न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

हर महीने चेहरा चमकाने से पहले जान लें फेशियल-क्लीनअप से जुड़ी ये बातें, वरना त्वचा को हो सकता है नुकसान

हर महीने फेशियल या क्लीनअप करवाने से पहले जान लें इन दोनों के बीच का अंतर, सही समय और ज़रूरी सावधानियां। वरना आपकी स्किन को हो सकता है नुकसान।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 13 May 2025 3:35:07

हर महीने चेहरा चमकाने से पहले जान लें फेशियल-क्लीनअप से जुड़ी ये बातें, वरना त्वचा को हो सकता है नुकसान

चेहरे पर ग्लो लाने के लिए फेशियल और क्लीनअप जैसे ट्रीटमेंट्स आजकल आम हो चुके हैं। लड़कियां ही नहीं, लड़के भी पार्लर जाकर स्किन ट्रीटमेंट्स करवा रहे हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि फेशियल और क्लीनअप में क्या फर्क होता है और इन्हें कब करवाना चाहिए? बहुत से लोग इन जरूरी बातों से अनजान रहते हैं, जिससे कई बार स्किन को नुकसान पहुंच सकता है। अगर आप भी फेशियल या क्लीनअप करवाने का सोच रहे हैं, तो इन बातों को जानना बेहद जरूरी है।

फेशियल और क्लीनअप में क्या फर्क है?

क्लीनअप एक बेसिक स्किन केयर प्रक्रिया है, जिसमें स्किन को साफ किया जाता है। इसमें स्क्रबिंग करके डेड स्किन और ब्लैकहेड्स हटाए जाते हैं। यह प्रोसेस ज्यादातर स्किन की सतह तक सीमित होती है। वहीं, फेशियल एक डीप ट्रीटमेंट होता है, जिसमें स्किन को न केवल क्लीन किया जाता है, बल्कि उसे पोषण भी दिया जाता है। फेशियल में एंटी-एजिंग, पिग्मेंटेशन और डलनेस को भी ट्रीट किया जाता है। इसमें फेस मास्क, स्टीम, मसाज और ट्रीटमेंट क्रीम्स का इस्तेमाल किया जाता है ताकि स्किन अंदर से हेल्दी और बाहर से ग्लोइंग दिखे।

क्लीनअप किन लोगों के लिए जरूरी है?

अगर आपकी उम्र 25 साल से कम है, तो क्लीनअप ही आपके लिए काफी है। इस उम्र में स्किन नेचुरली हेल्दी होती है और उसे बस समय-समय पर सफाई की जरूरत होती है। क्लीनअप से स्किन रिफ्रेश हो जाती है और ब्लैकहेड्स, वाइटहेड्स जैसी समस्याएं दूर हो जाती हैं।

फेशियल कब और किसे करवाना चाहिए?

अगर आप 25 साल से ऊपर हैं, तो आपको फेशियल करवाने की जरूरत है। इस उम्र में स्किन एजिंग के लक्षण दिखाने लगती है और उसे एक्स्ट्रा केयर की जरूरत होती है। फेशियल से स्किन को डीप हाइड्रेशन, पोषण और एंटी-एजिंग सपोर्ट मिलता है, जिससे स्किन का टेक्सचर सुधरता है और ग्लो बरकरार रहता है।

क्या हर महीने फेशियल करवाना सही है?

नहीं, स्किन एक्सपर्ट्स के अनुसार फेशियल करवाने के बीच कम से कम 45 दिन का गैप रखना चाहिए। इससे स्किन को रिकवरी का समय मिलता है और फेशियल का असर लंबे समय तक बना रहता है। बार-बार फेशियल करवाने से स्किन इरिटेट भी हो सकती है।

क्लीनअप कितने दिन के अंतराल पर करवाना सही है?

क्लीनअप को 15-20 दिन के अंतर पर करवाया जा सकता है। इससे स्किन की डीप क्लीनिंग बनी रहती है और चेहरा हर समय तरोताजा और चमकदार नजर आता है। क्लीनअप स्किन को ब्रीद करने का मौका देता है और पोर्‍स को ब्लॉक होने से बचाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
ओवैसी ने सपा-कांग्रेस को दिया गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार CM बनते नहीं देखना चाहते
ओवैसी ने सपा-कांग्रेस को दिया गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार CM बनते नहीं देखना चाहते
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?