न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ये असरदार घरेलू नुस्खें दिलाएंगे पिम्पल्स और दाग-धब्बों से छुटकारा, स्किन करेगी ग्लो

आज हम आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू नुस्खें लेकर आए हैं जिनकी मदद से आपको बेदाग त्वचा मिलेगी और आपकी स्किन ग्लो करेगी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 17 Oct 2021 12:10:50

ये असरदार घरेलू नुस्खें दिलाएंगे पिम्पल्स और दाग-धब्बों से छुटकारा, स्किन करेगी ग्लो

चेहरे की खूबसूरती के लिए महिलाएं कई जतन करती हैं और इसपर निखार लाने के लिए त्वचा का ख्याल रखने की जरूरत होती हैं। लेकिन त्वचा का निखार तब छिन जाता हैं जब चहरे पर पिम्पल्स और दाग-धब्बे होने लग जाते हैं। स्किन पर आए मुंहासे, झाइयां, झुर्रियां, व्हाइट हेड्स, ब्लैक हेड्स खूबसूरती को घटाने का काम करते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू नुस्खें लेकर आए हैं जिनकी मदद से आपको बेदाग त्वचा मिलेगी और आपकी स्किन ग्लो करेगी। तो आइये जानते हैं इन नुस्खों के बारे में।

beauty tips,beauty tips in hindi,home remedies,pimples remedies

एग ट्रीटमेंट

अंडे की स़फेदी को छोटे बाउल में डाल दें। फिर इसमें शहद डालकर अच्छी तरह मिलाएं। तैयार मिश्रण को प्रभावित जगह पर लगाएं। 30 मिनट बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें। सप्ताह में तीन से चार दिन प्रभावित जगह पर ये लेप लगाएं। व्हाइट हेड्स से मुक्ति मिल जाएगी।

beauty tips,beauty tips in hindi,home remedies,pimples remedies

गार्लिक ट्रीटमेंट

लहसुन की कलियों को पीसकर रस निकाल लें। एक दिन में 3 बार इस रस को प्रभावित जगह पर लगाएं। 15 मिनट बाद धो लें। ऐसा करने से व्हाइट हेड्स पूरी तरह ख़त्म हो जाएंगे।

beauty tips,beauty tips in hindi,home remedies,pimples remedies

सैंडलवुड ट्रीटमेंट

चंदन पाउडर में गुलाब जल या दूध मिलाकर पतला लेप बनाकर चेहरे पर लगाएं। एक घंटे बाद ठंडे पानी से चेहरा धो दें। हर रोज़ चंदन का लेप लगाने से दाग़-धब्बे के निशान धीरे-धीरे कम हो जाते हैं।

beauty tips,beauty tips in hindi,home remedies,pimples remedies

आल्मंड ट्रीटमेंट

बादाम को रातभर पानी में भिगोकर रखें। सुबह छिलका निकालकर इसे गुलाब जल के साथ पीस लें। तैयार लेप को चेहरे पर लगाएं। सूख जाने पर धो लें। नियमित रूप से ये लेप चेहरे पर लगाने से कुछ ही सप्ताह में दाग़-धब्बों से मुक्ति मिल जाएगी।

beauty tips,beauty tips in hindi,home remedies,pimples remedies

बेकिंग सोडा ट्रीटमेंट

बेकिंग सोडा में थोड़ा-सा पानी मिलाकर गाढ़ा लेप बना लें। तैयार लेप को फेशियल मास्क की तरह चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट बाद कुनकुने पानी से चेहरा धो लें। नियमित रूप से ये लेप चेहरे पर लगाएं। मुंहासे कम हो जाएंगे।

beauty tips,beauty tips in hindi,home remedies,pimples remedies

ओटमील ट्रीटमेंट

ओटमील में पानी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। इसे चेहरे पर लगाएं। फिर 15 मिनट बाद चेहरा धो लें। अच्छे रिज़ल्ट के लिए सप्ताह में तीन-चार दिन ये लेप चेहरे पर लगाएं।

beauty tips,beauty tips in hindi,home remedies,pimples remedies

टोमैटो ट्रीटमेंट

टमाटर के पल्प और खीरे के जूस को मिलाकर गाढ़ा लेप बना लें। इसे 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं। फिर कुनकुने पानी से चेहरा धो लें। रोज़ाना ऐसा करने से मुंहासों से छुटकारा मिल जाएगा।

beauty tips,beauty tips in hindi,home remedies,pimples remedies

हनी ट्रीटमेंट

शहद, ओट और एलोविरा जेल को मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इसे चेहरे पर लगाएं। 30 मिनट बाद कुनकुने पानी से चेहरा धो लें। रोज़ाना ये लेप चेहरे पर लगाने से दाग़-धब्बों का रंग हल्का पड़ जाता है और त्वचा निखरने लगती है।

beauty tips,beauty tips in hindi,home remedies,pimples remedies

लेमन ट्रीटमेंट

नींबू के रस में कॉटन को डुबोकर प्रभावित जगह पर लगाएं। थोड़ी देर के लिए इसे यूं ही रहने दें, फिर ठंडे पानी से चेहरा धो लें। अच्छे रिज़ल्ट के लिए दिन में 3 बार यही प्रक्रिया दोहराएं।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। lifeberrys हिंदी इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से संपर्क जरुर करें।)

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद