न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Monsoon Hair Tips : चिपचिपे बालों से हैं परेशान, घर पर ही आजमाए ये नुस्खें, होगा फायदा

इस्तेमाल करती हैं, लेकिन इससे बालों पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। केमिकल प्रोडक्ट्स से बचना हैं तो आप कुछ घरेलू नुस्खे अपना कर इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। आज हम आपको ऐसे ही नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 21 Jul 2022 2:50:25

Monsoon Hair Tips : चिपचिपे बालों से हैं परेशान, घर पर ही आजमाए ये नुस्खें, होगा फायदा

मानसून के इन दिनों में सभी को भीगना पसंद होता हैं और सभी बारिश की बौछार का मजा लेना पसंद करते हैं। लेकिन यह मजा तब सजा बन जाता है जब इस मौसम में बाल ऑयली स्कैल्प के कारण चिपचिपे होने लग जाते हैं। कई बार चिपचिपे बालों से बदबू आने लगती है और ऑयली स्कैल्प से हेयर फॉल भी बढ़ जाता हैं। इसी के साथ इनसे खुजली की समस्या बढ़ जाती हैं। इस ऑयली स्कैल्प से छुटकारा पाने के लिए महिलाएं बाजार में उपलब्ध कई केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं, लेकिन इससे बालों पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। केमिकल प्रोडक्ट्स से बचना हैं तो आप कुछ घरेलू नुस्खे अपना कर इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। आज हम आपको ऐसे ही नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं...

monsoon hair tips,beauty tips,beauty hacks

मुल्तानी मिट्टी

अगर स्कैल्प ऑयली है और चिपचिपे बालों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो नॉर्मल मुल्तानी मिट्टी लें और उससे नींबू का रस और दही मिक्स कर पेस्ट बनाएं। अब इससे अपने बालों को अच्छी तरह धो लें। धोते वक्त उंगलियों से स्कैल्प को रब करना ना भूलें। ध्यान रखें कि आपको इसके बाद शैंपू का इस्तेमाल नहीं करना है। आप चाहें तो इसे हेयर पैक की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए अंडे में मुल्तानी मिट्टी मिक्स कर पेस्ट बनाएं। बालों में बदबू ना आए इसके लिए हाफ नींबू का रस मिक्स कर दें। इसे बालों में अच्छी तरह लगाकर करीब 30 से 35 मिनट के लिए छोड़ दें। 35 मिनट बाद बालों को पानी से रिंस कर लें। वहीं शैंपू उसी समय करने के बजाय अगले दिन करें। कम से कम दो से तीन बार पानी से बालों को अच्छी तरह रिंस कर लें।

monsoon hair tips,beauty tips,beauty hacks

एप्पल साइडर विनेगर

एप्पल साइडर विनेगर चिपचिपे बालों की समस्या से छुटकारा दिलाने में बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि बालों से चिपचिपाहट को हटाने के लिए बालों में एप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल किया जाता है। इसलिए 1 मग में 1 चम्मच एप्पल साइडर विनेगर डालकर मिक्स कर लें। बाल धोने के बाद इस मिक्स को बालों और स्कैल्प पर डाले। ऐसा करने से बालों से चिपचिपाहट दूर हो जाएगी।

monsoon hair tips,beauty tips,beauty hacks

चाय की पत्ती

बालों की चिपचिपाहट से परेशान है तो एक गिलास पानी में एक बड़ा चम्मच चाय की पत्ती डालकर 10 से 15 मिनट के लिए उबाल आने दें। जब पानी ठंडा हो जाए तो इसे छान लें और बालों की जड़ों में लगाएं। करीब आधे घंटे बाद बाल धो लें। इस उपाय का इस्तेमाल करने से बालों की चिपचिपाहट दूर हो जाएगी।

monsoon hair tips,beauty tips,beauty hacks

पुदीना-नींबू का हेयर मास्क

इस पेस्ट को बनाने के लिए सबसे पहले पानी गर्म कर लें। उसके बाद उसमें पुदीने की पत्तियां, ग्रीन टी बैग उबाल लें और फिर नींबू का रस डाले। इस मिश्रण को छानकर अलग कर लें। जब नहाने जाएं तो बाल धोने के लिए इस्तेमाल करें। बालों की चिपचिपाहट दूर करने के लिए नींबू का रस और पुदीने के पत्ते को एक साथ मिलाकर मिक्सी में पीसकर पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को बालों के स्कैल्प पर लगाएं और करीब 20 मिनट के लिए छोड़ दें और बाद में गुनगुने पानी से धोएं। इसे लगाने से बालों की चिपचिपाहट दूर होगी और एक्सट्रा ऑयल भी निकल जाता है।

monsoon hair tips,beauty tips,beauty hacks

एलोवेरा जेल

एलोवेरा जेल चिपचिपे बालों की समस्या से छुटकारा दिलाने में बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि एलोवेरा में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो बालों के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। बालों को बेहतर बनाने के लिए एलोवेरा का इस्तेमाल किया जाता है। बालों को ऑयल फ्री बनाने के लिए सबसे पहले 4 चम्मच एलोवेरा जेल लें। इसमें लगभग 1 चम्मच ताजे नींबू का रस मिलाएं। इसे अच्छी तरह मिलाने के बाद बालों में लगा लें। बालों में इसे लगाने के बाद 15 से 20 मिनट तक इसे लगा रहने दें। इसके बाद बालों को अच्छी तरह से वॉश करें। ऐसा कुछ दिनों तक करने से आपके बाल और स्कैल्प ऑयल फ्री हो जाएंगे।

monsoon hair tips,beauty tips,beauty hacks

आंवला पाउडर और रीठा का इस्तेमाल

आंवला पाउडर और रीठा का इस्तेमाल बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। बालों को ऑयल फ्री बनाने के लिए सबसे पहले आंवला पाउडर लें और इसमें रीठा डालें। दोनों बराबर मात्रा में लेकर इसमें थोड़ा पानी मिलाएं और पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को बालों और स्कैल्प पर अच्छी तरह से लगाकर मसाज करें। ऐसा कुछ दिनों तक करने से फायदा मिलता है।

monsoon hair tips,beauty tips,beauty hacks

करी पत्ता और दही

मानसून में चिपचिपे बालों से छुटकारा पाने के लिए 2 करी पत्ते और 1 कप दही लें। इन दोनों चीजों को अच्छे से मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को स्कैल्प पर लगाएं और करीब आधे घंटे के लिए छोड़ दें। इस पेस्ट को बाद में माइल्ड शैंपू से धो लें। इससे आपके बालों का तेल निकल जाएगा और चमकदार नजर आएं

monsoon hair tips,beauty tips,beauty hacks

नारियल तेल और नींबू

नारियल का तेल बालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। आप कोकोनट ऑयल को अलग अलग तरह से प्रयोग कर लगाकर बालों की हेल्थ को बेहतर कर सकते हैं। नारियल के तेल का सबसे अच्छा मिश्रण नींबू के साथ बनता है। इसके लिए एक कटोरी में 2 चम्मच नारियल का तेल लें और इसमें 4-5 बूंदे नींबू की और 3-4 बूंदे लैवेंडर ऑयल की डालें। इस मिश्रण को बालों में लगाने के बाद 4-5 घंटे के लिए छोड़ दें और फिर बाल धो दें।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद