Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

स्ट्रेच मार्क्स की परेशानी को दूर करने में मदद करेंगे ये 10 उपाय, जानें और आजमाए

जैसे ही कभी स्ट्रेच मार्क्स का नाम सामने आता हैं तो इसे महिलाओं की प्रेगनेंसी से जोड़ दिया जाता है, जबकि इसके अलावा मोटापे, जिम की वजह से स्किन में खिंचाव आदि भी इसके कारण होते हैं और पुरुषों में भी स्ट्रेच मार्क्स की परेशानी सामने आती हैं

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 28 Aug 2022 2:22:02

स्ट्रेच मार्क्स की परेशानी को दूर करने में मदद करेंगे ये 10 उपाय, जानें और आजमाए

जैसे ही कभी स्ट्रेच मार्क्स का नाम सामने आता हैं तो इसे महिलाओं की प्रेगनेंसी से जोड़ दिया जाता है, जबकि इसके अलावा मोटापे, जिम की वजह से स्किन में खिंचाव आदि भी इसके कारण होते हैं और पुरुषों में भी स्ट्रेच मार्क्स की परेशानी सामने आती हैं जिसमें कूल्हे, कमर, ब्रेस्ट, जांघों, पैरों और अंडरआर्म के पास ये निशान दिखाई देते है। इनसे छुटकारा पाने के लिए कई लोग स्किन ट्रीटमेंट भी करवाते हैं जिसके साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ कुदरती उपाय बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से बिना स्किन को नुकसान पहुचाए स्ट्रेच मार्क्स की परेशानी को दूर किया जा सकता हैं। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...
stretch marks,home remedies to get rid of stretch marks,stretch marks treatment,beauty,beauty tips आलू

स्ट्रेच मार्क्स हटाने के लिए आलू का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। यह एक ब्लीचिंग एजेंट की तरह काम करता है। एक आलू को कद्दू कस कर उसे निचोड़कर उसका रस निकाल लीजिए। इस रस को कसे हुए आलू के साथ मिलाकर स्ट्रेच मार्क्स पर 30 मिनट तक लगा रहने दें। इसके बाद सामान्य पानी से धो लें। stretch marks,home remedies to get rid of stretch marks,stretch marks treatment,beauty,beauty tips बादाम का तेल

शरीर के किसी भी हिस्से की त्वचा पर स्ट्रेच मार्क्स बन गए हैं तो आप अपनी पसंद का कोई भी तेल लेकर उसमें एक से दो चम्मच बादाम का तेल मिला लें। अब इस तेल को हल्का गर्म करके स्ट्रेच मार्क्स वाली जगह पर लगाएं। इस तेल को भी आपको गोलाकार दिशा में घुमाते हुए लगाना है। इसे सूखने तक मलते रहें। इस उपाय को आप दिन में दो बार करें। stretch marks,home remedies to get rid of stretch marks,stretch marks treatment,beauty,beauty tips चीनी का स्क्रब

प्रभावित जगह पर चीनी का स्क्रब लगाने से त्वचा एक्सफोलिएट होती है। ये आपके स्ट्रेच मार्क्स हल्का करने में मदद करता है। स्क्रब बनाने के लिए एक कप चीनी में 1/4 कप बादाम का तेल या नारियल का तेल मिलाएं, इसमें थोड़ा सा नींबू का रस मिलाएं। नहाने से पहले हफ्ते में 3 से 4 बार इस स्क्रब का इस्तेमाल करें। इस स्क्रब से लगभग 8 से 10 मिनट के लिए मसाज करें। stretch marks,home remedies to get rid of stretch marks,stretch marks treatment,beauty,beauty tips बेसन

स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा पाने के लिए एक कटोरी में बेसन लेकर उसमें एक चम्मच खीरे का रस मिला कर उसका पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को स्ट्रेच मार्क्स वाली जगह पर लगाकर 10 मिनट के लिए सूखने दें। इसे धोने के लिए हल्के गर्म पानी का इस्तेमाल करें। stretch marks,home remedies to get rid of stretch marks,stretch marks treatment,beauty,beauty tips एलोवेरा

एलोवेरा बेहद गुणकारी होता है। इसके ताजा जेल को आप सीधे अपनी त्वचा पर लगाएं जहां स्ट्रेच मार्क्स हैं। 20-30 मिनट लगाए रखने के बाद धो लें। इसे आप रोजाना लगा सकते हैं। एलोवेरा में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो स्ट्रेच मार्क्स को कम करने में काफी मददगार हैं। आप अगर रोज प्रभावित जगह पर एलोवेरा जेल लगाएं तो जल्द ही इसका असर आपको दिखने लगेगा। आप नहाने के बाद और सोने से पहले इसका उपयोग करें। stretch marks,home remedies to get rid of stretch marks,stretch marks treatment,beauty,beauty tips कोकोआ बटर

ये त्वचा के स्वास्थ्य के लिए एक लोकप्रिय घरेलू उपाय है। ये स्ट्रेच मार्क्स को कम करने में मदद करने के लिए भी जाना जाता है। कोकोआ बटर कोकोआ बीन्स से बनाया जाता है। इसे रात भर लगा कर छोड़ दें। अगर गर्भावस्था के दौरान और बाद में इसका इस्तेमाल किया जाए तो ये आपके स्ट्रेच मार्क्स को पूरी तरह से गायब करने में मदद कर सकता है। stretch marks,home remedies to get rid of stretch marks,stretch marks treatment,beauty,beauty tips बेकिंग सोडा

बेकिंग सोडा को नींबू के रस के साथ मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को प्रभावित हिस्सों पर लगाएं और फिर उस क्षेत्र को कवर कर लें। अब 20 से 30 मिनट के लिए ऐसे ही लगा हुआ छोड़ दें। अब कवर को हटा लें और फिर उस जगह को गर्म पानी से साफ़ कर लें। स्ट्रेच मार्क्स को तेजी से हटाने के लिए रोज़ाना आजमाएं। stretch marks,home remedies to get rid of stretch marks,stretch marks treatment,beauty,beauty tips विक्स वेपोरब

अक्सर लोग विक्स का इस्तेमाल सर्दी जुकाम होने पर करते हैं। लेकिन बहुत कम ही लोग यह बात जानते हैं कि इसका इस्तेमाल स्ट्रेच मार्क्स दूर करने के लिए भी किया जा सकता है। इसके लिए विक्स वेपोरब को निशान के ऊपर लगाएं फिर उस जगह को क्लिंग रैप की मदद से कवर कर लें। इसे रात भर के लिए ऐसे ही छोड़ दें। अगर आप रोज रात में ये उपाय करेंगे तो कुछ ही दिनों में आपको फर्क नजर आने लगेगा। stretch marks,home remedies to get rid of stretch marks,stretch marks treatment,beauty,beauty tips अंडा

स्ट्रेच मार्क से निजात पाने के लिए आप अंडे और विटामिन ई के कैप्सूल का प्रयोग करें। अंडा प्रोटीन का अच्छा स्रोत होता है और ये स्किन को ठीक करने में मदद करता है। जबकि विटामिन ई स्ट्रेच मार्क्स को हटाने में फायदेमंद है। आप एक कटोरे में 2 अंडों का सफेद भाग और 2 विटामिन ई कैप्सूल को अच्छी तरह से फेंट लें और ब्रश की मदद से प्रभावित जगह पर लगाएं। सूख जाने के बाद धो लें। stretch marks,home remedies to get rid of stretch marks,stretch marks treatment,beauty,beauty tips हल्दी

हल्दी को क्रीम या दही के साथ मिक्स कर लें जिससे कि एक पेस्ट तैयार हो सके। अब इस पेस्ट को स्ट्रेच मार्क्स पर लगाएं और 10 से 15 मिनट के लिए सूखने का इंतज़ार करें। इसे फिर त्वचा को गर्म पानी से धो लें और फिर मॉइस्चराइज़र लगा लें। स्ट्रेच मार्क्स को ठीक करने के लिए इस पेस्ट को पूरे दिन में दो बार दोहराएं। स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा दिलाने में हल्दी बहुत ही अच्छा तरीका है। हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और त्वचा को निखारने के गुण मौजूद होते हैं। रोज़ाना हल्दी के इस्तेमाल से आपको कुछ ही हफ्तों में फर्क दिखाई देने लगेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology