Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बेहतरीन लुक के लिए नाक को देना चाहते हैं शेप, सर्जरी नहीं आजमाए ये 7 एक्सरसाइज

आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ एक्सरसाइज लेकर आए हैं जो आपकी नाक को आकर्षक बनाने में मदद करेगी और आपको सर्जरी की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसमें समय जरूर लगेगा लेकिन प्राकृतिक रूप से सही लुक भी मिलेगा। तो आइये जानते हैं नाक से जुड़ी इन एक्सरसाइज के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 03 Feb 2022 4:17:25

बेहतरीन लुक के लिए नाक को देना चाहते हैं शेप, सर्जरी नहीं आजमाए ये 7 एक्सरसाइज

नाक चहरे का काफी हिस्सा कवर करता हैं तो ऐसे में आपके लुक को बेहतरीन बनाने में नाक का भी बहुत योगदान होता हैं। देखा जाता हैं कि कई महिलाएं नाक छोटी, टेढ़ी या कम उभार वाली होने के कारण परेशान रहती हैं और इसे शार्प, सीधी और खूबसूरत बनाने के लिए सर्जरी तक करवाने को तैयार हो जाती हैं। लेकिन आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ एक्सरसाइज लेकर आए हैं जो आपकी नाक को आकर्षक बनाने में मदद करेगी और आपको सर्जरी की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसमें समय जरूर लगेगा लेकिन प्राकृतिक रूप से सही लुक भी मिलेगा। तो आइये जानते हैं नाक से जुड़ी इन एक्सरसाइज के बारे में...
nose exercises,exercises,healthy exercises,perfect nose shape exercises,healthy living नाक को सीधा करें

आपके नाक को सीधा करने की एक्सरसाइज सबसे आसान व साधारण है। आप हर दिन व हर समय इसे कर सकते हैं। केवल अपने चेहरे पर एक हल्की सी स्माइल रखने से भी आपका नाक सीधा हो सकता है। इसे करने के लिए केवल आपको थोड़ा सा मुस्कुराना है और अपनी उंगलियों का प्रयोग करते हुए अपने नाक को ऊपर की ओर पुश करना है। इससे आपके नाक की साइड में मसल्स बनने में मदद मिलेगी। इस एक्सरसाइज को रोजाना 15-20 बार करें। nose exercises,exercises,healthy exercises,perfect nose shape exercises,healthy living ब्रीदिंग

योग व वर्कआउट ने गहरी सांस लेने को एक अलग ही महत्त्व दिया है और इनके ढेर सारे लाभ भी हैं जिसमें से एक है अपने नाक को शेप देना। सबसे पहले किसी भी आरामदायक अवस्था में बैठ जाएं। अपने एक नोस्ट्रिल को बंद कर लें व दूसरे से सांस लें। ऐसा 5 सैकंड तक करें। फिर अब दूसरी नाक को खोलें और उससे सांस बाहर छोड़ दे। अब दूसरे नोस्ट्रील को ब्लॉक करके यही प्रक्रिया दोहराएं। आप इसके 12-12 दोहराव के तीन सेट करें। nose exercises,exercises,healthy exercises,perfect nose shape exercises,healthy living स्माइल लाइन को कम करना

उम्र के साथ साथ आपकी स्माइल लाइन गहरी होती जाती है जोकि दिखने में भी अच्छी नहीं लगती है। इसे करने के लिए आपको अपने अंगूठे अपनी आंखों के बाहरी कोनों पर रखने हैं। अब अपनी उंगलियों को सिर के टॉप पर रखें। आंखें बंद करें व जोर से आंखों को स्क्वीज करें। अब आंखों के दोनो बाहरी कोनों को एक दूसरे से अलग ले जाने का प्रयास करें। 4-8 सैकंड के लिए होल्ड करें व 7-8 बार दोहराएं।

नोज विगलिंग

यह नाक को शेप न देकर आपकी मसल बनाने वाली एक्सरसाइज है। परन्तु यह आपके नाक की मसल्स को मजबूत बना कर आपके नाक को शार्प दिखाने में मदद कर सकती है। इसे करने के लिए केवल आपको अपने नाक को हिलाना डुलाना होता है जबकि आपके फेस की अवस्था वहीं रहनी चाहिए। इसे एक दिन में कई बार करें।
nose exercises,exercises,healthy exercises,perfect nose shape exercises,healthy living नोज शेपिंग

यह एक्सरसाइज उन महिलाओं के लिए है जो हमेशा अपने नाक को लेकर शिकायत करती रहती हैं। यदि आप इस एक्सरसाइज को रोजाना करती हैं तो कुछ ही समय में आपके नाक का आकर बदल सकता है और आप जैसे चाहें वैसे उसको ढाल सकती हैं। इस एक्सरसाइज से आपके नाक की स्किन ढीली भी नहीं पड़ती है। तो आइए जानते हैं कैसे आप इस एक्सरसाइज को कर सकती हैं। नाक की साइड को दबाने के लिए अपनी इंडेक्स फिंगर्स का प्रयोग करें। इसके बाद अपनी सांस प्रेशर से बाहर छोड़ें। अपने दोनों नोस्ट्रिलस के नीचे प्रेशर लगाने से आपको और अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। बस यह ध्यान रखें कि आप बहुत जोर लगा कर अपनी सांस बाहर न छोड़ें। इस एक्सरसाइज को 8-12 बार रिपीट करें। nose exercises,exercises,healthy exercises,perfect nose shape exercises,healthy living बड़ी नाक को छोटी करने का तरीका

जैसे जैसे उम्र बढ़ती जाती है वैसे वैसे हमारे शरीर में बहुत से बदलाव होने लगते हैं जैसे हमारी कुछ नर्म हड्डियां अपना आकार बदलने लगती हैं जिससे आपका नाक बहुत बड़ा दिखने लगता है। यदि आप इस समस्या से परेशान हैं और इसका हल ढूंढ रहे हैं तो इस एक्सरसाइज को ट्राई करें। इससे आपका नाक पहले जैसे छोटा होने में मदद मिलेगी। अपनी नोज के टिप पर आपको अपनी इंडेक्स फिंगर को रखना है और उसे ध्यानपूर्वक दबाना है। अब अपने नाक का प्रयोग करके अपनी उंगली पर नीचे की ओर प्रेशर लगाना है। आप इस एक्सरसाइज को हर दिन जितनी बार कर सकते हैं उतनी बार करें। nose exercises,exercises,healthy exercises,perfect nose shape exercises,healthy living नाक की मालिश

ब्रीदिंग की तरह ही इसके भी बहुत से लाभ हैं। यह आपके नाक को शेप में लाने के अलावा आपके सिर के दर्द को ठीक करने में भी लाभदायक मानी जाती है। इसे करने के लिए आपको अपनी पूरी नाक की मसाज करनी है। नोज ब्रिज से शुरुआत करें फिर नोज टिप पर जाते हुए अंत में दोनो साइड में मसाज करें और ध्यान रखें कि आपकी उंगलियां सर्कुलर मोशन में ही घूम रही हों। अपने नाक की रोजाना कम से कम पांच मिनट तक मसाज करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
सनस्क्रीन लगाने के बाद भी टैनिंग हो रही है? जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
सनस्क्रीन लगाने के बाद भी टैनिंग हो रही है? जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
सर्दियों में चेहरा हो रहा है रूखा? स्किन को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 7 टिप्स
सर्दियों में चेहरा हो रहा है रूखा? स्किन को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 7 टिप्स
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology