न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चेहरे का निखार बनाए रखने के लिए सस्ता और अच्छा जुगाड़, करें इन होममेड टोनर का इस्तेमाल

मानसून के दौरान हवा में नमी, पसीना और हल्की गर्मी के चलते स्किन पर चिपचिपाहट महसूस होती है। ऐसे में लड़कियों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले कई ब्यूटी प्रोडक्ट्स फेल हो जाते हैं और निखार खोने लगता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 18 Aug 2023 11:09:49

चेहरे का निखार बनाए रखने के लिए सस्ता और अच्छा जुगाड़, करें इन होममेड टोनर का इस्तेमाल

मानसून के दौरान हवा में नमी, पसीना और हल्की गर्मी के चलते स्किन पर चिपचिपाहट महसूस होती है। ऐसे में लड़कियों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले कई ब्यूटी प्रोडक्ट्स फेल हो जाते हैं और निखार खोने लगता हैं। इस दौरान आपकी मदद कर सकता हैं टोनर जिसकी स्किन केयर रूटीन में एक खास जगह है। क्लींजिंग के बाद टोनर का इस्तेमाल गंदगी, तेल और मेकअप के निशान को हटाने में मदद करता है। ये त्वचा के प्राकृतिक पीएच संतुलन को बनाए रखता है और मॉइस्चराइजर के रूप में भी काम करता है। वहीं त्वचा को साफ करने के लिए टोनर से बेहतरीन और कोई प्रोडक्ट हो ही नहीं सकता। ऐसे में आज हम आपको कुछ होममेड टोनर के बारे में बताने जा रहे हैं जो खूबसूरती को बनाए रखने का सस्ता और अच्छा जुगाड़ हैं। इनके नियमित इस्तेमाल से आपको फर्क कुछ ही दिन में नजर आने लगेगा।

diy skin toner at home,natural skin toner recipes,homemade facial toner benefits,easy homemade toner for skin,organic skin toner solutions,homemade toner for glowing skin,natural ingredients for homemade toner

राइस वाटर टोनर

नेचुरल टोनर बनाने के लिए आधी कटोरी चावल को पानी में डालकर अच्छी तरह से धो लें। अब चावल में 10 चम्मच गुलाब जल मिक्स करें और थोड़ी देर के लिए छोड़ दें। गुलाब जल में चावल पूरी तरह भीगने के बाद इसे छान लें। अब इस पानी को स्प्रे बॉटल में भरकर 2-3 केसर के रेशे डाल दें। इस टोनर को लगाने के लिए सबसे पहले चेहरे को फेस वॉश से अच्छी तरह धोकर साफ कर लें। अब इस टोनर को फेस पर स्प्रे करें और कॉटन की मदद से चेहरे को पोंछते हुए साफ करें। अब टोनर को नेचुरली सूखने दें। इससे आपका चेहरा चुटकियों में चमकने लगेगा।

diy skin toner at home,natural skin toner recipes,homemade facial toner benefits,easy homemade toner for skin,organic skin toner solutions,homemade toner for glowing skin,natural ingredients for homemade toner

एप्पल साइडर विनेगर टोनर

आपको इसके लिए करना ये है कि पहले एक कप पानी लेना है और इसमें लगभग दो बडे़ चम्मच एप्पल विनेगर डालना है। इसके बाद इसे मिलाकर स्प्रे वाली बोतल में डालकर अपने चेहरे पर इस्तेमाल करें। लेकिन ध्यान रहे कि एप्पल साइडर विनेगर को कभी भी सीधा अपनी त्वचा पर न लगाएं, क्योंकि ये एसिडिक गुणों से भरपूर होता है।

diy skin toner at home,natural skin toner recipes,homemade facial toner benefits,easy homemade toner for skin,organic skin toner solutions,homemade toner for glowing skin,natural ingredients for homemade toner

ग्रीन टी फेस टोनर

ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इन्फ्लेमेंट्री प्रॉपर्टी पाई जाती है। ये दोनों ही त्वचा को फ्री रेडिकल से प्रोटेक्ट करते हैं। साथ ही आपके स्किन को ग्लोइंग बनाने में मदद करते हैं। इसे बनाने के लिए आप ग्रीन टी एक कप में तैयार कर लीजिए। इसमें चार से पांच बूंद टी ट्री ऑयल को डालें। अब इससे आप स्प्रे बोतल में भर लीजिए फ्रिज में थोड़ी देर इसे ठंडा करके चेहरे पर इस्तेमाल कीजिए।

diy skin toner at home,natural skin toner recipes,homemade facial toner benefits,easy homemade toner for skin,organic skin toner solutions,homemade toner for glowing skin,natural ingredients for homemade toner

एलोवेरा टोनर

आप चाहे तो स्किन केयर में बेस्ट एलोवेरा का टोनर भी बना सकते हैं। इसके लिए आधा कप गुलाब जल लें और इसमें एलोवेरा जेल के पल्प को मिलाएं। इसे अच्छे से मिक्स करके एक टाइट कंटेनर में स्टोर करें। सुबह उठने के बाद और रात में सोने से पहले इसे स्किन पर अप्लाई करें। ये आपकी स्किन को फ्रेश रखेगा।

diy skin toner at home,natural skin toner recipes,homemade facial toner benefits,easy homemade toner for skin,organic skin toner solutions,homemade toner for glowing skin,natural ingredients for homemade toner

रोज वॉटर टोनर

इसे बनाने के लिए आपको एक कप गुलाब जल और एक छोटा चम्मच ग्लिसरीन और आधा चम्मच एप्पल साइडर विनेगर चाहिए। आपको इन तीनों को अच्छे से मिला लेना है और फिर एक स्प्रे वाली बोतल मे डालकर इसका इस्तेमाल सुबह चेहरा साफ करने के बाद और रात को सोने से पहले करें।

diy skin toner at home,natural skin toner recipes,homemade facial toner benefits,easy homemade toner for skin,organic skin toner solutions,homemade toner for glowing skin,natural ingredients for homemade toner

खीरे के रस का टोनर

खीरे में पानी काफी होता है और ये स्किन को रिपेयर करने में भी कारगर होता है। खीरे में पोषक तत्वों के अलावा एंटीबैक्टीरियल गुण भी होते हैं। खास बात है कि ये स्किन को फ्रेश भी फील कराता है। इसका टोनर बनाने के लिए एक खीरे को कद्दूकस कर लें और एक बोतल में डाल लें। इसमें पानी डालें और रोज वाटर भी ऐड करें। रोज रात में इसे चेहरे पर स्प्रे करना न भूलें।

diy skin toner at home,natural skin toner recipes,homemade facial toner benefits,easy homemade toner for skin,organic skin toner solutions,homemade toner for glowing skin,natural ingredients for homemade toner

नीम टोनर
नीम की पत्तियों को ले लीजिए और इसे अच्छे से पानी से साफ कर लीजिए। अब एक पैन में नीम की पत्तियां और पानी डाल कर इसे उबाल लीजिए। पानी में एक बड़ा चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं। जब पानी ठंडा हो जाए तो इसे स्प्रे बोतल में डालकर फ्रीज में रखिए और इस्तेमाल कीजिए। नीम का टोनर लगाने से इन्फेक्शन से आपको छुटकारा मिल सकता है। क्योंकि इनमें एंटीबैक्टीरियल और एंटी फंगल प्रॉपर्टीज पाई जाती है।

diy skin toner at home,natural skin toner recipes,homemade facial toner benefits,easy homemade toner for skin,organic skin toner solutions,homemade toner for glowing skin,natural ingredients for homemade toner

​सौंफ से बना टोनर

यह ओपन पोर्स से छुटकारा दिलाने में भी मदद करता है। सौंफ से टोनर बनाना बिल्कुल आसान है, इसके लिए एक चम्मच सौंफ लें और उसे 2 कप पानी में मिक्स कर उबाल लें। इसे तब तक उबालना है, जब तक पानी की मात्रा आधी ना हो जाए। इसके बाद गैस को ऑफ कर ठंडा होने के लिए छोड़ दें। ठंडा हो जाने के बाद उसे एक स्प्रे बॉटल में डाल लें और रोजाना इस्तेमाल करें। इस तरह ओपन पोर्स से छुटकारा पाने के लिए सौंफ से टोनर बनकर तैयार हो जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

झारखंड: 'मेरी जान को खतरा हो सकता है', भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो की बिगड़ी हालत, अस्पताल में भर्ती

पटना में सड़क हादसे के बाद भड़की हिंसा! बस समेत 5 वाहनों को किया आग के हवाले, पुलिस और मीडिया पर भी पथराव

मोहन भागवत के Gen Z वाले बयान पर सियासत तेज, प्रियंका गांधी ने कहा- 'युवाओं को उनके...'

पीएम मोदी का बड़ा संकेत, परिसीमन बिल के लिए सरकार ने जुटाया पर्याप्त समर्थन; अगस्त में हो सकता है विशेष सत्र

'एनालॉग' पनीर, चीज और बटर पर गुजरात सरकार सख्त, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई; टास्क फोर्स बनाने का ऐलान

अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, लंग्स-लीवर फटे, 23 घाव मिले; शव देखकर रो पड़ा भाई अहजम

Lock Upp 2 से बाहर आते ही शेल्टर होम पहुंचीं शिल्पा शिंदे, बुजुर्ग महिलाओं के प्यार से हुईं भावुक, बोलीं- 'ऐसा लग रहा है जैसे मैं ही जीत गई'

सितंबर में शुरू होगा अनिल कपूर का 'इंडिया के टॉप 1%', पूरे परिवार के लिए होगा क्विज और मस्ती का शानदार कॉम्बो

करण जौहर के 'द ट्रेटर्स' सीजन 2 का ट्रेलर रिलीज, 21 सेलिब्रिटीज के बीच शुरू होगा भरोसे और धोखे का सबसे बड़ा खेल

भगवान शिव के तीसरे नेत्र का रहस्य क्या है? जानिए कैसे प्रकट हुआ त्रिनेत्र और क्यों माना जाता है दिव्य शक्ति का प्रतीक

'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' का BO पर जलवा जारी, 8वें दिन भी की करोड़ों में कमाई; भारत की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म बनने से इतनी दूर

रुद्राक्ष धारण करने से पहले जान लें ये जरूरी नियम, भूलकर भी न करें ये गलतियां; जानिए कैसा रुद्राक्ष माना जाता है शुभ

10 अगस्त को बनेगा बुधादित्य योग, सावन के दूसरे सोमवार पर इन 5 राशियों के लिए बन सकते हैं तरक्की और सफलता के योग

शिवजी को क्यों अर्पित किए जाते हैं आक, धतूरा और भांग? शिवपुराण में बताई गई है इसकी खास वजह