न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आकर्षक लुक के लिए जानना जरूरी हैं कि आपकी स्किन टोन पर कौनसी लिपस्टिक रहेगी बेस्ट, जानें

जब इसके शेड का चुनाव आपकी स्किन टोन के मुताबिक़ हो। अगर लिपस्टिक सही रंग की लगाई गई हो तो चेहरे पर चार-चांद लग सकते हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस स्किन टोन पर कौनसी लिपस्टिक बेस्ट रहेगी। तो आइये जानते हैं इसके बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 29 Mar 2022 2:45:16

आकर्षक लुक के लिए जानना जरूरी हैं कि आपकी स्किन टोन पर कौनसी लिपस्टिक रहेगी बेस्ट, जानें

हर महिला को मेकअप करना पसंद होता हैं जो उनके लुक को निखारने का काम करता हैं। महिलाएं मेकअप करें ना करें लेकिन लिपस्टिक जरूर लगाती हैं जो चहरे का आकर्षण बढ़ाती हैं। जिन लड़कियों को मेकअप करने का शौक है और जिनको भले ही साधारण तैयार होना पसंद हो, वे भी लिपस्टिक का इस्तेमाल तो करती ही हैं। लिपस्टिक लगाने से चेहरा एकदम प्रभावी दिखाई देता है। लेकिन यह तभी बेहतर लुक देती हैं जब इसके शेड का चुनाव आपकी स्किन टोन के मुताबिक़ हो। अगर लिपस्टिक सही रंग की लगाई गई हो तो चेहरे पर चार-चांद लग सकते हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस स्किन टोन पर कौनसी लिपस्टिक बेस्ट रहेगी। तो आइये जानते हैं इसके बारे में...

how to know which lipstick will be best for your skin tone,beauty tips,beauty hacks

गेहुंआ रंग

गेहुंए रंग यानि नॉर्मल स्किन टोन पर हर तरह की लिपस्टिक अच्छी लगती है। ब्राउन से लेकर पीच तक आप हर तरह के कलर से एक्सपेरिमेंट कर सकती हैं। हालाकि आपको न्यूड शेड्स से थोड़ा बचना चाहिये क्योंकि यह आपके चेहरे को पीला बना देगा। अगर आप वॉर्म अंडरटोन की हैं तो आप पर ब्रोज, सिनामन और कॉपर रंग की लिपस्टिक अच्छी लगेगी। वहीं, कूल अंडरटोन पर पिंक कलर की लिपस्टिक बेस्ट रहेगी

how to know which lipstick will be best for your skin tone,beauty tips,beauty hacks

गोरा रंग

गोरी रंगत वाली महिलाओं के पास ढेर सारे ऑप्शन हैं, उन पर ज्यादा तर कलर मैच करते हैं। आप रेड, चेरी रेड, लाइट पिंक और न्यूड कलर का चुनाव कर सकती हैं। गोरी रंगत वालों पर मैट लिपस्टिक खूब खिलती है।

how to know which lipstick will be best for your skin tone,beauty tips,beauty hacks

सांवला रंग

अगर आपका रंग सांवला है तो ब्रिक रेड, कॉफी और केरेमल कलर लगा सकती हैं। हमेशा मैट लिपस्टिक ही चुनें ग्लोसी नहीं। अगर आपका रंग डार्क है तो ब्राउन, रेड और पपर्ल लुक भी ट्राई कर सकती है। इसके अलावा आप चाहे तो आईवरी कलर भी ट्राई कर सकती हैं।

how to know which lipstick will be best for your skin tone,beauty tips,beauty hacks

डार्क स्किन

डार्क कॉम्पलेक्शन वाली लड़कियों के लिये ब्राउन, रेड और पर्पल बेस्ट कलर होंगे। आप चाहें तो ब्राउन, रेड और कोरल शेड का यह मिक्सचर यानि वेलवेट मैट शेड को भी ट्राई कर सकती हैं। वॉर्म अंडरटोन वाली लड़कियां कॉपर, वॉलनट, ब्रोज और हनी ट्राई करें। कूल अंडरटोन वाली लड़कियों को रुबी रेड और वाइन कलर ट्राई करने चाहिये।

how to know which lipstick will be best for your skin tone,beauty tips,beauty hacks

अंडरटोन का खयाल रखें

लिपस्टिक चुनते समय स्किन के अंडरटोन का भी खयाल रखना चाहिए। अगर आपकी त्वचा येलो या गेहुंआ रंग है को उसके हिसाब से लिपस्टिक शेड चुनें। अगर आपकी त्वचा थोड़ी पिंक है तो उसके हिसाब से लिपस्टिक चुनें। हमेशा लिपस्टिक को ट्राई करके लेना चाहिए। लेकिन आप इसे सीधे होंठों पर नहीं बल्कि कलाई पर ट्राई करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि त्वचा की रंगत के साथ मैच कर सके।

how to know which lipstick will be best for your skin tone,beauty tips,beauty hacks

न्यूट्रल अंडरटोन

यदि आपकी त्वचा के बेस में गुलाबी और पीले रंग का मिश्रण है तो आपकी स्किन टोन न्यूट्रल है। न्यूट्रल अंडरटोन वाली महिलाओं पर सिल्वर और गोल्ड दोनों तरह की ज्वेलरी अच्छी लगती है। इसलिए इस अंडरटोन वाली महिलाओं पर ज्यादातर लिपस्टिक शेड अच्छे लगते हैं। इसके साथ ही अगर आपकी स्किन टोन फेयर है तो आप पिंक कलर के लिपस्टिक शेड का इस्तेमाल कर सकती हैं। साथ ही मीडियम स्किन वाली ब्राइड्ल पर मौवे रंग और डार्क स्किन के लिए बेरी रंग की लिपस्टिक बेस्ट रहेगी। न्यूट्रल अंडरटोन वाली महिलाओं पर ज्यादातर लिपस्टिक के शेड अच्छे लगते हैं। आप पिंक से लेकर रेड कलर तक किसी भी लिपस्टिक का इस्तेमाल कर सकती हैं।

how to know which lipstick will be best for your skin tone,beauty tips,beauty hacks

वॉर्म अंडरटोन

अगर आपकी स्किन येलो, गोल्डन और ऑलिव नजर आती है तो आपकी स्किन वॉर्म टोन है। वॉर्म अडंरटोन वाली महिलाओं को वॉर्म शेड्स का ही इस्तेमाल करना चाहिए। आप चाहें तो बोल्ड शेड जैसे ऑरेंज, ब्रीक रेड और टेराकोटा ब्राउन लिपस्टिक शेड्स भी लगा सकती हैं। इससे आपका लुक एक दम परफेक्ट लगेगा। लेकिन आप न्यूड शेड भी चाहती हैं? तो इसके लिए आपको अपनी स्किन टोन को लिपस्टिक शेड से मैच करना चाहिए। मान लें कि आपकी स्किन लाइट है तो ऐसे में आपको पेलर न्यूड कलर चुनना चाहिए। यदि आपकी स्किन डिपर है तो आपको रीच न्यूड शेड्स का ही इस्तेमाल करना चाहिए। वॉर्म टोन महिलाओं के लिए फेरी रेड और ऑरेंज पॉप लिपस्टिक शेड एकदम बेस्ट होगा। लेकिन, यदि आप बोल्ड लुक चाहती हैं तो इसके लिए आपको कॉपर और गोल्ड कलर चुनना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

रांची में छात्र आंदोलन का 16वां दिन, 14वीं JPSC PT परीक्षा रद्द करने पर सरकार कर रही विचार
रांची में छात्र आंदोलन का 16वां दिन, 14वीं JPSC PT परीक्षा रद्द करने पर सरकार कर रही विचार
IIT दिल्ली में पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर ओवैसी नाराज, छात्रों के ‘सिर झुकाने’ के निर्देश पर उठाए सवाल
IIT दिल्ली में पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर ओवैसी नाराज, छात्रों के ‘सिर झुकाने’ के निर्देश पर उठाए सवाल
महाराष्ट्र की सियासत में हलचल, PM मोदी से मिलेंगे NCP शरद पवार गुट के सभी 8 सांसद
महाराष्ट्र की सियासत में हलचल, PM मोदी से मिलेंगे NCP शरद पवार गुट के सभी 8 सांसद
राहुल गांधी ने बताया फिटनेस का मंत्र, 56 की उम्र में भी रहते हैं एक्टिव; जानें किन चीजों से बनाई दूरी
राहुल गांधी ने बताया फिटनेस का मंत्र, 56 की उम्र में भी रहते हैं एक्टिव; जानें किन चीजों से बनाई दूरी
बिहार: मोतिहारी में बेखौफ अपराधियों ने युवक को दौड़ाकर मारी गोली, कंधे के आर-पार हुई गोली; 3 आरोपी गिरफ्तार
बिहार: मोतिहारी में बेखौफ अपराधियों ने युवक को दौड़ाकर मारी गोली, कंधे के आर-पार हुई गोली; 3 आरोपी गिरफ्तार
बिहार के सहरसा में पूजा का प्रसाद खाने के बाद 100 से ज्यादा लोग बीमार, उल्टी-दस्त से मचा हड़कंप
बिहार के सहरसा में पूजा का प्रसाद खाने के बाद 100 से ज्यादा लोग बीमार, उल्टी-दस्त से मचा हड़कंप
बेडशीट से आती है सीलन और पसीने की बदबू? इन आसान तरीकों से करें दूर
बेडशीट से आती है सीलन और पसीने की बदबू? इन आसान तरीकों से करें दूर
चौड़े हाथों की खूबसूरती बढ़ा देंगे मेहंदी के ये 6 ट्रेंडी डिजाइन, शिवरात्रि और तीज पर जरूर आजमाएं
चौड़े हाथों की खूबसूरती बढ़ा देंगे मेहंदी के ये 6 ट्रेंडी डिजाइन, शिवरात्रि और तीज पर जरूर आजमाएं
गोविंदा के साथ एयरपोर्ट पर दिखीं कोमल रानी स्वर्णकार, मिस्ट्री गर्ल को लेकर फिर चर्चा में आया एक्टर का नाम
गोविंदा के साथ एयरपोर्ट पर दिखीं कोमल रानी स्वर्णकार, मिस्ट्री गर्ल को लेकर फिर चर्चा में आया एक्टर का नाम
घायल होने की खबरों के बीच मोजतबा खामेनेई का नया वीडियो आया सामने, सेहत को लेकर क्या है अपडेट?
घायल होने की खबरों के बीच मोजतबा खामेनेई का नया वीडियो आया सामने, सेहत को लेकर क्या है अपडेट?
हर-हर महादेव से गूंजेगा सावन का दूसरा सोमवार, अपनों को भेजें ये 10 खास शायरी
हर-हर महादेव से गूंजेगा सावन का दूसरा सोमवार, अपनों को भेजें ये 10 खास शायरी
व्रत में कुछ चटपटा और क्रिस्पी खाने का मन हो तो बनाएं शकरकंदी की टिक्की, आसान है रेसिपी
व्रत में कुछ चटपटा और क्रिस्पी खाने का मन हो तो बनाएं शकरकंदी की टिक्की, आसान है रेसिपी
महाराष्ट्र में दूध हुआ महंगा, 11 अगस्त से 2 रुपये बढ़ेंगे दाम; गाय का दूध ₹62 और भैंस का ₹78 प्रति लीटर
महाराष्ट्र में दूध हुआ महंगा, 11 अगस्त से 2 रुपये बढ़ेंगे दाम; गाय का दूध ₹62 और भैंस का ₹78 प्रति लीटर
Toxic: पहली मुलाकात में ही यश की फैन हो गई थीं नयनतारा, बोलीं- साढ़े चार साल फिल्म को दे दिए
Toxic: पहली मुलाकात में ही यश की फैन हो गई थीं नयनतारा, बोलीं- साढ़े चार साल फिल्म को दे दिए