न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बरकरार रखना चाहते हैं स्किन का निखार, सोने से पहले हर रात लगाएं ये चीजें

हर किसी को अपनी स्किन से बहुत प्यार होता हैं जिसे निखार देने के लिए लोग कई तरह के प्रयास करते हैं। लेकिन आजकल के बढ़ते प्रदूषण, तनाव और खराब जीवनशैली के कारण स्वास्थ्य ही नहीं बल्कि स्किन पर भी बुरा प्रभाव पड़ता हैं

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 09 May 2023 9:06:21

बरकरार रखना चाहते हैं स्किन का निखार, सोने से पहले हर रात लगाएं ये चीजें

हर किसी को अपनी स्किन से बहुत प्यार होता हैं जिसे निखार देने के लिए लोग कई तरह के प्रयास करते हैं। लेकिन आजकल के बढ़ते प्रदूषण, तनाव और खराब जीवनशैली के कारण स्वास्थ्य ही नहीं बल्कि स्किन पर भी बुरा प्रभाव पड़ता हैं जिसका समय-समय पर ख्याल रखना जरूरी होता हैं। ऐसे में रात को सोने से पहले का समय सबसे उपयुक्त माना जाता हैं क्योंकि जब आप रात में सुकून की नींद लेते हैं तो आपकी स्किन को भरपूर समय मिलता है कि वह आजमाए जाने वाली चीजों के पोषण को अच्छे से अवशोषित कर सकें। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका इस्तेमाल सोने से पहले चेहरे पर करना चाहिए जिससे स्किन कोमल, मुलायम और निखरी हुई नजर आ सकती है। आइये जानते हैं इन तरीकों के बारे में...

बरकरार रखना चाहते हैं स्किन का निखार, सोने से पहले हर रात लगाएं ये चीजें

टमाटर का इस्तेमाल

टमाटर में विटामिन-ए, विटामिन-के, आयरन, फॉस्फोरस और अन्य विटामिन्स पाए जाते हैं। इसके इस्तेमाल से आप ग्लोइंग स्किन पा सकते हैं। यह त्वचा संबंधी समस्या को दूर करने में मदद करता है। टमाटर में मौजूद पोषक तत्व एंटी एजिंग की समस्या में मददगार होते हैं। इसके इस्तेमाल से आप बढ़ती उम्र के लक्षणों से बच सकते हैं। यह झुर्रियों को कम करने में मदद करता है। रात को सोने से पहले कॉटन की मदद से टमाटर का रस चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद पानी से धो लें। या फिर आप टमाटर का फेस मास्क का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे दही या ओटमील में शामिल कर फेस मास्क बना सकते हैं।

बरकरार रखना चाहते हैं स्किन का निखार, सोने से पहले हर रात लगाएं ये चीजें

बादाम का तेल

त्वचा के लिए बादाम बेहद फायदेमंद साबित होता है और स्किन को निखारने में भी मददगार है। बादाम के तेल को मॉइश्चराइजर की तरह रात के समय लगाकर सोया जा सकता है। इसे लगाने के लिए अपनी उंगलियों में बादाम के तेल की कुछ बूंदे लें और पूरे चेहरे पर उंगलियों को हल्के हाथ से गोलाई में घुमाते हुए तेल लगाएं। यह ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर करता है।

बरकरार रखना चाहते हैं स्किन का निखार, सोने से पहले हर रात लगाएं ये चीजें

नींबू और शहद का फेस मास्क

शहद और नींबू का फेस मास्क बनाने के लिए आपको नींबू को कद्दूकस करना है। इसके बाद उसमें शहद मिलाकर चेहरे पर मसाज करनी है। मसाज करने के कुछ देर बाद चेहरे को नॉर्मल छोड़ देना है। अगर आपने चेहरे पर बेहतर रिजल्ट पाना चाहते हैं तो इसे आप सप्ताह में दो से तीन बार लगा सकते हैं।

बरकरार रखना चाहते हैं स्किन का निखार, सोने से पहले हर रात लगाएं ये चीजें

दूध

चेहरे पर प्राकृतिक क्लेंजर की तरह काम करता है दूध। लेकिन, स्किन से डेड स्किन सेल्स हटाकर ड्राइनेस दूर करने में भी दूध का इस्तेमाल किया जा सकता है। दूध को चेहरे पर लगाने के लिए एक रूई का टुकड़ा रूई में डुबोएं और चेहरे पर लगाकर सूखने का इंतजार करें। इसके बाद सुबह उठकर आपको चेहरा धोना है।

बरकरार रखना चाहते हैं स्किन का निखार, सोने से पहले हर रात लगाएं ये चीजें

नारियल तेल

अपनी पसंदीदा नाइट क्रीम में एक चम्मच वर्जिन नारियल तेल या कोल्ड-प्रेस्ड नारियल तेल मिलाएं। इससे अपने चेहरे पर मालिश करें और अगली सुबह धो लें। आपकी त्वचा के लिए नारियल का तेल एक सुपरफूड की तरह काम करता है। यह त्वचा की जलन को मिटाता है और इंफेक्शन से बचाता है।

बरकरार रखना चाहते हैं स्किन का निखार, सोने से पहले हर रात लगाएं ये चीजें

एलोवेरा जेल

एलोवेरा जेल स्किन के लिए काफी हेल्दी होता है। चेहरे पर इसका इस्तेमाल करने से आपकी स्किन हाइड्रेट रहती है। इसका उपयोग करने के लिए 1 चम्मच एलोवेरा जेल लें। अब इसे अपने चेहरे पर लगाकर रातभर के लिए छोड़ दें। सुबह नॉर्मल पानी से चेहरे को धो लें। इससे स्किन हाइड्रेट रहेगा।

बरकरार रखना चाहते हैं स्किन का निखार, सोने से पहले हर रात लगाएं ये चीजें

खीरे का रस

आप अपने चेहरे को ग्लोइंग और खूबसूरत बनाने के लिए रात को खीरे का रस भी लगा सकते हैं। इसके लिए आप खीरे का रस निकाल लें। अब इस रस को अपने चेहरे पर लगा लें और सुबह उठकर धो लें। इससे त्वचा को ठंडक मिलती है, त्वचा हाइड्रेट बनती है और चमक भी नजर आती है। रोजाना रात को चेहरे पर खीरे का रस लगाने से आपकी त्वचा संबंधी समस्याएं दूर हो सकती हैं।

बरकरार रखना चाहते हैं स्किन का निखार, सोने से पहले हर रात लगाएं ये चीजें

हल्दी वाला दूध

हल्दी वाला दूध कई स्वास्थ्य समस्याओं के लिए एक लोकप्रिय आयुर्वेदिक उपचार है। इसमें एंटी माइक्रोबियल गुण होते हैं जो कि एक शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट के रूप में काम करता है। यह मुंहासे को ठीक करता है। इसे प्रयोग करने के लिए एक चम्मच कच्चे दूध में आधा चम्मच हल्दी पाउडर मिलाएं। इसे अपने चेहरे पर लगाने के लिए एक कॉटन बॉल का इस्तेमाल करें और फिर इसे टोनर की तरह लगाएं। बिस्तर पर जाने से पहले इसे पूरी तरह सूखने दें।

बरकरार रखना चाहते हैं स्किन का निखार, सोने से पहले हर रात लगाएं ये चीजें

विटामिन ई कैप्सूल

विटामिन ई को बालों और त्वचा के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। आप विटामिन ई कैप्सूल जेल को रात के समय अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। इसके लिए आप एलोवेरा जेल लें। इसमें विटामिन ई कैप्सूल का जेल निकाल लें। अब इन दोनों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें और रात के समय अपने चेहरे पर लगाएं। रोजाना रात को चेहरे पर विटामिन ई कैप्सूल लगाने से दाग-धब्बे, पिंपल्स, ब्लैकहैड्स और डार्क सर्कल्स से निजात मिल सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

  • खराब खानपान से दांत पीले हो जाते हैं
  • महंगे ट्रीटमेंट के बिना दांतों को चमकदार बनाएं
  • घरेलू नुस्खों से दांत सफेद और मजबूत बनते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

कातिलों ने रची थी फूलप्रूफ योजना, लेकिन दिल्ली पुलिस ने खोला ब्लाइंड मर्डर का राज, शातिर ऐसे हुए गिरफ्तार
कातिलों ने रची थी फूलप्रूफ योजना, लेकिन दिल्ली पुलिस ने खोला ब्लाइंड मर्डर का राज, शातिर ऐसे हुए गिरफ्तार
प्यार, लिव-इन और फिर हत्या... इंस्टाग्राम पर शुरू हुई प्रेम कहानी का हुआ दर्दनाक अंत
प्यार, लिव-इन और फिर हत्या... इंस्टाग्राम पर शुरू हुई प्रेम कहानी का हुआ दर्दनाक अंत
उद्धव गुट में सेंध की अटकलों पर रोहित पवार का बड़ा बयान, कहा- 'टूटने वाले हों या तोड़ने वाले, दोनों को...
उद्धव गुट में सेंध की अटकलों पर रोहित पवार का बड़ा बयान, कहा- 'टूटने वाले हों या तोड़ने वाले, दोनों को...
यूबीटी में बड़ी टूट की आहट! आधी रात सांसदों से मिले एकनाथ शिंदे, 6 सांसदों के पाला बदलने की अटकलें
यूबीटी में बड़ी टूट की आहट! आधी रात सांसदों से मिले एकनाथ शिंदे, 6 सांसदों के पाला बदलने की अटकलें
क्या 15 करोड़ में तय हुई सियासी सौदेबाजी? उद्धव गुट के इन 6 सांसदों के पाला बदलने की चर्चा तेज
क्या 15 करोड़ में तय हुई सियासी सौदेबाजी? उद्धव गुट के इन 6 सांसदों के पाला बदलने की चर्चा तेज
मेसी ने रचा फुटबॉल इतिहास, फीफा वर्ल्ड कप में ऐसा रिकॉर्ड बनाया जो आज तक कोई खिलाड़ी नहीं बना सका
मेसी ने रचा फुटबॉल इतिहास, फीफा वर्ल्ड कप में ऐसा रिकॉर्ड बनाया जो आज तक कोई खिलाड़ी नहीं बना सका
IND A vs SL A: मैदान पर भिड़ंत पड़ा भारी! वैभव-हलाम्बागे विवाद में मैच रेफरी ने लिया बड़ा एक्शन
IND A vs SL A: मैदान पर भिड़ंत पड़ा भारी! वैभव-हलाम्बागे विवाद में मैच रेफरी ने लिया बड़ा एक्शन
जहांगीर खान को छुड़ाने की कोशिश? पत्नी की अगुवाई में जुटी भीड़, पुलिस पहुंचते ही मची भगदड़
जहांगीर खान को छुड़ाने की कोशिश? पत्नी की अगुवाई में जुटी भीड़, पुलिस पहुंचते ही मची भगदड़
E20 पेट्रोल भरवाया और टंकी पर उमड़ पड़ीं चींटियां? वायरल वीडियो के बाद इथेनॉल फ्यूल पर छिड़ी नई बहस
E20 पेट्रोल भरवाया और टंकी पर उमड़ पड़ीं चींटियां? वायरल वीडियो के बाद इथेनॉल फ्यूल पर छिड़ी नई बहस
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी