न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Diwali 2021 : मेकअप के दौरान की गई ये गलतियां पड़ सकती हैं आपके लुक पर भारी

आज इस कड़ी में हम आपके लिए मेकअप के दौरान की गई उन गलतियों की जानकारी लेकर आए हैं जो आपके लुक पर भारी पड़ सकती हैं और खूबसूरती में कमी का कारण बनेंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 23 Oct 2021 9:20:52

Diwali 2021 : मेकअप के दौरान की गई ये गलतियां पड़ सकती हैं आपके लुक पर भारी

दिवाली का त्यौहार आ चुका हैं जिसमें महिलाएं सजने-संवरने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। त्यौहार के दिन महिलाएं खुद को खूबसूरत दिखाने का हर संभव प्रयास करती हैं और इसके लिए महिलाऐं मेकअप की मदद लेती हैं। मेकअप की मदद से चहरे पर निखार लाया जा सकता हैं। लेकिन इसके लिए जरूरी हैं कि आपको मेकअप करने का सही तरीका आता हो। आज इस कड़ी में हम आपके लिए मेकअप के दौरान की गई उन गलतियों की जानकारी लेकर आए हैं जो आपके लुक पर भारी पड़ सकती हैं और खूबसूरती में कमी का कारण बनेंगे। तो आइये जानते हैं मेकअप के दौरान की गई इन गलतियों के बारे में।

beauty tips,beauty tips in hindi,makeup tips,makeup mistakes

स्किन को मॉइश्चराइज न करना

अगर आप मेकअप करने से पहले स्किन को मॉइश्चराइज नहीं करते तो इससे मेकअप प्रॉडक्ट्स यूज करने में तो परेशानी आती ही है, साथ ही में इससे स्किन डल लगती है। इसलिए चेहरे को अच्छी तरह स्क्रब करके चेहरे को साफ करें और अच्छी तरह पोंछ कर मॉइश्चराइजर लगाएं।

beauty tips,beauty tips in hindi,makeup tips,makeup mistakes

गलत रंग का फाउंडेशन

यह आमतौर पर होने वाली गलती है। अक्सर महिलाएं गलत रंग का फाउंडेशन इस्तेमाल कर लेती हैं, जिससे उनका लुक खराब हो जाता है। आपको फाउंडेशन खरीदने से पहले उसे लगाकर देखना चाहिए। आपको अपनी स्किन टोन के हिसाब से ही फाउंडेशन चुनना चाहिए, तभी आप सही मेकअप कर पाएंगी।

beauty tips,beauty tips in hindi,makeup tips,makeup mistakes

लिपस्टिक शेड

कई बार कुछ लड़कियां अपनी स्किन टोन के हिसाब से लिपस्टिक शेड चूज नहीं करती। अगर आप ज्यादा लिपस्टिक शेड नही लेना चाहती तो ऐसे भी शेड्स होते हैं जो हर स्किन टोन पर बढ़िया लगते हैं। नाइट पार्टी में न्यूड जैसे लिप कलर्स न चुनें।

beauty tips,beauty tips in hindi,makeup tips,makeup mistakes

शिमरी ब्रॉन्जर

शिमरी ब्रॉन्जर लगाने की वजह से आपका मेकअप ओवर लग सकता है। इसके प्रयोग में सावधानी जरूरी है। वहीं, अगर आप मिल्क मेकअप मैट ब्रॉन्जर या चॉकलेट सोलेइल मैट ब्रॉन्जर का इस्तेमाल करेंगी तो वह आपकी त्वचा की रंगत को और निखार देंगे। साथ ही इनकी मदद से आपको ज्यादा नेचुरल लुक मिलेगा।

beauty tips,beauty tips in hindi,makeup tips,makeup mistakes

लाइट शेड अंडर आई कंसीलर

आंखों के नीचे लगाने के लिए अगर लाइट शेड कंसीलर का इस्तेमाल करती हैं तो असल में आंखों के नीचे की झुर्रियां और डार्क सर्कल्स कम होने की बजाय ज्यादा दिखते हैं। आपको स्किन से एक शेड लाइट कंसीलर लेना चाहिए और अपनी रिंग फिंगर की मदद से लगाना चाहिए। इससे आपको नेचुरल लुक मिलेगा। वैसे भी सही कंसीलर के इस्तेमाल से आंखों के काले घेरे और दाग-धब्बे मेकअप करते वक्त आसानी से छिपाए जा सकते हैं।

beauty tips,beauty tips in hindi,makeup tips,makeup mistakes

ज्यादा मेकअप प्रॉडक्ट्स लगाना

चेहरे पर जरूरत के अनुसार मेकअप प्रॉडक्ट्स इस्तेमाल करें। ज्यादा मेकअप प्रॉडक्ट्स अप्लाई करने से भी चेहरा ग्लो करने की बजाय डल नजर आने लगता है। जैसे आपके डार्क सर्कल्स नहीं है तो आप केवल फाउंडेशन या बीबी क्रीम यूज करें। आपको कंसीलर लगाने की जरूरत नहीं है।

beauty tips,beauty tips in hindi,makeup tips,makeup mistakes

ओवर-हाईलाइटिंग

चेहरे पर ग्लो अच्छा होता है लेकिन ज्यादा शिमर लगाने की वजह से आपका लुक खराब हो सकता है। सही प्रभाव के लिए आपको नेचुरल हाईलाइटर इस्तेमाल करना चाहिए, जिसमें ज्यादा सिल्वर ह्यू या बिग ग्लिटर फ्लेक्स न हों। ये थोड़े नाटकीय लगते हैं। आप फैन ब्रश की मदद से इसे चेहरे के हाईलाइटिंग पॉइंट्स जैसे अपनी चीकबोन्स, आंखों के किनारों और नोज ब्रिज पर लगा सकती हैं।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। lifeberrys हिंदी इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से संपर्क जरुर करें।)

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

ममता बनर्जी की कार पर पथराव, बोलीं- खिड़की खुली होती तो सिर फट जाता; बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
ममता बनर्जी की कार पर पथराव, बोलीं- खिड़की खुली होती तो सिर फट जाता; बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
IIT दिल्ली में पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर ओवैसी नाराज, छात्रों के ‘सिर झुकाने’ के निर्देश पर उठाए सवाल
IIT दिल्ली में पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर ओवैसी नाराज, छात्रों के ‘सिर झुकाने’ के निर्देश पर उठाए सवाल
महाराष्ट्र की सियासत में हलचल, PM मोदी से मिलेंगे NCP शरद पवार गुट के सभी 8 सांसद
महाराष्ट्र की सियासत में हलचल, PM मोदी से मिलेंगे NCP शरद पवार गुट के सभी 8 सांसद
राहुल गांधी ने बताया फिटनेस का मंत्र, 56 की उम्र में भी रहते हैं एक्टिव; जानें किन चीजों से बनाई दूरी
राहुल गांधी ने बताया फिटनेस का मंत्र, 56 की उम्र में भी रहते हैं एक्टिव; जानें किन चीजों से बनाई दूरी
बिहार: मोतिहारी में बेखौफ अपराधियों ने युवक को दौड़ाकर मारी गोली, कंधे के आर-पार हुई गोली; 3 आरोपी गिरफ्तार
बिहार: मोतिहारी में बेखौफ अपराधियों ने युवक को दौड़ाकर मारी गोली, कंधे के आर-पार हुई गोली; 3 आरोपी गिरफ्तार
बिहार के सहरसा में पूजा का प्रसाद खाने के बाद 100 से ज्यादा लोग बीमार, उल्टी-दस्त से मचा हड़कंप
बिहार के सहरसा में पूजा का प्रसाद खाने के बाद 100 से ज्यादा लोग बीमार, उल्टी-दस्त से मचा हड़कंप
बेडशीट से आती है सीलन और पसीने की बदबू? इन आसान तरीकों से करें दूर
बेडशीट से आती है सीलन और पसीने की बदबू? इन आसान तरीकों से करें दूर
चौड़े हाथों की खूबसूरती बढ़ा देंगे मेहंदी के ये 6 ट्रेंडी डिजाइन, शिवरात्रि और तीज पर जरूर आजमाएं
चौड़े हाथों की खूबसूरती बढ़ा देंगे मेहंदी के ये 6 ट्रेंडी डिजाइन, शिवरात्रि और तीज पर जरूर आजमाएं
गोविंदा के साथ एयरपोर्ट पर दिखीं कोमल रानी स्वर्णकार, मिस्ट्री गर्ल को लेकर फिर चर्चा में आया एक्टर का नाम
गोविंदा के साथ एयरपोर्ट पर दिखीं कोमल रानी स्वर्णकार, मिस्ट्री गर्ल को लेकर फिर चर्चा में आया एक्टर का नाम
घायल होने की खबरों के बीच मोजतबा खामेनेई का नया वीडियो आया सामने, सेहत को लेकर क्या है अपडेट?
घायल होने की खबरों के बीच मोजतबा खामेनेई का नया वीडियो आया सामने, सेहत को लेकर क्या है अपडेट?
हर-हर महादेव से गूंजेगा सावन का दूसरा सोमवार, अपनों को भेजें ये 10 खास शायरी
हर-हर महादेव से गूंजेगा सावन का दूसरा सोमवार, अपनों को भेजें ये 10 खास शायरी
व्रत में कुछ चटपटा और क्रिस्पी खाने का मन हो तो बनाएं शकरकंदी की टिक्की, आसान है रेसिपी
व्रत में कुछ चटपटा और क्रिस्पी खाने का मन हो तो बनाएं शकरकंदी की टिक्की, आसान है रेसिपी
महाराष्ट्र में दूध हुआ महंगा, 11 अगस्त से 2 रुपये बढ़ेंगे दाम; गाय का दूध ₹62 और भैंस का ₹78 प्रति लीटर
महाराष्ट्र में दूध हुआ महंगा, 11 अगस्त से 2 रुपये बढ़ेंगे दाम; गाय का दूध ₹62 और भैंस का ₹78 प्रति लीटर
Toxic: पहली मुलाकात में ही यश की फैन हो गई थीं नयनतारा, बोलीं- साढ़े चार साल फिल्म को दे दिए
Toxic: पहली मुलाकात में ही यश की फैन हो गई थीं नयनतारा, बोलीं- साढ़े चार साल फिल्म को दे दिए