न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ट्राई करने जा रही है पहली बार मेकअप, ये 20 टिप्स आपको देंगे चांद सा चेहरा

कई महिलाऐं हैं जिन्होंने आजतक मेकअप नहीं किया हैं लेकिन इसकी ख्वाहिश रखती हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपको कुछ मेकअप टिप्स बताने जा रहे हैं जो आपको चांद सा चेहरा दिलाने का काम करेंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 18 Nov 2021 6:40:19

ट्राई करने जा रही है पहली बार मेकअप, ये 20 टिप्स आपको देंगे चांद सा चेहरा

खूबसूरती किसी भी महिला की ख्वाहिश होती हैं जो कि उनका हक भी हैं। अपनी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए महिलाएं सजती-संवरती हैं और अच्छे कपड़ों के साथ ही श्रृंगार पर ध्यान देती हैं। हांलाकि आजकल चहरे की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए मेकअप की मदद ली जाती हैं जो चहरे की चमक को बढ़ाने का काम करते हैं। लेकिन इसके लिए जरूरी हैं कि आपको मेकअप करने का तरीका आता हो। कई महिलाऐं हैं जिन्होंने आजतक मेकअप नहीं किया हैं लेकिन इसकी ख्वाहिश रखती हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपको कुछ मेकअप टिप्स बताने जा रहे हैं जो आपको चांद सा चेहरा दिलाने का काम करेंगे। तो आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में।

makeup tips,makeup tips in hindi,makeup for beginners

- मेकअप करने से पहले चेहरे को माइल्ड फेसवॉश या गुनगने पानी से धो लें।

- मेकअप करने से पहले अपनी स्किन पर 5-10 मिनट तक ब़र्फ घिस लें। इसके बाद मेकअप करने से वो ज़्यादा देर तक टिकता है।

- मेकअप करने से पहले ऑयल फ्री मॉइश्‍चराइज़र से चेहरे का मसाज करें।

- अब पहले माथे, नाक, ठोड़ी और गालों पर फाउंडेशन के डॉट्स लगाकर उंगलियों से धीरे-धीरे थपथपाते हुए फाउंडेशन को ब्लेंड करें। आप चाहें तो गीले स्पॉन्ज से भी फाउंडेशन को अच्छी तरह ब्लेंड कर सकती हैं।

makeup tips,makeup tips in hindi,makeup for beginners

- आईशैडो के बेस के तौर पर आईलिड पर भी फाउंडेशन अप्लाई करें।

- फाउंडेशन लगाने के बाद कोई दाग-धब्बे नज़र आएं तो कंसीलर से उन्हें कवर कर लें। छोटे ब्रश या स्पॉन्ज से इन हिस्सों, ख़ासकर जॉलाइन के नीचे और नाक के आसपास कंसीलर लगाएं। उंगलियों से हल्के से थपथपाएं, ताकि कंसीलर अच्छी तरह सेट हो जाए।

- आंखों के आसपास कंसीलर और फाउंडेशन सेट करने के लिए एक छोटे-से ब्रश को लूज़ पाउडर में डिप करके हल्के से डस्ट करें।

- अब फाउंडेशन से मैच करता ट्रांस्लुसेंट पाउडर अप्लाई करें। एक बड़े राउंड ब्रश से थोड़ा-सा ट्रांस्लुसेंट पाउडर डस्ट करें। मैट फिनिश के लिए हल्का-सा पाउडर पफ लगाएं।

makeup tips,makeup tips in hindi,makeup for beginners

- घर से निकलते समय टचअप के लिए स्टिक फाउंडेशन साथ में रखें और जब भी ज़रूरत हो मेकअप को फ्रेश टचअप देने के लिए स्टिक फाउंडेशन अप्लाई कर लें।

- यदि आपकी आंखों के नीचे डार्क सर्कल हैं तो लाइट शेड की फाउंडेशन क्रीम लगाएं और उसे डार्क एरिया के साथ ब्लेंड कर दें।

- अगर जल्दी में हों और आंखों के मेकअप के लिए ज़्यादा व़क़्त न हो तो ब्राउन आईशैडो का एकदम डार्क शेड लें और आईलिड पर ब्रश की सहायता से स्मज करें। ख़ूब सारा मस्कारा लगाएं और निचले लिड पर काजल लगाएं।

- स्मोकी आई मेकअप करना चाहती हैं, तो डार्क ग्रे आईशैडो आंखों की ऊपरी आईलिड पर लगाकर अच्छी तरह स्मज करें। ज़्यादा स्मोकी लुक के लिए ग्रे आईशैडो के ऊपर ब्लैक आईशैडो लगाएं और दोनों को बड़े ब्रश से ब्लेंड करें। इसके बाद लैशलाइन पर आईलाइनर लगाएं। फिर स्मजर ब्रश या आई बड की मदद से आईलाइनर को अच्छी तरह स्मज कर लें। आखिर में काजल लगाएं।

makeup tips,makeup tips in hindi,makeup for beginners

- अब चिक बोन को हाईलाइट करने के लिए ब्लशर अप्लाई करें। ब्लशर को चिकबोन से कान की तरफ़ ले जाते हुए अप्लाई करें। इस बात का भी ध्यान रखें कि ब्लशर और लिपस्टिक के शेड्स आपस में मेल खाते हुए हों।

- यदि आप आई मेकअप को हाईलाइट करना चाहती हैं, तो लिप मेपअप लाइट रखें यानी पिंक, पीच जैसे लाइट शेड की लिपस्टिक लगाएं। यदि आप आई मेकअप लाइट रख रही हैं, तो रेड, ऑरेंज, मैरून जैसे ब्राइट कलर की लिपस्टिक लगाएं।

- लिपस्टिक लगाने के लिए लिप ब्रश का इस्तेमाल करें। इससे लिपस्टिक पूरे होंठों पर समान रूप से अप्लाई होगी और लंबे समय तक टिकी रहेगी।

- अगर आपके होंठ बहुत पतले हैं, तो लिपलाइन से थोड़ा बाहर की ओर आउटलाइन करें और उसके बाद लिपस्टिक लगाएं।

makeup tips,makeup tips in hindi,makeup for beginners

- अगर आपके होंठ बहुत मोटे हैं, तो लिपलाइन के अंदर से आउटलाइन करें। पहले होंठों पर हल्का शेड लगाएं, फिर दोनों के सेंटर में डार्क शेड लगाकर ब्रश से ब्लेंड करें।

- होंठों का आकार बड़ा दिखाने के लिए ब्राइट कलर की लिपस्टिक लगाएं। उन्हें छोटा दिखाने के लिए डार्क कलर की लिपस्टिक लगाएं।

- आख़िर में ग्लॉस से लगाएं।

- आखिर में कॉम्पैक्ट से मेकअप को एक बार फिर से टचअप कर लें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद