न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बालों के पतले होने की समस्या कर रही हैं परेशान, आजमाए ये घरेलू नुस्खें

पतले बालों में किसी भी तरह का हेयर स्टाइल करने में दिक्कत आती हैं। ऐसे में आपको जरूरत होती हैं प्राकृतिक उपायों की जो बालों को पोषण देते हुए घना बनाए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 29 Nov 2021 10:04:35

बालों के पतले होने की समस्या कर रही हैं परेशान, आजमाए ये घरेलू नुस्खें

बालों की सुंदरता को पाने और बढ़ाने के लिए महिलाएं कई जतन करती हैं क्योंकि इनसे आपका पूरा लुक आकर्षक बनता हैं। इसके लिए जरूरी हैं कि बाल घने, मुलायम, चमकदार और मजबूत हो। लेकिन आजकल देखा जाता हैं कि कई महिलाएं पतले बालों की समस्या का सामना कर रही हैं। पतले बालों में किसी भी तरह का हेयर स्टाइल करने में दिक्कत आती हैं। ऐसे में आपको जरूरत होती हैं प्राकृतिक उपायों की जो बालों को पोषण देते हुए घना बनाए। तो आइये जानते हैं इन नुस्खों के बारे में।

beauty tips,beauty tips in hindi,hair care tips,thick hair tips

दही डाले बालों में जान

अगर आपके बाल रूखे, बेजान और पतले हो गए हैं तो आप अपने बालों की लंबाई के हिसाब से दही लें। सादा दही में एक चम्मच शहद मिलाकर अच्छी तरह मैश करें। तैयार मिश्रण को बालों में लगाएं। फिर 30 मिनट बाद हल्के गुनगुने पानी से अच्छी तरह शैंपू करें। यह एक ऐसा घरेलू नुस्खा है, जिसका असर आपको पहली ही बार में नजर आएगा।

beauty tips,beauty tips in hindi,hair care tips,thick hair tips

मेथी दाना पेस्ट

मेथी दाना में प्रोटीन की मात्रा बहुत अधिक होती है। आपको शायद पता हो कि बालों की सेहत के लिए प्रोटीन सबसे जरूरी पदार्थ है। साथ ही मेथी में निकोटिनिक एसिड कंटेंट होता है, जो बालों की जड़ों में डैंड्रफ नहीं होने देता और हेयर फॉल को रोकता है। बालों में मेथी दाना लगाने के लिए आप दो चम्मच मेथी दाना रात को पानी में भिगोकर रख दें। सुबह इसे पीसकर पेस्ट बना लें। तैयार पेस्ट में 1 चम्मच नारियल तेल मिलाएं। अब इस मिश्रण को 30 मिनट के लिए बालों में लगा लें। इसके बाद शैंपू कर लें। सप्ताह में 3 बार ऐसा जरूर करें। आपके बाल जल्द घने और शाइनी हो जाएंगे।

beauty tips,beauty tips in hindi,hair care tips,thick hair tips

आंवला

पतले बालों के लिए आंवले से अच्छा कुछ और हो ही नहीं सकता। यह बालों को मोटा, घना औार काला बनाता है। आंवला में एन्टीऑक्सीडेंट और विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है, इसलिए इसको न सिर्फ लगाने से बल्कि खाने से भी बालों के स्वास्थ्य को लाभ पहुंचते है। अगर आपको बालों को मोटा बनाना है तो नहाने से पहले बालों में आंवले का रस और नींबू का रस मिला कर लगाइये। इसके लिए आप दो चम्मच नींबू के रस में दो चम्मच आंवले का रस मिलाकर मिश्रण बना लें। फिर इस मिश्रण को सिर पर लगायें और सूखने के बाद गुनगुने पानी से धो लें।

beauty tips,beauty tips in hindi,hair care tips,thick hair tips

हिना से हेल्दी बनें बाल

हाथों पर रचाई जानेवाली हिना सदियों से बालों की देखभाल और रंगत बनाए रखने का भी एक माध्यम है। हिना से बालों की सिर्फ कंडीशनिंग नहीं होती है बल्कि यह बालों को घना दिखाने में भी मददगार है। क्योंकि यह बालों को मोटा करती है और उन्हें वॉल्यूम देती है।

beauty tips,beauty tips in hindi,hair care tips,thick hair tips

नारियल तेल के अद्भुत गुण

नारियल का तेल बालों में पूरी तरह अवशोषित हो कर हर एक बाल को पोषण देता है। यह प्रोटीन की मात्रा को बढ़ाकर, बालों को नमी प्रदान करता है। आपने बालों को झड़ने से रोकने और उन्हें घना बनाने के लिए आप नारियल का तेल उपयोग में ला सकते हैं। नारियल के तेल को रोजाना अच्छी तरह अपने बालों में लगाएं। यह बालों के रेशे को मजबूत और चमकदार बनाता है। इसके अलावा 4 चम्मच नारियल के तेल में 2 चम्मच नींबू का रस मिलाकर लगाना पतले बालों की समस्या के लिए बहुत अच्छा उपचार है।

beauty tips,beauty tips in hindi,hair care tips,thick hair tips

प्याज का रस

प्याज का रस बालों के लिए बहुत अधिक फायदेमंद है। आप सप्ताह में दो से तीन बार अपने बालों में प्याज का रस लगा सकते हैं। इसमें मौजूद डायट्री सल्फर नए बाल उगाने और उगे हुए बालों को पोषण देने का काम करता है, जिससे बाल घने और सेहतमंद नजर आते हैं।

beauty tips,beauty tips in hindi,hair care tips,thick hair tips

एलोवेरा जेल

एलोवेरा जेल जितना अच्छा मॉइश्चराइजर हमारी स्किन के लिए है उतना ही अच्छा मास्क हमारे बालों के लिए है। यह बालों की कंडीशनिंग करता है। हेयर डैमेज को कंट्रोल करने के साथ ही यह पहले से बालों में हो चुके डैमेज को रिपेयर भी करता है। सिल्की, स्मूद और घने बालों के लिए आप सप्ताह में 2 बार अपने बालों पर आधा-आधा घंटे के लिए यह जेल लगाएं।

beauty tips,beauty tips in hindi,hair care tips,thick hair tips

बालों के लिए जादुई सिरका

सेब का सिरका बालों के लिए जादू का काम करता है। सिरके को अंडे, पानी और ऐलोवेरा जेल के साथ मिक्स करके लगाएं। यह एक शैंपू के रुप में कार्य करेगा और इससे बाल भी साफ हो जाएगें। साथ ही पतले बालों की समस्या से बचने के लिए आप बालों को धोने के बाद सिरके के पानी से धो लें। इसके अलावा हफ्ते में 3 से 4 बार एक गिलास पानी में आधा चम्मच सेब का सिरका मिलाकर पीने से भी बालों के विकास में सुधार करने में मदद मिलती है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद