Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

नाइट पार्टी के लिए ऐसा होना चाहिए आपका मेकअप, मिलेगा परपेक्ट लुक

ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ टिप्स लेकर आए हैं जिनकी मदद से नाइट पार्टी में आप खुद को स्पेशल और सबसे अलग दिखा सकती हैं। तो आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 14 Apr 2022 3:59:41

नाइट पार्टी के लिए ऐसा होना चाहिए आपका मेकअप, मिलेगा परपेक्ट लुक

जब भी किसी पार्टी या फंक्शन में जाना हो तो महिलाएं मेकअप करना पसंद करती हैं जो उनके लुक को आकर्षक और खूबसूरत बनाने का काम करता हैं। मेकअप को मौके के हिसाब से किया जाता है तभी आपका लुक आकर्षक दिख पाता हैं। जी हां, मेकअप लुक में तभी निखार आ पाता हैं जब सही समय पर सही चीज की जाए। ऐसे में कई बार देखा जाता हैं कि जब नाइट पार्टी के लिए तैयार होना होता हैं तब भी महिलाएं दिल वाला लुक आजमाती हैं जो सही नहीं हैं। दिन की पार्टी में हल्का मेकअप चल जाता है लेकिन रात की पार्टी में हैवी मेकअप जरूरी होता है। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ टिप्स लेकर आए हैं जिनकी मदद से नाइट पार्टी में आप खुद को स्पेशल और सबसे अलग दिखा सकती हैं। तो आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में...
night party make up tips,beauty tips,beauty hacks रेड कलर देगा अलग लुक

नाइट पार्टी के लिए ज्वैलरी, ड्रेस और मेकअप में रेड टच जरूर दें। गोल्डन लुक पाने के लिए रेड आटिर्फिशल ज्वैलरी भी ट्राई कर सकती हैं। चीक्स को रेड ब्लशर से हाइलाइट करें। लिप्स पर रेड ग्लॉस जरूर लगाएं। night party make up tips,beauty tips,beauty hacks
रात के समय डार्क होना चाहिए मेकअप

यदि आप रात के किसी फंक्शन या पार्टी अटेंड करने जा रही है तो उस दौरान आप अपना मेकअप थोड़ा डार्क रखें। क्योकि दिन में प्राकृतिक रौशनी होती है, जिससे आपके चेहरे का मेकअप फेडअप नहीं होता है। मगर रात की तेज आर्टिफिशियल रौशनी में लाइट मेकअप फीका लगने लगता है। मेकअप ऐसा करें जिसमें आप के चेहरे के फीचर्स शार्प नजर आएं।

मेकअप में इन चीजों को करें शामिल

अगर आप नाइट पार्टी में हॉट दिखना चाहती हैं, तो मेकअप में सिलीकॉन लिक्विड फाउंडेशन का इस्तेमाल करें। दरअसल इससे आपका मेकअप बिल्कुल भी नहीं फैलेगा और बहुत अच्छा लुक आएगा।

night party make up tips,beauty tips,beauty hacks चेहरे पर चमक लाने के लिए

आपके चेहरे में ताजगी के साथ पूरे समय चमक बना रहे सके लिये आप मेकअप करते समय पहले चेहरे पर मॉइश्चराइजर लगाएं। उसके बाद प्राइमर लगाएं। यदि चेहरे पर दाग-धब्बे है तो छिपाने के लिए अपनी स्किन टोन से मेल करता हुआ कंसीलर लगाएं। अब अपनी स्किन से एक टोन गहरे रंग का बेस लगाएं और अच्छी तरह से ब्लेंड करें। रात के मेकअप में स्किन से गहरा टोन इस्तेमाल किया जाता है।

इस तरह बनाए लुक को अपीलिंग

नाइट पार्टी में ऐसा मेकअप करें जो स्पेशल लुक देने के साथ साथ अपीलिंग भी लगे। इसके लिए मेकअप में स्टोन, मिरर, ग्लिटर व सितारों का यूज किया जा सकता है। इनकी हेल्प से भी आपको नाइट पार्टी के लिए एक अलग लुक क्रिएट करने का मौका मिलेगा। night party make up tips,beauty tips,beauty hacks आंखों के लिए खास मेकअप

यदि आपकी आखें बड़ी है तो इसकी खूबसूरती में और अधिक चार चांद लगाने के लिये शिमरिंग आईशैडो का उपयोग करें। आंखों पर मेक-अप में करते समय यह ज़रूर जांच लें कि आपने न्यूट्रल शेड का लिप कलर इस्तेमाल किया हुआ है। यदि आपको मेकअप किसी पार्टी के लिए करना है तो स्मोकी आई लुक बहुत पसंद अच्छा दिखता है। इसके लिए आंखों को हाईलाइट करने के लिए हाईलाइटर लगाएं। लॉन्ग लास्टिंग गाढ़ा काजल लगाएं। पलकों पर ब्राउन पैलेट का कोल शैडो लगाएं। वॉटर प्रूफ मस्कारा के दो कोट लगाएं और अंत में भौहों के नीचे उभरे स्थान पर पर्ल शैडो से फिनिश टच दें।

होंठों के लिए लिप लाइनर

होंठों पर आकर्षक लुक पाने के लिये आप सबसे पहले लिपलाइनर का इस्तेमाल किया जा सकता है। आप चाहें तो किसी लिपशेड का भी उपयोग कर सकती हैं। सैसी रेड या डीप प्लम लिपशेड आपके होंठों को आकर्षक बनाने में मदद करता है। इस पर हल्का सा ग्लॉस टच दें और आपके होंठ रात में आपको आकर्षक दिखाने के लिये तैयार हैं।

night party make up tips,beauty tips,beauty hacks गालों का मेकअप

आपके गालों पर ब्लश का प्रयोग आपके चेहरे की चमक बढ़ाने में मदद करता है। आपके रंग को एकसार करने के लिये फाउंडेशन का उपयोग ज़रूरी है। अपनी गर्दन पर फाउंडेशन लगाना मत भूलें वरना चेहरे और गर्दन के बीच त्वचा टोन का फर्क दिखने में आ सकता है।

नेल्स पर करें ये काम

नाइट पार्टी के लिए नेल्स पर बिल्कुल अलग तरह से काम किया जा सकता है। ऐसे में नेल्स आर्ट की मदद ली जा सकती है। इससे आपके नेल्स को अलग लुक मिलेगा और वह बेहद खूबसूरत नजर आएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology