Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पलकों की सुंदरता बढ़ाता हैं मसकारा, जानें किस तरह लगाए इसे परफेक्ट

आज हम आपको मसकारा लगाने का परफेक्ट तरीका बताने जा रहे हैं जो पलकों की सुंदरता बढ़ाने के साथ ही चहरे की खूबसूरती को बढ़ाएगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 29 Dec 2021 8:02:11

पलकों की सुंदरता बढ़ाता हैं मसकारा, जानें किस तरह लगाए इसे परफेक्ट

आंखों की खूबसूरती से चहरे की सुन्दरता में इजाफा होता हैं और आंखों को आकर्षक बनाने में पलकों की खूबसूरती बहुत मायने रखती हैं। इसके लिए मेकअप की मदद ली जाती हैं जिसमें मसकारे का इस्तेमाल किया जाता हैं। लेकिन सही लुक के लिए जानना जरूरी है की मसकारा कैसे लगाया जाए। बिना जानकारी के इसका इस्तेमाल आपका पूरा लुक खराब कर सकता है। ऐसे में आज हम आपको मसकारा लगाने का परफेक्ट तरीका बताने जा रहे हैं जो पलकों की सुंदरता बढ़ाने के साथ ही चहरे की खूबसूरती को बढ़ाएगा।
maakeup tips,maakeup tips in hidni,mascara tips मस्कारा का चयन

आजकल मार्केट में कई तरह के मस्कारा उपलब्ध हैं। लेकिन जरूरी नहीं कि एक ही तरह का मस्कारा हर किसी पर अच्छा लगें। आंखों की पलकों की भिन्नता के साथ ही मस्कारा भी अलग-अलग तरीके का पाया जाता है। जिन लोगों की पलकें छोटी हैं उन्हें एसेंशियल ऑयल से समृद्ध मस्कारा लगाना चाहिए। यदि पलकों में पसीना आता है, तो वाटरप्रूफ मस्कारा लगाएं। आंखों की पलकों में वॉल्यूम बढ़ाने के लिए ऐसे मस्कारा का चयन करें जिसका ब्रश चौड़ा हो। maakeup tips,maakeup tips in hidni,mascara tips मस्कारे के रंग का चयन

मस्कारे के अलग-अलग प्रकार के साथ ही इसके रंगों में भी विभिन्नता पाई जाती है। वैसे तो ज्यादातर महिलाएं काला या भूरा मस्कारा लगाना पसंद करती हैं। लेकिन इसके अलावा भी कई ऐसे मसकारे उपलब्ध है जिन्हें लगाकर आप अपनी आंखों की सुंदरता बढ़ा सकती हैं। ध्यान रहे जिन लोगों की आंखें छोटी होती हैं, उन्हें काला मस्कारा और काला आई लाइनर साथ लगाने से बचना चाहिए। आप इसकी जगह किसी अन्य रंग का मस्कारा अप्लाई कर सकते हैं। maakeup tips,maakeup tips in hidni,mascara tips मॉइश्चराइजर लगाएं

अगर आप रोजाना मस्कारा लगाती हैं, तो इसे लगाने से पहले मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं। ऐसा करने से आपके आईलैशेज को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचता। maakeup tips,maakeup tips in hidni,mascara tips मस्कारा लगाएं

आई मेकअप पूरा करने के बाद अब आंखों में मस्कारा लगाने की बारी है। इसे लगाने के लिए ऊपर की ओर देखें और मस्कारे को आंखों की जड़ों से लेकर सिरों तक लगाएं। ध्यान रखें कि आपको जड़ों में ज्यादा मस्कारा लगाना है और सिरों में कम मस्कारा का इस्तेमाल करना है। maakeup tips,maakeup tips in hidni,mascara tips निचली पलकों में मस्कारा लगाएं

ऊपरी पलकों में मस्कारा लगाने के साथ ही निचली पलकों में भी मस्कारा लगाना जरूरी है। लेकिन अगर आपकी आंखों में डाक सर्कल्स हैं तो आप इस स्टेप को स्किप कर सकते हैं। निचली पलकों में मस्कारा लगाने के लिए हमेशा पतले ब्रश का इस्तेमाल करें। maakeup tips,maakeup tips in hidni,mascara tips डबल कोट जरूर करें

मस्कारा कभी भी एक स्ट्रोक में नहीं लगाया जाता। इसे लगाने के लिए डबल कोट करना जरूरी होती है। अगर आपकी पलकें बहुत कम है या छोटी हैं, तो कम से कम दो से तीन कोट जरूर लगाएं। जबकि बड़ी पलकों में एक से दो कोट काफी है। ध्यान रहे, जब एक कोट सूख जाएं तभी दूसरा कोट लगाएं। maakeup tips,maakeup tips in hidni,mascara tips मस्कारा लगाते समय रखें इन बातों का ध्यान

- अगर आप पहली बार मस्कारा लगा रहे हैं और आपके हाथ कांप रहे हैं, तो इसे रोकने के लिए किसी मेज पर अपनी कोहनी को टिका दें। फिर मस्कारा अप्लाई करें।
- अपने आईलैशेज को लंबा दिखाने के लिए मस्कारा लगाने से पहले पलकों में बेबी पाउडर लगा लें। फिर बेबी पाउडर के ऊपर मस्कारा लगाएं। ऐसा करने से आपकी पलकें मोटी और लंबी दिखाई देंगी।
- यदि आंखों में डार्क सर्कल्स हो तो कभी भी नीचे की पलकों में मस्कारा ना लगाएं। नीचे की पलकों में मस्कारा लगाने से आपके डार्क सर्कल्स और भी ज्यादा गहरे नजर आते हैं।
- रोजाना मस्कारा लगाने के साथ इसे साफ करना भी जरूरी होता है। आप मेकअप रिमूवर की मदद से मस्कारा रोजाना साफ करें। इसके अलावा आप नारियल के तेल की मदद से भी मस्कारा को निकाल सकती हैं। ऐसा करने से रोजाना मस्कारा लगाने के बावजूद आपकी पलकें डैमेज नहीं होती।
- बात जब आंखों की हो तो कभी भी मेकअप प्रोडक्ट की क्वालिटी से समझौता न करें। क्योंकि हानिकारक मेकअप प्रोडक्ट्स आपकी आंखों को खराब कर सकते हैं इसीलिए हमेशा अच्छे ब्रांड का मस्कारा लगाएं।
- आंखों में किसी भी प्रकार की एलर्जी होने पर कभी मस्कारा ना लगाएं।
- अगर आप कांटेक्ट लेंस पहनने वाले हैं तो इसे पहनने के बाद ही मस्कारा लगाएं। नहीं तो आपका मस्कारा फैल सकता है।
- अगर आपकी आंखों की पलकों में पसीना आता है तो वाटरप्रूफ मस्कारा लगाएं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
सनस्क्रीन लगाने के बाद भी टैनिंग हो रही है? जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
सनस्क्रीन लगाने के बाद भी टैनिंग हो रही है? जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
सर्दियों में चेहरा हो रहा है रूखा? स्किन को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 7 टिप्स
सर्दियों में चेहरा हो रहा है रूखा? स्किन को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 7 टिप्स
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology