न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गर्मियों में इस तरह रखे पुरुष अपनी स्किन का ख्याल, दूर होगी कई दिक्कतें

आज इस कड़ी में हम कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं जिन्हें ध्यान में रख पुरुष अपनी स्किन का ख्याल रख सकते हैं। तो आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 21 Apr 2022 2:58:24

गर्मियों में इस तरह रखे पुरुष अपनी स्किन का ख्याल, दूर होगी कई दिक्कतें

महिलाएं अपनी स्किन का हर मौसम में ख्याल रखना पसंद करती हैं और इसके मुकाबले पुरुष अपनी स्किन को लेकर थोड़े लापरवाह नजर आते हैं। स्किन से संबंधित परेशानियां केवल महिलाओं को ही नहीं बल्कि पुरुषों को भी होती है। अधिकतर पुरुषों को लगता है कि सजने-संवरने और मौसम के साथ स्किन केयर प्रोडक्ट्स बदलने का काम सिर्फ महिलाओं का होता है। लेकिन ऐसा नहीं हैं, पुरुषों को भी झाइयां, टैनिंग, सन बर्न और कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं। खासतौर से गर्मियों के इन दिनों में पुरुषों के स्किन डैमेज होने की संभावना अधिक होती है। तो इन दिनों में अपनी स्किन का ज्यादा ख्याल रखने की जरूरत होती हैं। आज इस कड़ी में हम कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं जिन्हें ध्यान में रख पुरुष अपनी स्किन का ख्याल रख सकते हैं। तो आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में...

men beauty tips for summers,beauty tips,beauty hacks

फेसवॉश

घर से निकलने से पहले और घर वापस आने के बाद आप अपने चेहरे को फेसवॉश से धोएं। कोशिश करें कि आपका फेसवॉश चारकोल युक्त हो, क्योंकि ये आपके चेहरे पर जमी धूल-मिट्टी को हटाने में मदद करेगा, जो कि स्किन के पोर्स यानी रोमछिद्रों को खोलने का काम करेगा। इसके साथ ही हफ्ते में एक बार अपने चेहरे पर चारकोल स्क्रब का इस्तेमाल करें। अगर आप दाढ़ी रखते हैं, तो इसे भी साफ करते रहें। साथ ही एलोवेरा और नारियल तेल जैसी चीजों से मॉइश्चराइज करते रहें जिससे पसीने की वजह से खुजली और इनफेक्शन न होने पाए।

टोनर का करें इस्तेमाल

पुरुषों की स्किन महिलाओं की तुलना में काफी ज्यादा टाइट और मोटी होती है। ऐसे में उन्हें एस्ट्रिंजेंट या ग्लाइकोलिक एसिड जैसे टोनर का इस्तेमाल करना चाहिए। इस तरह का टोनर स्किन के छिद्रों को साफ रखने में आपकी मदद कर सकता है।

men beauty tips for summers,beauty tips,beauty hacks

स्किन की स्क्रबिंग है जरूरी

गर्मियों के दौरान स्किन की नैचुरल स्क्रबिंग बहुत ही जरूरी होती है। इससे आपकी स्किन से डेड सेल्स बाहर निकल जाते हैं। पुरुषों को आमतौर पर हर 3 दिनों में एक बार डीप एक्सफोलिएशन के लिए स्क्रबिंग करना चाहिए। इससे आपकी स्किन पर नैचुरल निखार आ सकता है।

बॉडी वॉश

गर्मी के मौसम में आपको इस तरह के बॉडीवॉश का इस्तेमाल करना चाहिए जो आपकी स्किन के पीएच लेवल को सही रख सके। इसके लिए आप अगर नींबू युक्त बॉडीवॉश का इस्तेमाल करेंगे तो आपके लिए फायदेमंद होगा। अगर आप नॉर्मल बाथ सोप का इस्तेमाल करते हैं तो आप नहाने के आखिरी दौर में दो मग पानी में एक नींबू का रस मिलाकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे पसीने की बदबू से भी निजात मिलेगी।

men beauty tips for summers,beauty tips,beauty hacks

रोज करें क्लींजिंग

ज्यादातर लोग इस ओर ध्यान नहीं देते लेकिन क्लींजिंग बहुत ही जरूरी स्टेप है। जो त्वचा पर जमी गंदगी,धूल को आसानी से साफ कर देता है। चेहरे को साफ करने के लिए गुलाब जल का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

स्किन को रखें मॉइश्चराइज

गर्मियों में हमेशा लाइटवेट मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें। इससे आपकी स्किन मॉइश्चराइज रहती है। साथ ही स्किन पर झुर्रियां होने की संभावना भी कम होती है। इसके अलावा मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करने से स्किन से दाग-धब्बे, ड्राईनेस और पिंपल्स की परेशानी भी कम हो सकती है।

men beauty tips for summers,beauty tips,beauty hacks

सनस्क्रीन का जरूर करें इस्तेमाल

कई पुरुष सनस्क्रीन का इस्तेमाल नहीं करते हैं। उनका मानना होता है कि इससे उनकी स्किन पर कोई असर नहीं पड़ेगा। लेकिन आपको बता दें कि सनस्क्रीन लगाने से आपकी स्किन सूर्य की किरणों से सुरक्षित रहती है। गर्मियों में हर 2 घंटे के बाद सनस्क्रीन लगाएं, ताकि आपकी स्किन सुरक्षित रह सके।

शैंपू

बालों की सेहत का ख्याल हर किसी को रखना ही चाहिए। गर्मी के मौसम में सिर की त्वचा पर भी बहुत पसीना आता है, जिसकी वजह से बालों की जड़ें कमजोर होने लगती है और बालों के गिरने की समस्या होती रहती है। साथ ही रूसी की दिक्कत भी बढ़ जाती है। इससे बचने के लिए आप हर दिन सिर को किसी माइल्ड शैंपू से धोएं। आप चाहें तो बेबी शैंपू का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

men beauty tips for summers,beauty tips,beauty hacks

ज्यादा शेव न करें

गर्मियों में बार-बार शेविंग करने से बचें। इससे आपकी स्किन ओवरएक्टिव हो जाती है, जिसकी वजह से स्किन को रिपेयर होने का समय नहीं मिलता है। साथ ही बार-बार शेविंग करने से आपकी पराबैंगनी किरणों के संपर्क में आने से डैमेज हो सकता है।

आफ्टर शेव का करें इस्तेमाल

गर्मियों में शेव करने के बाद आफ्टर शेव का इस्तेमाल करना न भूलें। यह आपकी स्किन पर नमी बनाए रखने में असरदार हो सकती है। इसके अलावा यह स्किन की रक्षा करने में असरदार होती है। इससे सूर्य की किरणों से स्किन की सुरक्षा होती है। साथ ही यह स्किन को टोंड करता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

रांची में छात्र आंदोलन का 16वां दिन, 14वीं JPSC PT परीक्षा रद्द करने पर सरकार कर रही विचार
रांची में छात्र आंदोलन का 16वां दिन, 14वीं JPSC PT परीक्षा रद्द करने पर सरकार कर रही विचार
IIT दिल्ली में पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर ओवैसी नाराज, छात्रों के ‘सिर झुकाने’ के निर्देश पर उठाए सवाल
IIT दिल्ली में पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर ओवैसी नाराज, छात्रों के ‘सिर झुकाने’ के निर्देश पर उठाए सवाल
महाराष्ट्र की सियासत में हलचल, PM मोदी से मिलेंगे NCP शरद पवार गुट के सभी 8 सांसद
महाराष्ट्र की सियासत में हलचल, PM मोदी से मिलेंगे NCP शरद पवार गुट के सभी 8 सांसद
राहुल गांधी ने बताया फिटनेस का मंत्र, 56 की उम्र में भी रहते हैं एक्टिव; जानें किन चीजों से बनाई दूरी
राहुल गांधी ने बताया फिटनेस का मंत्र, 56 की उम्र में भी रहते हैं एक्टिव; जानें किन चीजों से बनाई दूरी
बिहार: मोतिहारी में बेखौफ अपराधियों ने युवक को दौड़ाकर मारी गोली, कंधे के आर-पार हुई गोली; 3 आरोपी गिरफ्तार
बिहार: मोतिहारी में बेखौफ अपराधियों ने युवक को दौड़ाकर मारी गोली, कंधे के आर-पार हुई गोली; 3 आरोपी गिरफ्तार
बिहार के सहरसा में पूजा का प्रसाद खाने के बाद 100 से ज्यादा लोग बीमार, उल्टी-दस्त से मचा हड़कंप
बिहार के सहरसा में पूजा का प्रसाद खाने के बाद 100 से ज्यादा लोग बीमार, उल्टी-दस्त से मचा हड़कंप
बेडशीट से आती है सीलन और पसीने की बदबू? इन आसान तरीकों से करें दूर
बेडशीट से आती है सीलन और पसीने की बदबू? इन आसान तरीकों से करें दूर
MS Dhoni को BCCI से हर महीने कितनी मिलती है पेंशन? जानें पूरी डिटेल
MS Dhoni को BCCI से हर महीने कितनी मिलती है पेंशन? जानें पूरी डिटेल
गोविंदा के साथ एयरपोर्ट पर दिखीं कोमल रानी स्वर्णकार, मिस्ट्री गर्ल को लेकर फिर चर्चा में आया एक्टर का नाम
गोविंदा के साथ एयरपोर्ट पर दिखीं कोमल रानी स्वर्णकार, मिस्ट्री गर्ल को लेकर फिर चर्चा में आया एक्टर का नाम
घायल होने की खबरों के बीच मोजतबा खामेनेई का नया वीडियो आया सामने, सेहत को लेकर क्या है अपडेट?
घायल होने की खबरों के बीच मोजतबा खामेनेई का नया वीडियो आया सामने, सेहत को लेकर क्या है अपडेट?
हर-हर महादेव से गूंजेगा सावन का दूसरा सोमवार, अपनों को भेजें ये 10 खास शायरी
हर-हर महादेव से गूंजेगा सावन का दूसरा सोमवार, अपनों को भेजें ये 10 खास शायरी
व्रत में कुछ चटपटा और क्रिस्पी खाने का मन हो तो बनाएं शकरकंदी की टिक्की, आसान है रेसिपी
व्रत में कुछ चटपटा और क्रिस्पी खाने का मन हो तो बनाएं शकरकंदी की टिक्की, आसान है रेसिपी
महाराष्ट्र में दूध हुआ महंगा, 11 अगस्त से 2 रुपये बढ़ेंगे दाम; गाय का दूध ₹62 और भैंस का ₹78 प्रति लीटर
महाराष्ट्र में दूध हुआ महंगा, 11 अगस्त से 2 रुपये बढ़ेंगे दाम; गाय का दूध ₹62 और भैंस का ₹78 प्रति लीटर
Toxic: पहली मुलाकात में ही यश की फैन हो गई थीं नयनतारा, बोलीं- साढ़े चार साल फिल्म को दे दिए
Toxic: पहली मुलाकात में ही यश की फैन हो गई थीं नयनतारा, बोलीं- साढ़े चार साल फिल्म को दे दिए