न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अनचाहे बालों से छुटकारा पाने के लिए नहीं पड़ेगी पार्लर जाने की जरूरत, करें इन चीजों का इस्तेमाल

आज इस कड़ी में हम आपको उन चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका इस्तेमाल कर आप बिना किसी खर्च के ही अनचाहे बालों से छुटकारा पा सकती हैं। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 27 Sep 2022 3:32:36

अनचाहे बालों से छुटकारा पाने के लिए नहीं पड़ेगी पार्लर जाने की जरूरत, करें इन चीजों का इस्तेमाल

चेहरे पर नजर आने वाले अनचाहे बाल खूबसूरती घटाने के साथ ही आकर्षण में कमी लाते हैं। इनसे छुटकारा पाने के लिए महिलाएं पार्लर में जाकर कभी वैक्सिंग तो कभी शेविंग करवाती हैं। पार्लर में यह ट्रीटमेंट काफी महंगा पड़ जाता हैं। आप चाहे तो घर पर ही कुछ चीजों का इस्तेमाल कर अनचाहे बालों से छुटकारा पा सकते हैं। केमिकलयुक्त प्रोडक्ट्स की तुलना में ये आपकी स्किन के लिए भी अधिक सेफ होंगे। आज इस कड़ी में हम आपको उन चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका इस्तेमाल कर आप बिना किसी खर्च के ही अनचाहे बालों से छुटकारा पा सकती हैं। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में

natural hair removal things you can use,beauty tips,beauty hacks

मूंग दाल

मूंग दाल को रातभर पानी में भिगोकर रखें। सुबह इसे पीसकर पेस्ट बना लें। कच्चा आलू लें और उसे कद्दूकस कर लें, ताकि आप उसका रस निकाल सकें। दाल के साथ आलू का रस मिलाएं। एक चम्मच शहद और नींबू का रस मिलाएं। आप इसे अपने चेहरे और शरीर पर लगा सकते हैं। इसे लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें। जब यह सूख जाए, तो उंगलियों से हल्के हाथों से गोलाई में घुमाते धीरे से रगड़ें। फिर सादे पानी से धो लें।

natural hair removal things you can use,beauty tips,beauty hacks

पपीता

सबसे पहले कच्चे पपीते के छिलके को छीलकर और छोटे छोटे क्यूब्स काटकर शुरू करें। इसके बाद पपीते के उन क्यूब्स को एक बाउल में डालें और कांटे की मदद से मैश कर लें। कटोरी में 1 बड़ा चम्मच हल्दी पाउडर डालें। सामग्री को मिलाकर एक महीन पेस्ट बना लें। मिश्रण को लगाएं और उस क्षेत्र पर धीरे से मसाज करें जहां से आप बाल निकालना चाहते हैं। इसे 15-20 मिनट तक लगा रहने दें और गुनगुने पानी से धो लें। इस पेस्ट को सप्ताह में एक या दो बार नियमित रूप से 2-3 महीने तक लगाएं।

natural hair removal things you can use,beauty tips,beauty hacks

बेसन

एक कटोरी में 1 चम्मच बेसन के साथ करीब 1/4 चम्मच पिसी हुई फिटकरी और गुलाब जल मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। इस बात का ध्यान रखें कि पेस्ट न ही ज्यादा गाढ़ा हो और न ही ज्यादा पतला। इस पेस्ट को आप रोजाना चेहरे के उन हिस्सों पर लगाएं, जहां आपको लगता है कि अनचाहे बाल हैं। अगर आप समय की कमी की वजह से इस पेस्ट को रोजाना नहीं लगा सकते हैं तो कम से कम हफ्ते में 2 बार जरूर लगाएं। इस पेस्ट को चेहरे से निकालने के लिए करीब 10 मिनट बाद अपने हाथों को गीला करके चेहरे पर अच्छी तरह सर्कुलर मोशन में रगड़िए। इसके बाद अपने चेहरे को नॉर्मल पानी से धो लें।

natural hair removal things you can use,beauty tips,beauty hacks

अंडा

अंडे के सफेद भाग में ओट्स मिलाएं और चेहरे पर लगाएं। जब यह सूख जाए, तो हाथों में थोड़ा सा पानी लेकर हल्के हाथों से गोलाई में घुमाते हुए रगड़ें। फिर पानी से धो लें। या इसके अलावा एक अंडे की सफेदी को 1 टेबलस्पून चीनी और 1/2 टेबलस्पून कॉर्न फ्लोर के साथ मिलाएं, जब तक कि यह एक चिपचिपा पेस्ट न बन जाए। मिश्रण को चेहरे पर लगाएं। जब यह सूख जाए, तो इसे हल्के हाथों से पील कर लें। अनचाहे बालों से छुटकारा पाने के लिए यह फेस मास्क हफ्ते में 3-4 बार लगाएं।

natural hair removal things you can use,beauty tips,beauty hacks

ओट्स

एक पका हुआ केला लें और इसे एक बाउल में मैश कर लें। कटोरी में 2 बड़े चम्मच ओट्स डालें। दोनों सामग्रियों को अच्छी तरह मिला लें और एक पेस्ट बना लें। फिर पेस्ट की एक मोटी परत को त्वचा पर लगाएं। लगभग 5-7 मिनट के लिए गोलाकार गति में धीरे से मसाज करें। फिर मिश्रण को 10-15 मिनट के लिए और लगा रहने दें। इसे ठंडे पानी से धो लें और इसे प्राकृतिक रूप से सूखने दें। चेहरे के अनचाहे बालों को हटाने के साथ चेहरे पर ग्लो लाने में भी मदद करता है।

natural hair removal things you can use,beauty tips,beauty hacks

गेहूं का आटा

1 चम्मच गेहूं का आटा लेकर उसमें आधा चम्मच मुलेठी पाउडर, 2 चुटकी हल्दी और सरसों के तेल की कुछ बूंदे डालें। आप चाहे तो सरसों के तेल की जगह नारियल या ऑलिव तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अब इसमें थोड़ा-थोड़ा करके पानी मिलाते जाएं और एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर जिस जगह बाल हैं वहां लगाएं। पेस्ट सूखने के बाद उल्टी दिशा में रगड़कर छुड़ाएं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद