न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

चुनौतियों से भरा है गर्भावस्था का समय, इस तरह पति दें अपनी पत्नी का साथ

जरूरी है कि इस समय आप एक अच्‍छे पार्टनर बनें और उतार-चढ़ाव के इस समय को मिलकर हंसते-खेलते बिताएं। आज इस कड़ी में हम बताने जा रहे हैं कि किस तरह एक पति गर्भवती पत्नी का साथ दे सकता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 28 Jul 2022 12:12:03

चुनौतियों से भरा है गर्भावस्था का समय, इस तरह पति दें अपनी पत्नी का साथ

पति-पत्नी के बीच जब घर में नन्हा मेहमान आने वाला होता हैं तो घर का माहौल बहुत बदल जाता हैं। गर्भावस्था का यह समय महिलाओं के लिए चुनौतियों से भरा होता हैं जहां उन्हें अपनी सेहत के साथ ही मन को भी खुश रखना होता हैं। हार्मोनल बदलाव की वजह से कई बार मूड स्विंग्स और स्ट्रेस हावी हो जाता हैं। ऐसे में पति की जिम्मेदारी बनती हैं कि अपनी पत्नी का साथ दें और आ रही परेशानियों का मिलकर सामना करें। जरूरी है कि इस समय आप एक अच्‍छे पार्टनर बनें और उतार-चढ़ाव के इस समय को मिलकर हंसते-खेलते बिताएं। आज इस कड़ी में हम बताने जा रहे हैं कि किस तरह एक पति गर्भवती पत्नी का साथ दे सकता हैं।

how husband should take care of wife in pregnancy,mates and me,relationship tips

अच्छा रिऐक्शन है जरूरी

जब आपकी पत्नी आपको प्रेग्नेंट होने की जानकारी दे तो जरूरी है कि आप उसे एक प्यार भरा रिऐक्शन दें। उस स्थिति में भी जब आप बच्चा प्लान ना कर रहे हों। जी हां, यह जरूरी है। क्योंकि इस स्थिति में अगर आप नकारात्मकता का भाव चेहरे पर लाते हैं तो पत्नी का आत्मविश्वास गिर जाएगा और वो अपराधबोध से भर सकती है। जो इस स्थिति में उसके लिए बिल्कुल सही नहीं है।

भावनात्‍मक सपोर्ट जरूरी

पति को चाहिए कि वह अपनी पत्‍नी को खुश रखने की कोशिश करे। इसके लिए कुछ ज्‍यादा करने की जरूरत नहीं है। बस छोटी-छोटी बातों में ख्‍याल रखें। गर्भावस्‍था के दौरान महिलाओं के शरीर में काफी बदलाव होते हैं, ऐसे में उन्‍हें भावनात्‍मक सपोर्ट दें और घर के काम में भी उनका हाथ बंटाएं।

बदलते मूड में रहें साथ

इस समय शरीर में हॉर्मोंस के बदलाव के कारण मूड का अच्छा या बुरा होना आम बात है। पहली बार मां बनने वाली हैं तो कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस समय डिलीवरी को लेकर मन में कई तरह के ख्याल आते हैं। पति को पत्नी की इन परेशानियों के बारे में सोचकर पूरी तरह से स्पॉट करना चाहिए।

how husband should take care of wife in pregnancy,mates and me,relationship tips

स्पेशल फील कराएं

प्रेगनेंसी के समय आपकी पत्नी कई तरह की समस्याओं से गुजर रही होती है। ऐसे में आप अगर उसे स्पेशल फील कराएंगे तो वो भी इस समय को एन्जॉय करने की कोशिश करेगी। आप अपनी पत्नी के लिए कभी चाय या डिनर में उसके लिए कुछ खास बना सकते हैं। आपकी ये चीजें उसे महसूस कराएंगी कि आप उसे कितना प्यार करते हैं। आप अपनी क्रिएटिविटी से पत्नी को काफी खुश रख सकते हैं। अगर आपको लिखने का शौक है तो पत्नी के लिए कुछ स्पेशल लिखें और उसे सुनाएं। इसके अलावा आप को सॉन्ग भी उसके लिए गुनगुना सकते हैं। ऐसे पल न सिर्फ खुशी देते हैं, ​बल्कि आपके बॉन्ड को भी बेहतर बनाते हैं।

उनका तनाव कम करें

गर्भावस्था के दौरान महिलाएं केवल शारीरिक रूप से ही प्रभावित नहीं होती हैं बल्कि मानसिक रूप से भी प्रभावित होती है। उन्हें स्ट्रेस की समस्या होना बेहद आम है। ऐसे में पत्नी को किसी भी तरह का अनावश्यक तनाव न दें। जब भी वह स्ट्रेस फील करें तो उनसे बात करें और उनकी हिम्मत बंधाएं। अपनी पत्नी को फिजिकल और मेंटल सपॉर्ट देने के लिए आप उन्हें कभी सिर की और कभी पैरों की मसाज दें। जब वह लेटें तो उनकी बैक पर हल्की मसाज दें।

अटेंशन दें


ये समय पत्नी को अटेंशन देने का होता है। इसलिए उसका खास खयाल रखें। अपने व्यवहार में उसके प्रति केयर को जाहिर करें और उसकी खास इच्छाओं को पूरा करें। अगर उसके शरीर में कोई दिक्कत है तो हल्की मसाज देकर उसे कंफर्टेबल महसूस कराएं। हर्बल टी से उन्हें मानसिक शांति मिलेगी। उनके लिए हर्बल टी बनाएं।

चेकअप के लिए जाएं साथ

इस हालत में पत्‍नी को नियमित चेकअप होते रहना चाहिए। ताकि कोई दिक्‍कत न आए। कोशिश करें कि जब भी पत्‍नी को डॉक्‍टर को दिखाना हो, आप भी साथ जरूर जाएं। इस हालत में पत्‍नी की मानसिक और भावनात्मक मजबूती के लिए यह जरूरी भी है।

समस्या को समझें

प्रेगनेंसी में कई बार मूड स्विंग्स होते हैं। ऐसे में कई बार वो बेवजह गुस्सा हो सकती है या उसे बेवजह रोने का मन कर सकता है। पत्नी की इस समस्या को समझने का प्रयास करें और बोलते समय भाषा का खास खयाल रखें। ऐसी स्थिति में आप उसे पेम्पर करेंगे तो उसे अच्छा महसूस होगा।

बातों को सुनें

आपकी पत्नी अगर आपसे कुछ कहना चाहती है तो उसे रोकें नहीं, उसकी बातों को ध्यान से सुनें। ऐसे में अगर उसके मन में किसी बात की नाराजगी होगी तो वो उसके जेहन से निकल जाएगी। साथ ही अगर वो अपने मन की कोई खास बात आपसे कहना चाहती है तो कहने के बाद संतुष्ट हो जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत