न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गर्मियों में पनपती हैं सिर में खुजली की समस्या, इन 8 घरेलू उपायों को आजमाकर पाएं आराम

ऐसे में आज इस कड़ी में हम आपको कुछ उपाय बताने जा रहे हैं जिनका इस्तेमाल कर आप सिर में खुजली की समस्या से आसानी से निजात पा सकते हैं। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 30 Mar 2022 1:13:43

गर्मियों में पनपती हैं सिर में खुजली की समस्या, इन 8 घरेलू उपायों को आजमाकर पाएं आराम

गर्मियों की शुरुआत हो चुकी हैं जिसमें पसीना आना एक आम बात हैं। लेकिन इसकी वजह से बालों और स्किन को परेशानी का सामना करना पड़ता है। जी हां, गर्मियों के दिनों में बालों की जड़ों में पसीना आने के कारण खुजली-रूसी की समस्या पनपती हैं जो सभी के सामने आपको शर्मिंदा कर सकती हैं। वैसे तो यह समस्या बड़ी आम है मगर, इसके कारण बालों का झड़ना, स्कैल्प पर इनफैक्शन होना और बालों का ड्राय होना जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में आज इस कड़ी में हम आपको कुछ उपाय बताने जा रहे हैं जिनका इस्तेमाल कर आप सिर में खुजली की समस्या से आसानी से निजात पा सकते हैं। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

home remedies to treat itching in scalp,beauty tips,beauty hacks

नींबू का रस

यह पीएच स्तर को नियमित करता है। नींबू के एक टुकड़े से अपने स्कैल्प की सौम्यता से मालिश करें। इसे 5 से 7 मिनट तक बालों पर लगे रहने दें और फिर हमेशा की तरह बालों को शैम्पू व कंडिशनर करके बालों को धो लें। हफ्ते में दो बार ऐसा करने से आपके स्कैल्प पर डैंड्रफ़ संबंधी फ़ंगल इन्फ़ेक्शन पूरी तरह से ख़त्म हो जाएगा।

home remedies to treat itching in scalp,beauty tips,beauty hacks

दही से करें मसाज

खुजली को दूर करने के लिए आप दही की मदद भी ले सकते हैं। दही बालों की जड़ों से रूखापन दूर करने के लिए एक अच्छा विकल्प है। ऐसे में आप नहाने से तकरीबन आधे घंटे पहले बालों में दही को लगाएं और कुछ समय बाद बालों को सादे पानी से धो लें। ऐसा करने से ना केवल रूसी की समस्या खत्म होती है बल्कि बालों में मजबूती और बाल काले नजर आते हैं।

home remedies to treat itching in scalp,beauty tips,beauty hacks

नारियल का तेल

नारियल का तेल बालों के लिए कितना फायदेमंद है यह बात किसी से छुपी हुई नहीं है। मगर, सिर में अगर आपके खुजली हो रही है तो नारियल का तेल आपके लिए अमृत साबित हो सकता है। जी हां, नारियल का तेल इची स्कैल्प के लिए रामबाण की तरह काम करता है। आपके सिर के लिए नारियल का तेल एक परफेक्ट मॉइश्चराइजर का काम करता है। थोड़ा सा नारियल का तेल कटोरी में लेकर हल्का सा गुनगुना करके पूरे सिर में हल्के हाथ से मालिश कर लें। ऐसा करने से डेंड्रफ दूर होने के साथ खुजली भी दूर जाती है।

home remedies to treat itching in scalp,beauty tips,beauty hacks

ऐप्पल साइडर विनेगर

यह बालों को फंगस के इन्फेक्शन्स से बचाता है। यह आपको खुजली वाले स्कैल्प से राहत देगा। इसके लिए कॉटन बॉल को ऐप्पल साइडर विनेगर में भिगो कर पूरे स्कैल्प पर लगाएं या फिर स्प्रे बॉटल की में डाल लें। इसे अपने स्कैल्प पर स्प्रे करें। अब अपनी उंगलियों की सहायता से स्कैल्प पर दो-तीन मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें। अब इसे बालों पर 10 से 15 मिनट तक लगा रहने दें और फिर बालों को ठंडे पानी से धो लें। बेहतरीन नतीजे के लिए हफ्ते में दो बार लगाएं।

home remedies to treat itching in scalp,beauty tips,beauty hacks

तिल का तेल

तिल के तेल की मालिश भी बालों की जड़ों के लिए बेहद अच्छी है। ऐसे में आप तेल को गर्म करें और उसे एक डिब्बी में भर लें। अब रोज रात को सोने से पहले तेल से मालिश करें। बता दें कि ऐसा रोज करने से बालों की कई समस्याएं दूर हो जाएंगी। बता दें कि कभी-कभी खुजली बालों की जड़ों के रूखे हो जाने के कारण भी होती है। ऐसे में तिल का तेल बालों की जड़ों में नमी बनाए रखता है साथ ही रूखे पन को दूर करता है।

home remedies to treat itching in scalp,beauty tips,beauty hacks

बेकिंग सोडा

बेकिंग सोडा केवल खाने के ही नहीं बल्कि और भी कई तरह से काम आता है। खासतौर पर बालों के लिए बेकिंग सोडा वरदान की तरह है। अगर विंटर सीजन में आपके सिर पर खुजली हो रही है तो आपको 2 या 3 टेबल स्पून बेकिंग सोडा लेकर थोड़े से पानी के साथ इसका पेस्ट बना लेना चाहिए और स्कैल्प पर इस पेस्ट को लगा लेना चाहिए। इसको सिर में लगाने के बाद 10 से 15 मिनट के लिए छोड़ दें। बेकिंग सोडा में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होने के कारण आपके सर का pH बैलंस बना रहता और खुजली भी नहीं होती।

home remedies to treat itching in scalp,beauty tips,beauty hacks

प्याज का रस

प्याज सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। जहां गर्मियों के मौसम में इसे खाने से लू नहीं लगती वहीं सर्दियों में इसे खाने से इम्यूनिटी बढ़ती है और सर्दी नहीं लगती। मगर, इन सबके अलावा प्याज बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। खासकर अगर सिर पर खुजली हो रही है तो एक प्याज लें और इसको पीसकर रस निकाल लें। रुई की मदद से पूरे सिर में एक समान रूप से लगा लें और 20 मिनट के लिए छोड़ दें। इससे आपका स्कैल्प इंफेक्शन फ्री रहेगा और खुजली भी नहीं होगी।

home remedies to treat itching in scalp,beauty tips,beauty hacks

टी ट्री ऑयल

यह बालों के लिए फायदेंमंद होता है। इसमें प्राकृतिक ऐंटी-फ़ंगल, ऐंटी-इन्फ़्लैमटॉरी और ऐंटी-बैक्टीरियल मौजूद होता है। इसके इस्तेमाल से आपको अपने खुजली वाले स्कैल्प से राहत मिलेगी यही नहीं रूखे बालों को भी मुलायम बनाएगा। इसका इस्तेमाल कुछ इस तरह से करें, टी ट्री ऑयल की कुछ बूंदें अपने शैम्पू की बॉटल में डाल कर अच्छी तरह से मिला लें। जब भी बाल धोएं तो शैम्पू का इस्तेमाल करें। हफ्ते में दो बार इसका इस्तेमाल करें।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद