न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दांतों की सफाई और मजबूती के लिए अपनाएं ये आयुर्वेदिक पाउडर, घर पर ऐसे करे तैयार

दांतों के पीलेपन, सड़न और कैविटी से छुटकारा पाने के लिए घर पर बनाएं आयुर्वेदिक पाउडर। लौंग, दालचीनी, अजवाइन और फिटकरी से बने इस घरेलू उपाय से दांत रहेंगे स्वस्थ और चमकदार।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 04 Jun 2025 6:42:32

दांतों की सफाई और मजबूती के लिए अपनाएं ये आयुर्वेदिक पाउडर, घर पर ऐसे करे तैयार

दांतों में पीलापन, सड़न और कैविटी जैसी समस्याएं आम हो गई हैं, जिससे लोग अक्सर परेशान रहते हैं। कई लोग इन समस्याओं से निजात पाने के लिए घरेलू नुस्खे अपनाते हैं। लेकिन अगर आप चाहते हैं कि आपके दांत हमेशा साफ, सुंदर और मजबूत बने रहें, तो आपको टूथब्रश करते समय कुछ खास प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे न सिर्फ दांतों का पीलापन दूर होगा, बल्कि सड़न और कैविटी से भी बचाव होगा। न्यूट्रिशनिस्ट और डाइट प्लानर संजीता श्रीवास्तव ने एक घरेलू आयुर्वेदिक पाउडर के बारे में जानकारी दी है, जो बढ़ती उम्र में भी दांतों को मजबूत और स्वस्थ बनाए रखने में मददगार साबित हो सकता है।

इस तरह बनाएं दांतों को हेल्दी रखने वाला आयुर्वेदिक पाउडर

अगर आप दांतों को पीलेपन से छुटकारा दिलाकर चमकदार और हेल्दी बनाना चाहते हैं, तो नीचे दी गई 5 प्राकृतिक चीजों से पाउडर बनाएं:

फिटकरी
लौंग
दालचीनी
सेंधा नमक
अजवाइन

बनाने की विधि:

सबसे पहले फिटकरी को तवे पर रखकर हल्का सेंकें। जब फिटकरी फूल जाए तो उसे ठंडा करके पीस लें और पाउडर बना लें। इसी तरह लौंग, दालचीनी और अजवाइन को भी तवे पर सेंककर ठंडा करें और फिर मिक्सर में पीस लें। इन सभी चीजों को एकसाथ मिलाकर एक बारीक पाउडर तैयार करें। अब इसमें थोड़ा सेंधा नमक (या काला नमक) मिलाएं। इस पाउडर को किसी साफ डिब्बे में स्टोर करके रखें।

कैसे करें इस्तेमाल:

हर दिन ब्रश करते समय अपने टूथब्रश पर थोड़ा सा टूथपेस्ट लगाएं और उसमें एक चुटकी तैयार किया हुआ यह आयुर्वेदिक पाउडर मिलाएं। इस मिश्रण से ब्रश करने पर दांतों का पीलापन धीरे-धीरे कम होगा। साथ ही कैविटी और दांतों के कमजोर होने की समस्या से भी राहत मिलेगी।

लौंग, दालचीनी और अजवाइन के फायदे

दांतों के लिए लौंग, दालचीनी और अजवाइन अत्यंत फायदेमंद हैं। दालचीनी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो दांतों में दर्द और सूजन को कम करते हैं। लौंग एंटी-बैक्टीरियल है और संक्रमण से सुरक्षा देती है। अजवाइन दांतों को मजबूती देती है और इसमें मौजूद फाइबर व औषधीय गुण दांतों को टूटने या कमजोर होने से बचाते हैं। रोजाना इस पाउडर से दांत साफ करने से वे लंबे समय तक हेल्दी और चमकदार बने रहते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत