न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चेहरे का निखार छीनने का काम करती हैं आपकी ये गलतियां, रखें इनका ध्यान

सुंदर और बेदाग़ त्वचा की चाहत सभी महिलाएं रखती हैं और इसे पाने के लिए वे महंगे से महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल भी करती हैं। इन ब्यूटी प्रोडक्ट्स से फायदा भी होता हैं लेकिन वह लंबे समय तक नहीं रह पाता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 19 Sep 2022 10:40:49

चेहरे का निखार छीनने का काम करती हैं आपकी ये गलतियां, रखें इनका ध्यान

सुंदर और बेदाग़ त्वचा की चाहत सभी महिलाएं रखती हैं और इसे पाने के लिए वे महंगे से महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल भी करती हैं। इन ब्यूटी प्रोडक्ट्स से फायदा भी होता हैं लेकिन वह लंबे समय तक नहीं रह पाता हैं। लेकिन स्किन को प्राकृतिक निखार देने के लिए इसे बाहर के साथ ही अंदरूनी खूबसूरती भी देने की जरूरत होती हैं। कई बार अनजाने में आप कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जिनकी वजह से त्वचा को नुकसान उठाना ही पड़ जाता हैं। अगर ख्याल रखने की बावजूद आपके चेहरे की रंगत कम हो रही हैं, तो इसका कारण कोई और नहीं बल्कि आपकी कुछ गलत आदतें हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं उन खराब आदतों के बारे में जिसकी वजह से आपकी ब्यूटी कम हो सकती हैं।

skin care tips,skin care,mistakes that take away the glow of skin,beauty,beauty tips

कम पानी पीना

कम पानी पीने की आदत भी आपकी खूबसूरती की दुश्मन होती है। साथ ही कई बीमारियों की भी वजह बनती है। पानी ज्यादा मात्रा में पीने से आपके शरीर के टॉक्सिन्स बाहर निकल जाते हैं और स्किन हाईड्रेट रहती है। आपके चेहरे पर नेचुरल निखार आता है।

skin care tips,skin care,mistakes that take away the glow of skin,beauty,beauty tips

चेहरे की सफाई ना करना

अगर आप कहीं बाहर जाती हैं, तो स्किन पर प्रदूषण, धूल आदि के कण चिपक जाते हैं। इसके अलावा ज्यादा मेकअप करने से भी स्किन नेचुरल शाइन खो देती है। अगर आप बाहर से आने के बाद स्किन को क्लीन नहीं करतीं तो ऐसे में मुंहासे, दाने, झाइयां, ब्लैकहेड्स जैसी तमाम परेशानियां होने लगती हैं। इससे बचने के लिए आपको नियमित रूप से घर आने के बाद स्किन को क्लींजर की मदद से साफ करें। इसके बाद स्किन को पानी से साफ करें और मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें।

skin care tips,skin care,mistakes that take away the glow of skin,beauty,beauty tips

चेहरे पर किसी भी चीज का इस्तेमाल कर लेना

आजकल के समय में महिलाएं इंटरनेट की मदद से घर पर कई तरह के ब्यूटी एक्सपेरिमेंट करती हैं। जरूरी नहीं है कि हर तरह का ब्यूटी एक्सपेरिमेंट आपकी स्किन के लिए सही हो, कई बार यह त्वचा पर उल्ट असर भी कर सकता है। अगर आप भी इंटरनेट की मदद से चेहरे के लिए किसी भी तरह के फेस मास्क का उपयोग करती हैं तो इसे आज से भी बंद कर दें। होममेड फेस मास्क अपनी स्किन टाइप के अनुसार ही लगाना चाहिए।

skin care tips,skin care,mistakes that take away the glow of skin,beauty,beauty tips

योग और एक्सरसाइज न करना

योग और एक्सरसाइज न करने से आपके पूरे शरीर की सेहत पर असर पड़ता है। इससे त्वचा की भी चमक गायब हो जाती है। जबकि रोजाना योग और एक्सरसाइज करने से आप शरीर से तो फिट बनते ही हैं, साथ ही आपकी स्किन से विषैले तत्व पसीने के जरिए बाहर निकल जाते हैं। जिससे आपकी स्किन चमकदार बनती है।

skin care tips,skin care,mistakes that take away the glow of skin,beauty,beauty tips

ज्यादा तला, चिकना और मसालेदार खाना

ज्यादा तला, चिकना और मसालेदार खाना खाने की आदत आपके चेहरे के ग्लो को कम कर देती है। साथ ही बाहरी जंकफूड, फास्टफूड और चाय कॉफी पीने से भी आपके चेहरे की रौनक जाती है। इसलिए इनका सेवन बहुत सीमित कर दें। इनकी जगह पर सलाद, फल, अंकुरित अनाज, हरी सब्जियां, जूस आदि लेना शुरू करें।

skin care tips,skin care,mistakes that take away the glow of skin,beauty,beauty tips

ज्यादा चीनी का सेवन

ज्यादा चीनी का सेवन करने से चेहरे पर झुर्रियां जल्दी आती हैं और आप जल्दी बूढ़े होने लगते हैं। चीनी के सेवन से आपके चेहरे के पोर्स खुल जाते हैं और उनमें गंदगी जमा होने लगती है। इसकी वजह से चेहरे का ग्लो तो जाता ही है, साथ ही मुंहासे वगैरह अन्य समस्याएं होती हैं।

skin care tips,skin care,mistakes that take away the glow of skin,beauty,beauty tips

तकिए का कवर ना बदलना

अच्छी स्किन के लिए आपका तकिया भी बड़ा रोल निभाता है। स्किन से जुड़ी दिक्कतें न हों इसके लिए जरूरी है कि आप हफ्ते में 2-3 बार अपना पिलो कवर बदल लें। ऐसा करने से आप पिंपल्स से बच सकती हैं, जिससे आपकी त्वचा निखरी हुई नजर आएगी।

skin care tips,skin care,mistakes that take away the glow of skin,beauty,beauty tips

नींद पूरी न लेना

अगर आप ठीक से नींद नहीं ले पाते हैं, तो भी आपकी स्किन पर इसका बुरा प्रभाव पड़ता है। आपका चेहरा बहुत डल नजर आता है। थकान दिखती है, डार्क सर्कल्स हो जाते हैं और चेहरे की चमक खो जाती है। इसलिए पूरे 8 घंटे की नींद लें।

skin care tips,skin care,mistakes that take away the glow of skin,beauty,beauty tips

सोने से पहले मेकअप ना हटाना

ग्लोइंग दिखने और स्किन पोर्स हमेशा साफ रखने के लिए सोने से पहले मेकअप हटाना न भूलें। अगर आपको ऐसा करने में आलस आता है तो वेट वाइप्स से मेकअप छुटाएं या नारियल तेल में कॉटन डुबोकर मेकअप हटा लें। नारियल तेल स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद