Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बालों की खूबसूरती और मजबूती के लिए आजमाए ये 7 होममेड हेयर पैक

बालों की अच्छी सेहत के लिए वैसे तो बाजार में तरह तरह के तेल और हेयर मास्‍क उपलब्‍ध हैं, लेकिन ये उतने असरदार नहीं हैं जितने प्राकृतिक तरीके।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 19 Oct 2021 7:07:47

बालों की खूबसूरती और मजबूती के लिए आजमाए ये 7 होममेड हेयर पैक

चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने में बालों का अहम रोल होता है और इसके लिए बालों की खूबसूरती बनाए रखना जरूरी होता हैं। लेकिन आजकल स्‍ट्रेस, प्रदूषण, गलत खान पान और खराब लाइफस्‍टाइल की वजह से बालों को बहुत नुकसान होने लगा हैं एवं बालों से जुड़ी कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। बालों की अच्छी सेहत के लिए वैसे तो बाजार में तरह तरह के तेल और हेयर मास्‍क उपलब्‍ध हैं, लेकिन ये उतने असरदार नहीं हैं जितने प्राकृतिक तरीके। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ होममेड हेयर पैक लेकर आए हैं जो बालों की खूबसूरती और मजबूती के लिए लाभदायक होंगे।
beauty tips,beauty tips in hindi,hair care tips,homemade hair mask आंवला-मेथी पैक

आधा कप दही में 2 टेबलस्पून मेथी, थोड़े-से करीपत्ते और 2 आंवला डालकर रातभर भिगोएं। सुबह इसे पीसकर पेस्ट बनाएं और बालों पर लगाएं। 1-2 घंटे के बाद शैम्पू कर लें। beauty tips,beauty tips in hindi,hair care tips,homemade hair mask एलोवीरा-कर्ड पैक

1 कप खट्टा दही, 2 टेबलस्पून एलोवीरा जेल, 1 टीस्पून विटामिन ई ऑयल और 1 नींबू का रस, इन सभी को मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे 1 घंटे तक बालों में लगाकर रखें। फिर शैम्पू से बाल धो लें। beauty tips,beauty tips in hindi,hair care tips,homemade hair mask हिना-शिकाकाई पैक

10 ग्राम मेहंदी, 5 ग्राम शिकाकाई, 5 ग्राम आंवला, 5 ग्राम ब्राह्मी, 2 ग्राम मुल्तानी मिट्टी, 2 ग्राम कॉफी पाउडर, थोड़ी-सी आंबा हल्दी, 5 टीस्पून भृंगराज पाउडर, दही, अंडा, इन सभी को अच्छी तरह मिलाकर पेस्ट बना लें। फिर इस हेयर पैक को बालों में लगाएं। दो घंटे बाद बाल धोकर शैम्पू कर लें। beauty tips,beauty tips in hindi,hair care tips,homemade hair mask हिना-कर्ड पैक

1 कप मेहंदी पाउडर, 1 कप दही, 1 टेबलस्पून रीठा पाउडर, 1 टेबलस्पून आंवला, कपूरकाची, नीम पाउडर, संतरा पाउडर, मेथी पाउडर, हरड़ पाउडर, बहेड़ा पाउडर सभी 1-1 टेबलस्पून, 1 नींबू का रस, इन को मिलाएं और ज़रूरत के अनुसार पानी डालकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को बालों में लगाएं और 30 मिनट बाद धो दें। beauty tips,beauty tips in hindi,hair care tips,homemade hair mask बनाना पैक

1-2 केला (बालों की लंबाई के अनुसार) को अच्छी तरह मैश कर लें। इसमें कुछ बूंदें ऑलिव ऑयल मिलाएं। बालों को पहले गीला करें, फिर इस पैक को लगाएं। 30 मिनट के बाद धो लें। beauty tips,beauty tips in hindi,hair care tips,homemade hair mask एग हेयर पैक

बालों की चमक तुरंत बढ़ाने के लिए अंडे में नारियल का तेल मिलाकर हेयर पैक बनाएं और बालों में लगाएं। इसके बाद टॉवेल को कुनकुने पानी में भिगोकर बालों को कवर कर लें। 20 मिनट बाद माइल्ड शैम्पू से बाल धो लें। beauty tips,beauty tips in hindi,hair care tips,homemade hair mask एवोकैडो हेयर पैक

डैमेज्ड बालों को रिपेयर करने के लिए एवोकैडो को अंडे के साथ मैश करें और गीले बालों में ही अप्लाई करें। 20 मिनट के बाद धो लें। एवोकैडो मिनरल्स, विटामिन्स और एसेंशियल फैटी एसिड्स से भरपूर होता है। यह डैमेज्ड बालों को रिपेयर करके उन्हें हेल्दी बनाता है।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। lifeberrys हिंदी इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से संपर्क जरुर करें।)

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
सनस्क्रीन लगाने के बाद भी टैनिंग हो रही है? जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
सनस्क्रीन लगाने के बाद भी टैनिंग हो रही है? जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
सर्दियों में चेहरा हो रहा है रूखा? स्किन को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 7 टिप्स
सर्दियों में चेहरा हो रहा है रूखा? स्किन को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 7 टिप्स
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology