न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नीम तेल के इतने सारे फायदे जानकर आप रह जाएंगे हैरान, सेहत बनाने के साथ सुंदरता में भी लाता निखार

कई लोग नीम के ब्यूटी बेनिफिट्स के बारे में नहीं जानते। नीम का तेल आसानी से उपलब्ध है

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Fri, 06 Aug 2021 9:56:59

नीम तेल के इतने सारे फायदे जानकर आप रह जाएंगे हैरान, सेहत बनाने के साथ सुंदरता में भी लाता निखार

नीम तेल के ब्यूटी बेनिफिट्स बहुत हैं। नीम तेल जिस तरह सेहत के लिए फायदेमंद है, उसी तरह
नीम के तेल से आप अपनी खूबसूरती भी निखार सकती हैं। कई लोग नीम के ब्यूटी बेनिफिट्स
के बारे में नहीं जानते। नीम का तेल आसानी से उपलब्ध है

neem oil benefits,neem oil beauty benefits,beauty tips,beauty hacks

#नीम तेल बढ़ती उम्र के संकेतों को रोकता है

नीम तेल में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स बढ़ती उम्र के संकेतों को रोकते हैं और त्वचा को जवां बनाए रखते हैं। बढ़ती उम्र के संकेतों को रोकने के लिए हफ्ते में दो बार 10 मिनट तक नीम तेल से चेहरे और गले की मालिश करें। ऐसा नियमित रूप से करने से आपकी त्वचा जल्दी बूढ़ी नहीं होगी और आप जवां नज़र आएंगी।

# नीम तेल संक्रमण से बचाता है

नीम में प्राकृतिक एंटीसेप्टिक गुण होते हैं जो त्वचा को संक्रमण से बचाते हैं। संक्रमित जगह को एंटीसेप्टिक साबुन से अच्छी तरह धोकर वहां पर कुछ बूंदें नीम तेल लगा दें। इससे आपको बहुत लाभ होगा।

#नीम तेल बालों का झड़ना रोकता है

नीम के तेल की 4-4 बूंदें नाक के दोनों छेदों में नियमित रूप से एक माह तक डालें। भोजन में नियमित रूप से दूध का सेवन करें। ऐसा करने से बालों का झड़ना रुकता है और बाल मजबूत और घने बनते हैं।

neem oil benefits,neem oil beauty benefits,beauty tips,beauty hacks

# नीम तेल से बढ़ती है त्वचा की खूबसूरती

नीम तेल में विटामिन ई और फैटी एसिड की पर्याप्त मात्रा होती है जो हमारी त्वचा की खूबसूरती बढ़ाता है। खासकर सर्दियों के दिनों में नहाने के बाद नीम तेल के 1 भाग को नारियल के तेल के 2 भागों के साथ मिलाएं और पूरे शरीर पर लगाएं। ऐसा करने से आपकी स्किन नर्म-मुलायम और खूबसूरत बन जाएगी।

# नीम तेल मुंहासों से छुटकारा दिलाता है

नीम में पाए जाने वाले एंटी-इंफ्लेमेटरी और एनाल्जेसिक एजेंट मुंहासे कम करने में मदद करते हैं। नीम में पाए जाने वाले एंटी-बैक्टीरियल गुण त्वचा पर मुंहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया को खत्म करता है। नीम तेल मुंहासों पर लगाने से मुंहासों की लालिमा और
सूजन भी कम होती है।

neem oil benefits,neem oil beauty benefits,beauty tips,beauty hacks

# नीम तेल से भौहें और पलकें स्वस्थ बनती हैं

शोधों के अनुसार, जो लोग अपने चेहरे पर नीम तेल लगाते हैं, उनकी भौहें और पलकें भी स्वस्थ बनती हैं। नीम तेल खुले रोमछिद्रों को भी साफ करता है इसलिए आप नीम तेल को मेकअप रिमूवर के तौर पर भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

#नीम तेल असरदार एंटी-फंगल एजेंट है

नीम का तेल एक प्रभावी एंटी-फंगल एजेंट भी है। पैर की उंगलियों, एड़ियों और हाथों पर नीम के तेल की कुछ बूंदें नियमित रूप से लगाएं। ऐसा करने से आपकी त्वचा फंगल इंफेक्शन से बची रहेगी। यदि आपकी त्वचा पर पहले से ही फंगल इंफेक्शन है, तो उस जगह को पहले एंटीसेप्टिक साबुन से साफ करें, फिर वहां पर नीम का तेल लगाएं। ऐसा करने से आपको जल्दी ही फंगल इंफेक्शन से छुटकारा मिलेगा। नीम तेल अन्य त्वचा रोग या इंफेक्शन, जैसे दाद, कान के छेद में फंगस आदि को ठीक करने में भी सहायक है।

neem oil benefits,neem oil beauty benefits,beauty tips,beauty hacks

# नीम तेल बालों का असमय सफेद होना रोकता है

नीम का तेल बालों का व़क्त से पहले सफेद होना भी रोकता है। इसके लिए आंवले के तेल में नीम तेल मिलाकर बालों में लगाएं और मालिश करें। सुबह शैम्पू से बाल धो लें। यह प्रयोग हफ्ते में दो बार करें। ऐसा नियमित रूप से करने से आपके बाल असमय सफेद नहीं होंगे।

# नीम तेल रूसी (डैंड्रफ) से छुटकारा देता है

डैंड्रफ से हम सभी परेशान रहते हैं। डैंड्रफ के कारण बालों में खुजली, बालों का झड़ना जैसी कई समस्याएं होने लगती हैं। डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए अपने हेयर ऑयल में कुछ बूंदें नीम तेल की मिलाएं और इस तेल को हफ्ते में दो बार बालों कें लगाएं। ऐसा नियमित रूप से करने से आपके बालों में डैंड्रफ नहीं होगा और आपको डैंड्रफ से छुटकारा मिल जाएगा।

# नीम तेल हर तरह की स्किन प्रॉब्लम्स से छुटकारा देता है

यदि आप रोज रात में सोने से पहले अपने चेहरे पर नीम तेल लगाती हैं, तो इससे आप हर तरह की स्किन प्रॉब्लम्स से अपनी त्वचा को बचा सकती हैं। इसके लिए रोज सोने सेपहले नीम तेल से त्वचा की मालिश करें, फिर फेसवॉस से चेहरा धो लें। ऐसा नियमित रूप से करने से आपकी त्वचा हर तरह की स्किन प्रॉब्लम्स से बची रहेगी और आपकी स्किन हमेशा हेल्दी और खूबसूरत नज़र आएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
BPSC TRE 4.0 भर्ती पर बड़ा अपडेट, 32 हजार से ज्यादा शिक्षक पदों के आवेदन स्थगित
BPSC TRE 4.0 भर्ती पर बड़ा अपडेट, 32 हजार से ज्यादा शिक्षक पदों के आवेदन स्थगित
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Vivo T5 5G में मिलेगा 50MP OIS कैमरा, 2 सितंबर को भारत में होगी एंट्री
Vivo T5 5G में मिलेगा 50MP OIS कैमरा, 2 सितंबर को भारत में होगी एंट्री
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद