न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पैर की उंगलियों का कालापन नहीं हो रहा हैं दूर, आजमाए ये 8 घरेलू नुस्खें

चेहरे की खूबसूरती सभी को पसंद होती हैं जिसका सभी ध्यान रखते हैं और हर दिन इसकी देखभाल के लिए प्रयास करते रहते हैं। ऐसे में महिलाएं अक्सर हाथ और पैरों को नजरअंदाज कर देती हैं जिसकी वजह से उंगलियों के पोरों पर कालापन छाने लगता हैं

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 17 Sep 2022 3:42:19

पैर की उंगलियों का कालापन नहीं हो रहा हैं दूर, आजमाए ये 8 घरेलू नुस्खें

चेहरे की खूबसूरती सभी को पसंद होती हैं जिसका सभी ध्यान रखते हैं और हर दिन इसकी देखभाल के लिए प्रयास करते रहते हैं। ऐसे में महिलाएं अक्सर हाथ और पैरों को नजरअंदाज कर देती हैं जिसकी वजह से उंगलियों के पोरों पर कालापन छाने लगता हैं। पैरों की उंगलियों और पोरों का कालापन पैरों की खूबसूरती को बिगाड़ सकता है। क्या आप भी उंगलियों के कालेपन की वजह से अपने पैरों को छिपाने की कोशिश करती हैं और अपने पसंदीदा फुटवेयर्स भी नहीं पहन पाती हैं? ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू नुस्खें लेकर आए हैं जिनकी मदद से पैर की उंगलियों का कालापन आसानी से दूर किया जा सकता हैं। आइये जानते हैं इन नुस्खों के बारे में...

black toes,home remedies to get rid of black toes,beauty,beauty tips

अंडे का इस्तेमाल

1 अंडे का एग व्हाइट, 1 छोटा चम्मच शहद और 1 बड़ा चम्मच बेसन लेकर एक गाढ़ा पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को पैरों के प्रभावित क्षेत्रों पर लगाएं और सूखने दें। 15 मिनट बाद इसे हल्के हाथों से मसाज करते हुए उंगलियों से हटाएं। पैरों को पानी से धो लें और पैरों को मॉइस्चराइज करें। बेहतर परिणामों के लिए इस नुस्खे को कम से कम 15 दिनों तक हफ्ते में 3 बार आजमाएं।

black toes,home remedies to get rid of black toes,beauty,beauty tips

चंदन पाउडर का इस्तेमाल

अपने पैरों के उंगलियों की रंगत को निखारने के लिए आप चंदन पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए करीब दो चम्मच चंदन पाउडर लें और इसमें खीरे, टमाटर और नींबू का रस मिला लें और इसका पेस्ट तैयार कर लें। फिर इस पेस्ट को अपने पैरों के उंगलियों पर लगा लें। कुछ देर के बाद जब यह सूख जाए तो इसे ठंडे पानी से धो लें। इसके इस्तेमाल से स्किन का कालापन दूर होने लगेगा।

black toes,home remedies to get rid of black toes,beauty,beauty tips

एलोवेरा का इस्तेमाल

पैरों की उंगलियों और पोरों के कालेपन को दूर करने के लिए एलोवेरा जेल को पैर की उंगलियों के प्रभावित हिस्से पर लगाएं और 5 मिनट तक इससे उंगलियों की मसाज करें। इसे 15-20 मिनट के लिए लगाए रखें। पैरों को धो लें और अच्छी तरह से मॉइस्चराइज करें। यदि आप जल्दी इस समस्या से छुटकारा पाना चाहती हैं तो नियमित इस नुस्खे को आजमाएं। इसके 15 दिन तक इस्तेमाल से ही उंगलियों का कालापन दूर होने लगेगा।

black toes,home remedies to get rid of black toes,beauty,beauty tips

नींबू के रस का इस्तेमाल

एक्सफोलिएशन या स्क्रबिंग आपके पैरों की उंगलियों के कालेपन को दूर करने का सबसे अच्छा तरीका है। यह आपकी त्वचा के रंग को हल्का करने के साथ-साथ उन्हें चिकना और नरम बनाता है। इसके लिए 1 चम्मच नींबू के रस और चीनी को अच्छी तरह से मिलाएं और इसे अपने पैरों की उंगलियों में तब तक रगड़ें जब तक कि यह त्वचा में अच्छी तरह समा न जाए। नींबू के रस में विटामिन- सी की बहुतायत मात्रा होती है जो त्वचा की रंगत निखारने में मदद करती है वहीं चीनी एक अच्छे स्क्रबर की तरह काम करती है जो त्वचा से मृत कोशिकाओं को दूर करने में मदद करती है।

black toes,home remedies to get rid of black toes,beauty,beauty tips

संतरे के छिलकों का इस्तेमाल

पैरों की उंगलियों डार्कनेस दूर करने के लिए आप संतरे के छिलकों का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसके लिए संतरे के छिलकों को सुखा लें और फिर इन्हें पीस कर इनका पाउडर तैयार कर लें। फिर इसमें थोड़ा दूध मिला लें। इसके बाद इस तैयार पेस्ट को अपने हाथों और पैरों पर लगाएं और इसके सूखने के बाद इसे सादे पानी से धो लें। इससे आपकी डार्क स्किन की रंगत निखरने लगेगी।

black toes,home remedies to get rid of black toes,beauty,beauty tips

बेसन का इस्तेमाल

2 टेबलस्पून बेसन, 1 टेबल स्पून नींबू का रस, 1 टेबल स्पून शहद, 1 चुटकी हल्दी और 1 टेबल स्पून दही लेकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। इसे पैरों के प्रभावित क्षेत्रों पर लगाएं और कुछ देर या सूखने के लिए छोड़ दें। 15 मिनट बाद हल्की स्क्रबिंग करते हुए इसे हटा दें। पैरों को अच्छी तरह से धो लें और मॉइस्चराइजर लगाएं। अच्छे परिणामों के लिए इस प्रक्रिया को रात में सोने से पहले और नियमित रूप से दोहराएं। ऐसा करने से काले धब्बों से जल्दी राहत मिल सकती है।

black toes,home remedies to get rid of black toes,beauty,beauty tips

ग्लिसरीन का इस्तेमाल

पैरों की उंगलियों और पोरों के काले धब्बों को दूर करने के लिए ग्लिसरीन आपके बेहद काम आ सकती है। ऐसे में आप नींबू के रस में ग्लिसरीन को अच्छे से मिलाएं और बने मिश्रण को प्रभावित स्थान पर लगाएं। आप इस मिश्रण का इस्तेमाल क्रीम के रूप में भी कर सकते हैं। आप 15 मिनट बाद मिश्रण को साधारण पानी से धो लें और अगर आप चाहें तो इस पूरे दिन भी अपनी त्वचा पर लगा रहना छोड़ सकते हैं। ऐसा करने से काले दाग धब्बों से राहत मिल सकती है।

black toes,home remedies to get rid of black toes,beauty,beauty tips

बेकिंग सोडे का इस्तेमाल

1 चम्मच बेकिंग सोडे को गरम पानी में मिलाएं और उसमें अपने हाथों को 15 मिनट के लिये भिगोएं। उसके बाद अपने हाथों को ठंडे पानी से धो लें। इस उपाय को कम से कम हफ्ते में 2 से 3 बार आजमाएं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

नशे में था पायलट! फुकेट-दिल्ली फ्लाइट में टर्बुलेंस के बाद डोप टेस्ट को लेकर बड़ा खुलासा
नशे में था पायलट! फुकेट-दिल्ली फ्लाइट में टर्बुलेंस के बाद डोप टेस्ट को लेकर बड़ा खुलासा
IIT दिल्ली में पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर ओवैसी नाराज, छात्रों के ‘सिर झुकाने’ के निर्देश पर उठाए सवाल
IIT दिल्ली में पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर ओवैसी नाराज, छात्रों के ‘सिर झुकाने’ के निर्देश पर उठाए सवाल
महाराष्ट्र की सियासत में हलचल, PM मोदी से मिलेंगे NCP शरद पवार गुट के सभी 8 सांसद
महाराष्ट्र की सियासत में हलचल, PM मोदी से मिलेंगे NCP शरद पवार गुट के सभी 8 सांसद
राहुल गांधी ने बताया फिटनेस का मंत्र, 56 की उम्र में भी रहते हैं एक्टिव; जानें किन चीजों से बनाई दूरी
राहुल गांधी ने बताया फिटनेस का मंत्र, 56 की उम्र में भी रहते हैं एक्टिव; जानें किन चीजों से बनाई दूरी
बिहार: मोतिहारी में बेखौफ अपराधियों ने युवक को दौड़ाकर मारी गोली, कंधे के आर-पार हुई गोली; 3 आरोपी गिरफ्तार
बिहार: मोतिहारी में बेखौफ अपराधियों ने युवक को दौड़ाकर मारी गोली, कंधे के आर-पार हुई गोली; 3 आरोपी गिरफ्तार
बिहार के सहरसा में पूजा का प्रसाद खाने के बाद 100 से ज्यादा लोग बीमार, उल्टी-दस्त से मचा हड़कंप
बिहार के सहरसा में पूजा का प्रसाद खाने के बाद 100 से ज्यादा लोग बीमार, उल्टी-दस्त से मचा हड़कंप
बेडशीट से आती है सीलन और पसीने की बदबू? इन आसान तरीकों से करें दूर
बेडशीट से आती है सीलन और पसीने की बदबू? इन आसान तरीकों से करें दूर
MS Dhoni को BCCI से हर महीने कितनी मिलती है पेंशन? जानें पूरी डिटेल
MS Dhoni को BCCI से हर महीने कितनी मिलती है पेंशन? जानें पूरी डिटेल
गोविंदा के साथ एयरपोर्ट पर दिखीं कोमल रानी स्वर्णकार, मिस्ट्री गर्ल को लेकर फिर चर्चा में आया एक्टर का नाम
गोविंदा के साथ एयरपोर्ट पर दिखीं कोमल रानी स्वर्णकार, मिस्ट्री गर्ल को लेकर फिर चर्चा में आया एक्टर का नाम
घायल होने की खबरों के बीच मोजतबा खामेनेई का नया वीडियो आया सामने, सेहत को लेकर क्या है अपडेट?
घायल होने की खबरों के बीच मोजतबा खामेनेई का नया वीडियो आया सामने, सेहत को लेकर क्या है अपडेट?
हर-हर महादेव से गूंजेगा सावन का दूसरा सोमवार, अपनों को भेजें ये 10 खास शायरी
हर-हर महादेव से गूंजेगा सावन का दूसरा सोमवार, अपनों को भेजें ये 10 खास शायरी
सूर्य का सिंह राशि में गोचर, इन 2 राशियों की चमकेगी किस्मत; शिक्षा-करियर में मिलेंगे सफलता के नए मौके
सूर्य का सिंह राशि में गोचर, इन 2 राशियों की चमकेगी किस्मत; शिक्षा-करियर में मिलेंगे सफलता के नए मौके
महाराष्ट्र में दूध हुआ महंगा, 11 अगस्त से 2 रुपये बढ़ेंगे दाम; गाय का दूध ₹62 और भैंस का ₹78 प्रति लीटर
महाराष्ट्र में दूध हुआ महंगा, 11 अगस्त से 2 रुपये बढ़ेंगे दाम; गाय का दूध ₹62 और भैंस का ₹78 प्रति लीटर
Toxic: पहली मुलाकात में ही यश की फैन हो गई थीं नयनतारा, बोलीं- साढ़े चार साल फिल्म को दे दिए
Toxic: पहली मुलाकात में ही यश की फैन हो गई थीं नयनतारा, बोलीं- साढ़े चार साल फिल्म को दे दिए