न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सर्दियों में बढ़ने लगती हैं फटी एडियों की समस्या, इन घरेलू नुस्खों से बनाए इन्हें कोमल

यूं तो बाजार में कई ऐसी क्रीम मौजूद हैं जो फटी एड़ियों को ठीक करने का दावा करती हैं। लेकिन इसका जितना घरेलू उपचार किया जाए उतना बेहतर रहता है। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ घरेलू नुस्खें लेकर आए हैं जिनकी मदद से एडियों के फटने की समस्या को दूर किया जा सकता हैं। आइये जानें इनके बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 12 Nov 2022 1:35:42

सर्दियों में बढ़ने लगती हैं फटी एडियों की समस्या, इन घरेलू नुस्खों से बनाए इन्हें कोमल

चेहरे की खूबसूरती का ध्यान रखते-रखते अक्सर लोग अपने पैरों को नजरअंदाज कर देते हैं। ऐसे में कई बार फटी एडियों की समस्या का सामना करना पड़ जाता हैं। सर्दियों के दिनों में तो यह समस्या और बढ़ जाती हैं, खासतौर से महिलाओं में। कई बार ये न केवल दर्द का कारण बनती हैं बल्कि इसकी वजह से दूसरों के सामने शर्मिंदगी भी उठानी पड़ती है। फटी एड़ियां के कारण कई बार न तो स्टाइलिश फुटवेअर पहन पाते हैं और न ही कंफर्ट महसूस कर पाते हैं। यूं तो बाजार में कई ऐसी क्रीम मौजूद हैं जो फटी एड़ियों को ठीक करने का दावा करती हैं। लेकिन इसका जितना घरेलू उपचार किया जाए उतना बेहतर रहता है। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ घरेलू नुस्खें लेकर आए हैं जिनकी मदद से एडियों के फटने की समस्या को दूर किया जा सकता हैं। आइये जानें इनके बारे में...

home remedies to treat cracked heel,beauty tips,beauty hacks

नारियल का तेल

रात को सोने से पहले एक बड़ा चम्मच नारियल तेल लेकर उसे फटी हुई एड़ियों पर लगाइए। चाहें तो इसे हल्का गर्म भी कर सकती है। इसकी मसाज से थकान भी कम होगी। उसके बाद जुराबें पहनकर सो जाएं। सुबह उठकर पैरों पानी से धो लें। करीब 10 दिन तक इस उपाय को लगातार करने से एड़ियां मुलायम हो जाएंगी।

home remedies to treat cracked heel,beauty tips,beauty hacks

ऐलोवेरा जेल

सारे कामों से फुर्सत हो जाने के बाद अपने पैरों को अच्छे से वॉश करें। एक टब में हल्का गरम पानी भर लें और उसमें 15-20 मिनट के लिए पैर रखें। टॉवल से एड़ियों को सुखाएं और फिर उन पर ताजा या फिर मार्केट में मिलने वाला प्लेन ऐलोवेरा जेल लगाएं। इसके ऊपर टॉवल सॉक्स पहन लें और रातभर ऐसे ही रहने दें। एड़ियों को हील करने का ये तरीका इतना सुरक्षित है कि इसे रोज अपनाया जा सकता है।

home remedies to treat cracked heel,beauty tips,beauty hacks

ग्लिसरीन और गुलाब जल

ज्यादा फटी एड़ियों के लिए यह बेहतरीन उपाय है। दोनों ही चीजें एड़ियों को नमी देकर कोमल बनाती हैं। तीन-चौथाई मात्रा में गुलाब जल और एक-चौथाई मात्रा में ग्लिसरीन लेकर मिश्रण बनाएं और कुछ देर तक एड़ियों पर लगा रहने दें और उसके बाद गुनगुने पानी से उसे साफ कर लें। कुछ दिनों तक ऐसा करने के बाद आपको फर्क दिखना शुरू हो जाएगा।

home remedies to treat cracked heel,beauty tips,beauty hacks

शिया बटर

शिया बटर फैट रिच होता है और इसमें कई विटमिन्स भी होते हैं, जो इसे स्किन सॉफ्ट बनाने का बेस्ट प्रॉडक्ट बनाते हैं। इसमें ऐंटीइन्फ्लैमट्री और हीलिंग प्रॉपर्टीज भी होती हैं। ये सारी खूबियां इसे क्रैक हील्स को रिपेयर करने का बेहतर विकल्प बनाती हैं। आपको बस अपने पैर अच्छे से साफ करना है और प्योर शिया बटर को लगाकर व उस पर मोजे पहनकर सो जाना है। कुछ ही दिनों में फर्क आपके सामने होगा।

home remedies to treat cracked heel,beauty tips,beauty hacks

ओटमील और जोजोबा ऑयल

ओटमील त्वचा को निखारने का काम करता है। जबकि जोजोबा ऑयल मॉइश्चर करने का। ओटमील पाउडर और जोजोबा ऑयल को मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट बना लें। इसे कुछ देर तक प्रभावित जगह पर लगाएं। फिर गुनगुने पानी से धो लें।

home remedies to treat cracked heel,beauty tips,beauty hacks

चावल का आटा

फटी एड़ियों को साफ करने के लिए चावल का आटा लेकर उसमें शहद मिलाकर फटी एड़ियों पर लगाएं। इस पेस्ट को सूखने पर अच्छे से धो लें। शहद से त्वचा को नमी मिलेगी और चावल के आटे से खुरदुरापन दूर होगा।

home remedies to treat cracked heel,beauty tips,beauty hacks

शहद

शहद एक बहुत अच्छा मॉइश्चराइजर है, जो पैरों को हाइड्रेट रखने के साथ ही उनका पोषण भी करता है। पानी में आधा कप शहद मिलाकर उसमें कुछ देर तक पैर को डुबोकर रखे रहें। लगभग 20 मिनट बाद पैरों को बाहर निकालकर मुलायम तौलिए से हल्के हाथों से पोछ लें। आपके पैर कोमल हो जाएंगे।

home remedies to treat cracked heel,beauty tips,beauty hacks

ऑलिव ऑयल

ऑलिव ऑयल के इस्तेमाल से भी एड़ियां कोमल और मुलायम होती हैं। हथेली पर तेल की कुछ मात्रा लेकर हल्के हाथों से मसाज करें। इसके बाद पैरों को आधे घंटे के लिए वैसे ही छोड़ दें। इस प्रक्रिया को हफ्ते में एक बार जरूर करें।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
रात के बचे चावल को न करें बर्बाद, ऐसे बनाएं कुरकुरे पराठे
रात के बचे चावल को न करें बर्बाद, ऐसे बनाएं कुरकुरे पराठे