Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बाजार के महंगे काजल खरीदने के बजाय सस्ते में घर पर ही करें इन्हें तैयार, जानें बनाने के 7 तरीके

आज हम आपके लिए घर पर ही काजल बनाने के प्राकृतिक तरीके लेकर आए हैं जिनकी मदद से इन्हें घर पर ही सस्ते में तैयार किया जा सकता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 26 Oct 2021 11:33:17

बाजार के महंगे काजल खरीदने के बजाय सस्ते में घर पर ही करें इन्हें तैयार, जानें बनाने के 7 तरीके

आंखों की सुंदरता को बढ़ाने के लिए इन्हें मेकअप से सजाया जाता हैं। मेकप में कई चीजों का इस्तेमाल किया जाता हैं जिसमे सबसे ज्यादा पसंद किया जाता हैं काजल। प्राचीन समय से ही काजल का इस्तेमाल किया जा रहा हैं। आजकल बाजार में कई महंगे काजल मिलते हैं जो आंखों को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए घर पर ही काजल बनाने के प्राकृतिक तरीके लेकर आए हैं जिनकी मदद से इन्हें घर पर ही सस्ते में तैयार किया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इन तरीकों के बारे में।
beauty tips,beauty tips in hindi,kajal at home कैस्टर ऑयल से बनाएं काजल

इसका काजल को बनाने के लिए आपके पास कैस्टर ऑयल यानी अरंडी का तेल और मिट्टी का दिया होना जरूरी है। अब आप मिट्टी के दीपक में कैस्टर ऑयल की मदद से दीपक जलाएं और उसके ऊपर एक पीतल की थाली रख दे। अब दिए को पूरी रात जलने दें। अगले दिन प्लेट पर इक्ट्ठी हुई कालिख को डिब्बे में भर लें और उसमें अरंडी के तेल की कुछ बूंदे मिलाएं और आंखों पर लगाएं। beauty tips,beauty tips in hindi,kajal at home अजवाइन का काजल

अजवाइन का काजल बनाने के लिए आपके पास दीपक, प्लेट, सरसों का तेल और अजवाइन होनी जरूरी है। अब आप दीपक के लिए जो लो तैयार करें उसकी रुई में अजवाइन के कुछ टुकड़ों को मिलाएं और बाती तैयार करें। अब दीपक में सरसों का तेल डालें और अजवाइन की बाती से दीपक जलाएं। अब जले हुई दीपक के ऊपर एक प्लेट रखें और उसे पूरी रात जलने दें। अगले दिन जो कालिख इकट्ठी हई है उसे डिब्बे में भर लें। beauty tips,beauty tips in hindi,kajal at home बादाम से बनाएं काजल

इस काजल को बनाने के लिए आपके पास एक मिट्टी का दीपक और बादाम होना जरूरी है। अब आप मिट्टी के दीपक को तेल से जलाएं आए और अब उसके ऊपर प्लेट रख दें। लेकिन ध्यान दें कि प्लेट रखते वक्त दीपक बूझना नहीं चाहिए। अब आप उस प्लेट पर कुछ बादाम रखें और उन्हें अच्छे से जलने दें। जब बादाम अच्छे से जल जाए तो चाकू के माध्यम से उनकी कालिख को निकालें और डिब्बे में भर लें। beauty tips,beauty tips in hindi,kajal at home सरसों के तेल का काजल

इस काजल को बनाने के लिए आपके पास मिट्टी का दीपक और सरसों का तेल होना जरूरी है। अब आप मिट्टी के दीपक में सरसों के तेल को भरें और दीपक की लौ जलाएं। उसके ऊपर आप प्लेट रख दे और उस दीए को पूरी रात जलने दें। अगले दिन प्लेट से कालिख एक डिब्बे में भरें और अगर आप चाहें तो उस दिए कालिख में घी की एक बूंद मिला सकते हैं और उसका इस्तेमाल कर सकते हैं। beauty tips,beauty tips in hindi,kajal at home कपूर से बनाएं काजल

इस काजल को बनाने के लिए आपके पास मिट्टी के दीपक के साथ-साथ कपूर का होना भी जरूरी है। अब आप एक बड़े दीपक में कपूर को जलाएं और उसके ऊपर प्लेट रख दे। अब कुछ समय बाद दिए के आसपास और प्लेट पर कालिख इकट्ठी हो जाएगी। उस कालिख को आप एक डिब्बे में भरकर रख लें। beauty tips,beauty tips in hindi,kajal at home एलोवेरा जेल से बनाएं काजल

इस काजल को बनाने के लिए आपके पास मिट्टी के दीपक के साथ-साथ कैस्टर ऑयल और एलोवेरा जेल का होना जरूरी है। अब आप मिट्टी के दीपक को कैस्टर ऑयल से जलाएं और उसके ऊपर एक प्लेट रखते हैं। उस प्लेट पर एलोवेरा का जेल फैलाएं और उसे जलने दें। जब एलोवेरा जेल अच्छे से जल जाए और उसका काला रंग आ जाए तब आप प्लेट को हटाएं और चाकू के माध्यम से एक डिब्बी में उसकी कालिख को इकट्ठा कर लें। ध्यान दें कि यह काजल 6-7 घंटे में तैयार होगा। beauty tips,beauty tips in hindi,kajal at home नीम का काजल

नीम के काजल को बनाने के लिए आपके पास नीम के फूल, प्लेट और सरसों का तेल होना जरूरी है। अब आप एक मिट्टी के दीपक में सरसों का तेल डालें और दीपक के लिए जो बाती तैयार की है उसमें नीन की सूखे फूल मिलाएं और बाती बना लें। अब आप बनी बाती को सरसों के तेल में भिगोएं और दीपक जलाएं। अब उसके ऊपर एक प्लेट 7 से 8 घंटे के लिए रखें। प्लेट के ऊपर जो कालिख इकट्ठी हुई है उसे एक डिब्बे में भरें।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
सनस्क्रीन लगाने के बाद भी टैनिंग हो रही है? जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
सनस्क्रीन लगाने के बाद भी टैनिंग हो रही है? जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
सर्दियों में चेहरा हो रहा है रूखा? स्किन को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 7 टिप्स
सर्दियों में चेहरा हो रहा है रूखा? स्किन को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 7 टिप्स
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology