड़ते हैं तो इसके लिए आप हाइड्रेटिंग हेयर मास्क बना सकते हैं। इसके लिए एक आलू को कद्दूकस करके उसका रस पूरी तरह से निचोड़ लें। इस रस में, एलोवेरा जेल और नारियल का तेल अच्छी तरह से मिला लें। अब इसे हर हफ्ते में एक बार हेयर पैक की तरह लगाएं। इससे धीमे-धीमे आपके बाल झड़ना कम हो जाएंगे और अंदर से हेल्दी होने लगेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद