न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दूध और शहद से घर पर करें आसान और प्रभावी फेशियल, पाएं पार्लर जैसा दमकता चेहरा

दूध और शहद जैसी प्राकृतिक सामग्री से घर पर ही करें आसान और असरदार फेशियल। जानिए स्टेप-बाय-स्टेप तरीका जिससे पाएं पार्लर जैसा दमकता और स्वस्थ चेहरा बिना ज्यादा खर्च के।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 11 Aug 2025 3:07:58

दूध और शहद से घर पर करें आसान और प्रभावी फेशियल, पाएं पार्लर जैसा दमकता चेहरा

पार्लर जाकर महंगे फेशियल करवाना हर किसी के लिए संभव नहीं होता, खासकर जब समय और बजट की कमी हो। त्योहारों के दौरान तो यह खर्च और भी बढ़ जाता है। लेकिन अब आप घर बैठे ही रसोई में मौजूद प्राकृतिक चीजों जैसे दूध और शहद से स्टेप-बाय-स्टेप फेशियल कर सकते हैं, जो आपके चेहरे को दे पार्लर जैसा ग्लो और ताजगी। जानिए कैसे करें ये सरल और असरदार फेशियल।

पहला कदम: स्किन की सफाई दूध से करें

सबसे पहले अपने चेहरे को दूध की मदद से साफ करें। इसके लिए कच्चे दूध में दो से चार बूंद ग्लिसरीन और थोड़ा सा शहद मिलाएं। इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से लगभग दो मिनट तक धीरे-धीरे मसाज करें। इससे चेहरे की गंदगी और धूल-मिट्टी बाहर निकलने लगेगी। फिर किसी साफ कॉटन या मुलायम कपड़े से चेहरा अच्छी तरह पोंछ लें। आप देखेंगे कि कॉटन पर सारी अशुद्धियां आ गई हैं।

दूसरा कदम: कॉफी स्क्रब से मृत कोशिकाओं को हटाएं

अब कॉफी पाउडर लें और उसमें शहद तथा ग्लिसरीन मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें। इस स्क्रब को चेहरे पर लगाकर एक से दो मिनट तक गोलाई में हल्का मसाज करें। कॉफी के दाने त्वचा की मृत कोशिकाओं को हटाते हैं, वहीं शहद और ग्लिसरीन त्वचा को मॉइस्चराइज करते हैं। इसके बाद चेहरा गुनगुने पानी से धो लें या मुलायम टॉवेल से हल्के हाथों से पोंछ लें।

तीसरा कदम: केला और शहद का पोषण देने वाला फेस पैक

एक पका हुआ केला लेकर उसे अच्छी तरह मैश करें और उसमें एक चम्मच शहद मिलाएं। इस मिश्रण को अपने चेहरे और गर्दन पर समान रूप से लगा लें। इसे लगभग 15 से 20 मिनट तक छोड़ दें ताकि आपकी त्वचा इस पौष्टिक पैक को अच्छी तरह सोख सके। इसके बाद हल्के गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। यह पैक त्वचा को नमी देता है और उसे मुलायम, चमकदार बनाता है।

अगर आप त्योहारों के दौरान पार्लर जाने का खर्च बचाना चाहते हैं, तो ये घरेलू फेशियल के तीन आसान कदम अपनाएं। इससे न सिर्फ आपका चेहरा साफ-सुथरा और चमकदार होगा, बल्कि आपकी त्वचा भी स्वस्थ और ताजा महसूस करेगी। प्राकृतिक सामग्री के इस फेशियल के जरिए आपको पार्लर जैसी ताजगी और ग्लो घर बैठे ही मिल जाएगा।

डिस्क्लेमर: यह नुस्खा केवल आपकी जानकारी के लिए है। हर व्यक्ति की त्वचा अलग होती है, इसलिए किसी भी नई सामग्री को चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। यदि आपकी त्वचा संवेदनशील है या आपको एलर्जी की समस्या है, तो नए प्रोडक्ट या नुस्खा अपनाने से पहले त्वचा विशेषज्ञ से सलाह लेना न भूलें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत