न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बढ़ती उम्र के साथ ही चेहरे पर नजर आने लगती हैं झुर्रियां, ऐसे पाएं निजात

महिलाएं झुर्रियों को कम करने के लिए महंगे से महंगे ब्यूटी ट्रिटमेंट करवाती हैं, कई बार इससे स्किन को साइड इफेक्ट भी होता है। चेहरे से उम्र के निशान नहीं हटाए जा सकते लेकिन उन्हें कम करने की कोशिश की जा सकती है।

Posts by : Priyanka | Updated on: Tue, 30 Jul 2024 12:34:26

बढ़ती उम्र के साथ ही चेहरे पर नजर आने लगती हैं झुर्रियां, ऐसे पाएं निजात

उम्र बढ़ने के कारण त्वचा पर झुर्रियां नजर आना आम समस्या है। झुर्रियां त्वचा की नमी और लचीलापन खोने के कारण होती हैं, जो मुख्यतः उम्र, सूर्य के प्रकाश का अत्यधिक संपर्क, धूम्रपान, अनहेल्दी खान-पान, और अनियमित जीवनशैली के कारण उत्पन्न होती हैं। जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, त्वचा में कोलेजन और इलास्टिन नामक प्रोटीन की मात्रा लगातार कम होने लगती है। ऐसे में त्वचा की नमी, चमक और खूबसूरती कम होने लगती है। साथ ही त्वचा पर झुर्रियां और महीन रेखाएं भी पड़ने लगती हैं। खासकर, इसका असर सबसे ज्यादा चेहरे पर देखने को मिलता है। झुर्रियों को बढ़ने से रोका जा सकता है। इसके लिए आपको अपनी त्वचा की देखभाल के साथ ही आहार पर भी विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। महिलाएं झुर्रियों को कम करने के लिए महंगे से महंगे ब्यूटी ट्रिटमेंट करवाती हैं, कई बार इससे स्किन को साइड इफेक्ट भी होता है। चेहरे से उम्र के निशान नहीं हटाए जा सकते लेकिन उन्हें कम करने की कोशिश की जा सकती है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं और जल्द ही इससे निजात पाना चाहते हैं, तो इन उपायों की मदद से आप लंबे समय तक जवां बने रह सकते हैं।

बढ़ती उम्र के साथ ही चेहरे पर नजर आने लगती हैं झुर्रियां, ऐसे पाएं निजात

शहद

एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर शहद स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है। अगर आप झुर्रियों से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो चेहरे पर शहद लगाएं, इसे एक पतली परत की तरह फैला दें। करीब 20-30 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद गुनगुने पानी से धो लें।

बढ़ती उम्र के साथ ही चेहरे पर नजर आने लगती हैं झुर्रियां, ऐसे पाएं निजात

एलोवेरा जेल

एलोवेरा में विटामिन-ई, विटामिन-सी और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो स्किन को हेल्दी रखते हैं। इसे चेहरे पर लगाने से त्वचा की नमी बरकरार रहती है। झुर्रियों को कम करने के लिए रोजाना एलोवेरा जेल से चेहरे पर मसाज करें।

बढ़ती उम्र के साथ ही चेहरे पर नजर आने लगती हैं झुर्रियां, ऐसे पाएं निजात

केला

केले में स्किन फ्रेंडली तत्व पाए जाते हैं। इसमें कई विटामिन और तत्व जैसे कैरोटीन, विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन बी1, विटामिन सी और विटामिन ई होता है जो त्वचा को चमकदार और निखरा हुआ बनाते हैं। स्किन से झुर्रियां और फाइन लाइंस हल्की करने के साथ ही केले से स्किन को नमी भी मिलती है। चेहरे पर हफ्ते में एक बार केले का फेस मास्क लगाने पर धीरे-धीरे स्किन में बदलाव नजर आना शुरू होता है।

बढ़ती उम्र के साथ ही चेहरे पर नजर आने लगती हैं झुर्रियां, ऐसे पाएं निजात

बादाम तेल

रात को सोने से पहले दो से तीन बूंद बादाम का तेल लेकर आप इससे अपने चेहरे की मालिश करें और फिर सो जाएं। यह आपके चेहरे पर ओवर नाइट फेस मास्क की तरह काम करेगा। बादाम के तेल में भी विटमिन-ई प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा कई दूसरे माइक्रो न्यूट्रिऐंट्स से भी यह तेल भरपूर होता है। इसके नियमित उपयोग से त्वचा में कसावट आती है, रोम छिद्र छोटे होते हैं और त्वचा से झुर्रियां पूरी तरह गायब हो जाती है।

बढ़ती उम्र के साथ ही चेहरे पर नजर आने लगती हैं झुर्रियां, ऐसे पाएं निजात

अंगूर

अंगूर हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। चेहरे की झुर्रियों को दूर करने के लिए भी अंगूर बेहद कारगर है। इसके लिए आपको बस अंगूर को काटकर उसका रस चेहरे पर मौजूद झुर्रियों पर लगाना होगा। 20 मिनट बाद गुनगुने पानी में रूई भीगोकर चेहरा साफ कर लें। रोजाना ऐसा करने से झुर्रियां हल्की हो जाएंगी।

बढ़ती उम्र के साथ ही चेहरे पर नजर आने लगती हैं झुर्रियां, ऐसे पाएं निजात

विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर डाइट

चेहरे की झुर्रियों और फाइन लाइंस को मिटाने के लिए विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर डाइट लेना भी बहुत जरूरी होता है। चेहरे की झुर्रियों को मिटाने के लिए कोलेजन के उत्पादन को बढ़ावा देना बहुत जरूरी होता है। आप त्वचा पर कोलेजन को बढ़ाने के लिए विटामिन सी और विटामिन ई से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करें। इसके अलावा, आप विटामिन सी और ई युक्त क्रीम या सीरम भी अप्लाई कर सकते हैं। इससे आपकी त्वचा का सूरज की हानिकारक किरणों से बचाव होगा। साथ ही झुर्रियों से भी छुटकारा मिलेगा।

बढ़ती उम्र के साथ ही चेहरे पर नजर आने लगती हैं झुर्रियां, ऐसे पाएं निजात

पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं

सिर्फ चेहरे पर तरह-तरह के फेस मास्क लगाने से ही आपकी झुर्रियां खत्म नहीं होती हैं। इसके लिए आपको अच्छा खाना-पीना भी बहुत जरूरी होता है। अगर आप चेहरे की झुर्रियों को खत्म करना चाहते हैं, तो इसके लिए पर्याप्त मात्रा में पानी जरूर पिएं। इससे आप हाइड्रेट बने रहेंगे और आपकी त्वचा पर निखार आएगा। साथ ही पानी पीने से काफी हद तक झुर्रियों और फाइन लाइंस से भी बचाव किया जा सकता है। पानी पीना सिर्फ सेहत ही नहीं, बल्कि त्वचा के लिए भी बहुत जरूरी होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

  • खीरा शरीर को हाइड्रेट करता है और जल संतुलन बनाए रखता है
  • गर्मियों में खीरा शरीर को ठंडा रखता है
  • खीरा त्वचा के निखार के लिए भी फायदेमंद है
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के टाइम्स स्क्वायर में फायरिंग से दहशत, जान बचाने के लिए दौड़े लोग; सामने आया वीडियो
अमेरिका के टाइम्स स्क्वायर में फायरिंग से दहशत, जान बचाने के लिए दौड़े लोग; सामने आया वीडियो
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर CM योगी का पहला बयान, बोले- जिसके पास प्रमाण हों वे आगे आएं, SIT जांच में सामने आएगा पूरा सच
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर CM योगी का पहला बयान, बोले- जिसके पास प्रमाण हों वे आगे आएं, SIT जांच में सामने आएगा पूरा सच
नीट यूजी ड्रेस कोड क्या है, जूते-जूलरी पर पूरी तरह प्रतिबंध; 3 बड़े बदलावों पर ध्यान दें, एडमिट कार्ड की 2 कॉपी अनिवार्य, जानें 10 अहम नियम
नीट यूजी ड्रेस कोड क्या है, जूते-जूलरी पर पूरी तरह प्रतिबंध; 3 बड़े बदलावों पर ध्यान दें, एडमिट कार्ड की 2 कॉपी अनिवार्य, जानें 10 अहम नियम
केंद्र सरकार के फैसले को हाईकोर्ट का समर्थन, 22 जून तक टेलीग्राम पर रोक कायम
केंद्र सरकार के फैसले को हाईकोर्ट का समर्थन, 22 जून तक टेलीग्राम पर रोक कायम
उमस ने बढ़ाई मुंबई वालों की परेशानी, रात को ठंडी हवा की तलाश में समुद्र किनारे सोने पहुंच रहे लोग
उमस ने बढ़ाई मुंबई वालों की परेशानी, रात को ठंडी हवा की तलाश में समुद्र किनारे सोने पहुंच रहे लोग
मुझे मेरी बंदूकबाज पत्नी से बचाइए... ग्वालियर में पति ने लगाई गुहार, कई शादियों और लाखों की ठगी के आरोप
मुझे मेरी बंदूकबाज पत्नी से बचाइए... ग्वालियर में पति ने लगाई गुहार, कई शादियों और लाखों की ठगी के आरोप
FIFA World Cup 2026: 6-0 की जीत के बीच कनाडा को करारा झटका, इस्माइल कोने चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर
FIFA World Cup 2026: 6-0 की जीत के बीच कनाडा को करारा झटका, इस्माइल कोने चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर
छत्तीसगढ़ के दुर्गम वनांचल में पहली बार पहुंचे कलेक्टर, 8 किलोमीटर पैदल सफर कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
छत्तीसगढ़ के दुर्गम वनांचल में पहली बार पहुंचे कलेक्टर, 8 किलोमीटर पैदल सफर कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
Samsung Galaxy S25 Ultra पर बड़ी छूट, 200MP कैमरे वाला प्रीमियम फोन अब भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध
Samsung Galaxy S25 Ultra पर बड़ी छूट, 200MP कैमरे वाला प्रीमियम फोन अब भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध
23 जून को अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे शुक्र, कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए खुल सकते हैं धन और तरक्की के नए रास्ते
23 जून को अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे शुक्र, कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए खुल सकते हैं धन और तरक्की के नए रास्ते
पुणे में स्वयंभू बाबा पर बड़ा शिकंजा, 25 साल तक ‘दैवी शक्ति’ के नाम पर शोषण का आरोप; आश्रम से सुरंग भी मिली
पुणे में स्वयंभू बाबा पर बड़ा शिकंजा, 25 साल तक ‘दैवी शक्ति’ के नाम पर शोषण का आरोप; आश्रम से सुरंग भी मिली
विजय से मुलाकात के बाद सामंथा का दिल छू लेने वाला पोस्ट, कहा-  'मुझे हमेशा पता था कि आप बड़े मकसद के लिए बने हैं'
विजय से मुलाकात के बाद सामंथा का दिल छू लेने वाला पोस्ट, कहा- 'मुझे हमेशा पता था कि आप बड़े मकसद के लिए बने हैं'
शाकाहारी डाइट में कहां मिलता है सबसे ज्यादा प्रोटीन, डॉक्टर ने बताए फल और सब्जियों के बेस्ट नेचुरल सोर्स
शाकाहारी डाइट में कहां मिलता है सबसे ज्यादा प्रोटीन, डॉक्टर ने बताए फल और सब्जियों के बेस्ट नेचुरल सोर्स
3 Idiots 2: अब कॉलेज नहीं, जिंदगी की नई चुनौतियों से जूझेंगे रैंचो, फरहान और राजू; राजकुमार हिरानी ने दिए कहानी के संकेत
3 Idiots 2: अब कॉलेज नहीं, जिंदगी की नई चुनौतियों से जूझेंगे रैंचो, फरहान और राजू; राजकुमार हिरानी ने दिए कहानी के संकेत