न्यूज़
Budget 2026 Yogi Adityanath Tejashwi Yadav Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महिलाओं के लिए समस्या बनता हैं अंडरआर्म्स का कालापन, इन घरेलू उपायों से करें इसे दूर

आज के इस फैशन के युग में महिलाएं अपने लिए स्लीवलेस कपड़ों का चुनाव करना पसंद करती हैं। लेकिन कई महिलाएं अंडरआर्म्स के कालेपन की समस्या के कारण अपने पसंदीदा कपड़े पहनने से हिचकिचाती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 29 Aug 2022 01:54:38

महिलाओं के लिए समस्या बनता हैं अंडरआर्म्स का कालापन, इन घरेलू उपायों से करें इसे दूर

आज के इस फैशन के युग में महिलाएं अपने लिए स्लीवलेस कपड़ों का चुनाव करना पसंद करती हैं। लेकिन कई महिलाएं अंडरआर्म्स के कालेपन की समस्या के कारण अपने पसंदीदा कपड़े पहनने से हिचकिचाती हैं। बहुत सी महिलाओं और लड़कियों को अंडरआर्म्स के कालेपन की समस्या से गुजरना पड़ता है। कई बार बहुत अधिक शेव करने से, कॉस्मेटिक उत्पाद का इस्तेमाल करने से, डेड-सेल्स के कारण अंडरआर्म्स काले हो जाते हैं। इनसे छुटकारा पाना के लिए आज इस कड़ी में हम आपको कुछ कुदरती उपायों की जानकारी देने जा रहे हैं जो इस कालेपन को दूर करने के आपकी मदद कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं इन घरेलू उपायों के बारे में...

under arms darkness,home remedies to get rid of under arm darkness,beauty,beauty tips

नींबू

नींबू के कई फायदे हैं। यह एक नैचरल ब्लीच है, जो डार्क स्किन को लाइट करने का काम करता है। इसके अलावा यह डेड स्किन को भी साफ करता है। नियमित रूप से अंडरआर्म्स में नींबू का रस लगाएं। इसके बाद ठंडे पानी से धोकर मॉइश्चराइजर लगाएं। कुछ दिनों तक डियो लगाना छोड़ दें। इससे जल्दी फायदा होगा। नींबू के रस में मौजूद विटमिन सी डार्क आर्मपिट का रंग हल्का करने में और स्किन की पपड़ी छुड़ाने में मदद करता है। आप चाहें तो नींबू का एक टुकड़ा काटकर आर्मपिट पर रगड़ सकती हैं।

under arms darkness,home remedies to get rid of under arm darkness,beauty,beauty tips

बेसन

बेसन अंडरआर्म्स के नीचे की स्किन का कालापन दूर करने में बेहद उपयोगी है। बेसन, दही और नींबू के रस को मिलाकर एक पेस्ट बनाएं। स्किन को गोरा करने वाले इस घरेलू पैक का इस्तेमाल अंडरआर्म्स के नीचे लगाएं, इसे आधे घंटे तक छोड़ दें और फिर पानी से धो लें। कुछ ही दिनों में निखार साफ नज़र आएगा।

under arms darkness,home remedies to get rid of under arm darkness,beauty,beauty tips

आलू

आलू में विटमिन ए, बी और सी प्रचूर मात्रा में होता है और आलू के इस्तेमाल से आपके अंडरआर्म्स की त्वचा का प्राकृतिक तरीके से ब्लीच हो सकता है। आलू का रस या आलू के टुकड़े आर्मपिट पर लगाने से स्किन में बने पैच और काले हो जाने की समस्या कुछ ही दिनों में ठीक हो जाती है। इसके अलावा आप आलू के रस और नींबू के रस को बराबर मात्रा में मिलाकर भी अंडरआर्म्स में लगा सकती हैं। इससे भी बेहतर नतीजे मिलेंगे।

under arms darkness,home remedies to get rid of under arm darkness,beauty,beauty tips

ऑलिव ऑयल

पुराने जमाने में महिलाएं अपनी सुंदरता बढ़ाने के लिए ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल करती थीं और आज भी यही करती हैं। एक चम्मच ब्राउन शुगर के साथ एक बड़ा चम्मच जैतून का तेल मिलाए। इसे 1-2 मिनट स्क्रब करें और कुछ मिनट के लिए छोड़ दें। अब इसे पानी से धो लें।

under arms darkness,home remedies to get rid of under arm darkness,beauty,beauty tips

खीरा

गर्मियों में खीरे का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है। इसके अलावा ये त्वचा के लिए फायदेमंद है। अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर करने के लिए भी आप खीरे का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें प्राकृतिक ब्लीचिंग एजेंट भी होते हैं जो कि डार्क स्किन के इलाज के लिए सबसे अच्छे हैं। इसके लिए आपको एक खीरे को कद्दूकस करना होगा या मिक्सर ग्राइंडर में पीस लें और इसके रस को छान लें। अब एक कॉटन बॉल लें और इसे जूस में डुबोएं। इसे रोजाना अपने डार्क अंडरआर्म्स पर लगाने से न सिर्फ कालापन दूर होगा, बल्कि दुर्गध की समस्या भी दूर होगी।

under arms darkness,home remedies to get rid of under arm darkness,beauty,beauty tips

एप्पल साइडर विनेगर

एप्पल साइडर विनेगर न केवल फैट को कम करता है बल्कि डेड सेल्स को भी हटाता है क्योंकि इसमें माइल्ड एसिड होते हैं जो नेचुरल क्लीनर्स होते हैं। बेकिंग सोडा को एप्पल साइडर विनेगर के साथ मिलाए अपने आर्मपिट पर लगाएं। थोड़ी देर इसे सूखने के लिए छोड़ दे और फिर पानी से साफ करें।

under arms darkness,home remedies to get rid of under arm darkness,beauty,beauty tips

बेकिंग सोडा

अंडरआर्म्स के एरिया की स्किन जल्दी छूटती नहीं है जिस वजह से डेड स्किन सेल्स जमा होते हैं और अंडरआर्म्स की त्वचा बदरंग, पैची और डार्क हो जाती है। बेकिंग सोडा को पानी में मिलाकर पेस्ट बना लें और इससे आर्मपिट को स्क्रब करें। इससे अंडरआर्म्स के रोमछिद्र खुलेंगे और बदबू भी दूर होगी। बेकिंग सोडा में नारियल तेल मिलाकर भी मसाज कर सकती हैं। इस पेस्ट को एक हफ्ते में दो बार लगाएं।

under arms darkness,home remedies to get rid of under arm darkness,beauty,beauty tips

हल्दी

हल्दी आपकी त्वचा को सबसे ज्यादा निखारने का काम करती है। अंडरआर्म्स, गर्दन और जांघों का कालापन दूर करने के लिए आप हल्दी को दूध के साथ को मिलाये और उसका पेस्ट बनाकर उन जगहों पर लगाये। सूखने के बाद उसको हलके हाथो से रगड़ ले, ऐसा करने से कालापन दूर हो जाएगा।

under arms darkness,home remedies to get rid of under arm darkness,beauty,beauty tips

नारियल का तेल

नारियल का तेल भी अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर करने में मदद करता है। इसके लिए आपको डार्क अंडरआर्म्स पर नारियल तेल से मसाज करनी होगी। 15 मिनट के लिए तेल को ऐसे ही लगा रहने दें। इसके बाद इसे हल्के गर्म पानी से धो लें। रोजाना नारियल के तेल से अंडरआर्म्स की मालिश करने से अंडरआर्म्स के कालेपन को प्राकृतिक रूप से दूर किया जा सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

  • खीरा शरीर को हाइड्रेट करता है और जल संतुलन बनाए रखता है
  • गर्मियों में खीरा शरीर को ठंडा रखता है
  • खीरा त्वचा के निखार के लिए भी फायदेमंद है
read more

ताजा खबरें
View More

IND vs PAK: टीम इंडिया के इन 5 खिलाड़ियों ने तोड़ा पाकिस्तान का आत्मविश्वास, बने जीत के नायक
IND vs PAK: टीम इंडिया के इन 5 खिलाड़ियों ने तोड़ा पाकिस्तान का आत्मविश्वास, बने जीत के नायक
IND vs PAK: ईशान किशन ने बनाया ऐसा रिकॉर्ड जो धोनी-पंत भी नहीं बना पाए, बने पहले भारतीय विकेटकीपर
IND vs PAK: ईशान किशन ने बनाया ऐसा रिकॉर्ड जो धोनी-पंत भी नहीं बना पाए, बने पहले भारतीय विकेटकीपर
पाकिस्तान के खिलाफ बेटे की तूफानी पारी देख भावुक हुए ईशान किशन के पिता, बोले– 'मेहनत का कोई शॉर्टकट नहीं होता'
पाकिस्तान के खिलाफ बेटे की तूफानी पारी देख भावुक हुए ईशान किशन के पिता, बोले– 'मेहनत का कोई शॉर्टकट नहीं होता'
IND vs PAK: T20 वर्ल्ड कप में भारत से मिली करारी हार के बाद भड़के पाकिस्तानी फैंस, बोले– ‘शाहीन शाह अफरीदी को…’
IND vs PAK: T20 वर्ल्ड कप में भारत से मिली करारी हार के बाद भड़के पाकिस्तानी फैंस, बोले– ‘शाहीन शाह अफरीदी को…’
‘सांसद बनने की योग्यता नहीं, फिर भी नेता प्रतिपक्ष’, केशव प्रसाद मौर्य का राहुल गांधी पर तीखा प्रहार
‘सांसद बनने की योग्यता नहीं, फिर भी नेता प्रतिपक्ष’, केशव प्रसाद मौर्य का राहुल गांधी पर तीखा प्रहार
बेजान और डल स्किन के लिए रामबाण है मुल्तानी मिट्टी, जानें सही तरीके से कैसे करें इस्तेमाल
बेजान और डल स्किन के लिए रामबाण है मुल्तानी मिट्टी, जानें सही तरीके से कैसे करें इस्तेमाल
जिद्दी ब्लैक हेड्स हटाने का नया जुगाड़, अंडा और टिशू पेपर से मिनटों में पाएं साफ स्किन, देखें वीडियो
जिद्दी ब्लैक हेड्स हटाने का नया जुगाड़, अंडा और टिशू पेपर से मिनटों में पाएं साफ स्किन, देखें वीडियो
₹19,000 की भारी कटौती के साथ मिल रहा है OnePlus का प्रीमियम फोन, Amazon पर सीमित समय के लिए शानदार ऑफर
₹19,000 की भारी कटौती के साथ मिल रहा है OnePlus का प्रीमियम फोन, Amazon पर सीमित समय के लिए शानदार ऑफर
केदारनाथ मंदिर के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे, ऊखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में हुई औपचारिक घोषणा
केदारनाथ मंदिर के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे, ऊखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में हुई औपचारिक घोषणा
बिहार की सियासत में नई सरगर्मी, AIMIM के मंच पर दिखे आईपी गुप्ता, क्या महागठबंधन से दूरी के संकेत?
बिहार की सियासत में नई सरगर्मी, AIMIM के मंच पर दिखे आईपी गुप्ता, क्या महागठबंधन से दूरी के संकेत?
सिर्फ सेहत नहीं, स्किन के लिए भी कमाल है अमरूद, जानें घर पर कैसे तैयार करें असरदार फेस पैक
सिर्फ सेहत नहीं, स्किन के लिए भी कमाल है अमरूद, जानें घर पर कैसे तैयार करें असरदार फेस पैक
बसपा और कांग्रेस के बाद सपा में शामिल हुए नसीमुद्दीन सिद्दीकी, अखिलेश यादव बोले- इससे PDA को मिलेगी मजबूती
बसपा और कांग्रेस के बाद सपा में शामिल हुए नसीमुद्दीन सिद्दीकी, अखिलेश यादव बोले- इससे PDA को मिलेगी मजबूती
Post Office RD स्कीम में हर महीने ₹3500 निवेश करें तो 5 साल बाद कितना मिलेगा? जानें पूरी गणना
Post Office RD स्कीम में हर महीने ₹3500 निवेश करें तो 5 साल बाद कितना मिलेगा? जानें पूरी गणना
शहद की तासीर और सेवन का सही तरीका, जान लीजिए सेहत के लिए कितना फायदेमंद है हनी?
शहद की तासीर और सेवन का सही तरीका, जान लीजिए सेहत के लिए कितना फायदेमंद है हनी?