Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

लंबे और मजबूत नाखून बढ़ाते हैं हाथों की सुंदरता, इन घरेलू उपायों से पूरी होगी चाहत

आपकी खूबसूरती को निखारने में जितना महत्व आपके चहरे का हैं उतना ही आपके नाखूनों का भी हैं। नाखून की सुंदरता बढ़ाने के लिए महिलाएं अपने फैशन में नेल आर्ट्स और नेल एक्सटेंशन भी शामिल करती हैं। लेकिन इसके लिए जरूरी हैं

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 28 Aug 2022 2:22:10

लंबे और मजबूत नाखून बढ़ाते हैं हाथों की सुंदरता, इन घरेलू उपायों से पूरी होगी चाहत

आपकी खूबसूरती को निखारने में जितना महत्व आपके चहरे का हैं उतना ही आपके नाखूनों का भी हैं। नाखून की सुंदरता बढ़ाने के लिए महिलाएं अपने फैशन में नेल आर्ट्स और नेल एक्सटेंशन भी शामिल करती हैं। लेकिन इसके लिए जरूरी हैं कि आपके नाखून लंबे और मजबूत हो। अक्सर काम करते समय या बर्तन धोते समय नाखून टूटने लगते है और ये कमजोर भी हो जाते हैं जिसकी वजह से नाखून की सुंदरता कम होने लगती हैं। ऐसे में अज हम आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू नुस्खें लेकर आए हैं जिनकी मदद से नाखून को स्वस्थ और हेल्दी बनाया जा सकता हैं। तो आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में...
nails,nails care tips,beautiful nails,home remedies for nails,nails beauty,beauty,beauty tips नाखूनों को मॉश्चराइज करें

नाखूनों को मजबूत बनाने के लिए नाखूनों को मॉश्चराइज करें। क्योंकि साफ-सफाई का काम करने से या लगातार हाथ धोने की वजह से नाखून कमजोर हो जाते हैं और टूटने लगते हैं। इसलिए नाखूनों को मजबूत रखने के हाथों में लगाने वाली क्रीम का इस्तेमाल करें और नाखूनों को मॉश्चराइज करें। nails,nails care tips,beautiful nails,home remedies for nails,nails beauty,beauty,beauty tips संतरे का जूस

अगर आप अपने नाखून को कुछ ही दिनों में लंबे और मजबूत करना चाहती हैं, तो इसके लिए संतरे के जूस का इस्तेमाल करें। संतरे का जूस आपके नाखूनों को मजबूत बनाती हैं, जिससे आपके नाखून जल्दी टूटते नहीं हैं। साथ ही कुछ ही दिनों में लंबे हो सकते हैं। इसका इस्तेमाल करने के लिए संतरे के जूस को करीब 10 मिनट तक अपने नाखून पर लगाएं। इसके बाद गुनगुने पानी से अपने हाथों को धो लें। नियमित रूप से सप्ताह में 2 से 3 बार इस नुस्खे को आजमाने से नाखून लंबे और मजबूत हो सकते हैं। nails,nails care tips,beautiful nails,home remedies for nails,nails beauty,beauty,beauty tips नारियल के तेल

नाखूनों को मजबूत बनाने के लिए नारियल के तेल का इस्तेमाल करें। नाखूनों में नमी बनाए रखने के लिए नारियल के तेल से मालिश करें। नारियल के तेल से मालिश नाखून मजबूत और चमकदार होते हैं। एक कटोरी में नारियल तेल को गर्म करें। अब इससे अपनी उंगलियों और नाखूनों की सर्कुलर मोशन में मालिश करें। इसे रात में सोने से पहले इस्तेमाल करके रातभर के लिए छोड़ दें। फिर सुबह गुनगुने पानी से उंगलियों और नाखूनों को धो लें। ऐसा रोज रात को सोने से पहले कर सकते हैं। nails,nails care tips,beautiful nails,home remedies for nails,nails beauty,beauty,beauty tips नींबू का रस

नाखून बढ़ाने के घरेलू उपाय के तौर पर नींबू का उपयोग किया जा सकता है। इस्तेमाल के लिए सबसे पहले कटोरी में एक चम्मच नींबू का रस और ऑलिव ऑयल मिला लें। अब इस मिश्रण को माइक्रोवेव में 20 सेकंड के लिए गर्म करें। फिर इसमें अपनी उंगलियां 10 मिनट तक डुबोकर रखें। इस विधि को हर रोज आजमा सकते हैं। वैकल्पिक रूप से नींबू के टुकड़े को नाखून पर पांच मिनट तक रगड़ें। इसके बाद नाखून को गुनगुने पानी से धो लें। ऐसा प्रति दिन एक बार कर सकते हैं। nails,nails care tips,beautiful nails,home remedies for nails,nails beauty,beauty,beauty tips लहसुन

नाखून को तेजी से बढ़ाने के लिए लहसुन का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए लहसुन को दो टुकड़ों में काट लें। अब इसे करीब 10 मिनट के लिए अपने नाखूनों पर रगड़ें। इसके बाद गुनगुने पानी से अपने नाखून को धो लें। नियमित रूप से कुछ दिनों तक इस विधि को अपनाने से नाखून तेजी से बढ़ सकते हैं। nails,nails care tips,beautiful nails,home remedies for nails,nails beauty,beauty,beauty tips ऑलिव ऑयल

ऑलिव ऑयल के इस्तेमाल से आपके नाखून लंबे और मजबूत हो सकते हैं। इसमें मौजूद विटामिन ई नाखूनों को पोषण प्रदान करते हैं, जिससे आपके नाखून में ब्लड फ्लो बेहतर होता है। इससे नाखून की ग्रोथ अच्छी होती है। इस्तेमाल के लिए सबसे पहले जैतून के तेल को हल्का गर्म करें। रात को सोने से पहले इससे पांच मिनट तक अपने नाखून और क्यूटिकल की मालिश करें। फिर दस्ताने पहन लें और रातभर के लिए इसे लगा रहने दें। इसके अलावा, गर्म जैतून के तेल में 15 से 20 मिनट तक अपनी उंगलियों को डुबोकर रख सकते हैं। इस प्रक्रिया को प्रति दिन एक बार दोहरा सकते हैं। nails,nails care tips,beautiful nails,home remedies for nails,nails beauty,beauty,beauty tips एप्पल साइडर वेनिगर

एक चम्मच घिसा लहसुन लें और उसमें एक चम्मच एप्पल साइडर वेनिगर मिलाएं। इसे अपने नाखूनों पर लगाकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद हाथों को साफ पानी से धो लें। nails,nails care tips,beautiful nails,home remedies for nails,nails beauty,beauty,beauty tips वैसलीन

रात को सोने से पहले गुनगुने पानी से हाथों को अच्छी तरह से धो लें। इसके बाद नाखून और उसके आसपास वाले भाग में अच्छी तरह वैसलीन लगा कर लगभग 5 मिनट तक मालिश करें। अब दस्ताने पहनकर सो जाएं और सुबह साफ पानी से हाथों को धो लें। ऐसे प्रतिदिन सोने से पहले कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

अमेरिका ने भारत पर 25% टैरिफ लगाने का प्रस्ताव दिया, ट्रेड डील होने पर 17% तक घट सकती है दर
अमेरिका ने भारत पर 25% टैरिफ लगाने का प्रस्ताव दिया, ट्रेड डील होने पर 17% तक घट सकती है दर
अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन के सैन्य कमांडरों की बैठक, LAC पर तनाव कम करने पर हुई चर्चा
अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन के सैन्य कमांडरों की बैठक, LAC पर तनाव कम करने पर हुई चर्चा
EPFO खाताधारकों के लिए बड़ी खबर, अब UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा; दिसंबर के अंत तक शुरू हो सकती है सुविधा
EPFO खाताधारकों के लिए बड़ी खबर, अब UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा; दिसंबर के अंत तक शुरू हो सकती है सुविधा
केंद्र सरकार ने 11,000 करोड़ रुपये की योजना को दी मंजूरी, देश में बनेंगे आधुनिक निर्माण और इंफ्रास्ट्रक्चर उपकरण
केंद्र सरकार ने 11,000 करोड़ रुपये की योजना को दी मंजूरी, देश में बनेंगे आधुनिक निर्माण और इंफ्रास्ट्रक्चर उपकरण
पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता की देशभर में जांच करेगा FSSAI, 1-2 महीने में आएंगे नतीजे
पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता की देशभर में जांच करेगा FSSAI, 1-2 महीने में आएंगे नतीजे
भारत और सिंगापुर मिलकर मजबूत करेंगे विमान मरम्मत क्षेत्र, MRO सेक्टर में सहयोग को मंजूरी
भारत और सिंगापुर मिलकर मजबूत करेंगे विमान मरम्मत क्षेत्र, MRO सेक्टर में सहयोग को मंजूरी
डाक विभाग को आधुनिक बनाने के लिए 2,632 करोड़ रुपये मंजूर, पोस्ट ऑफिस सेवाओं में होगा सुधार
डाक विभाग को आधुनिक बनाने के लिए 2,632 करोड़ रुपये मंजूर, पोस्ट ऑफिस सेवाओं में होगा सुधार
अक्षय कुमार का खुलासा: 8 घंटे काम करने की शर्त के कारण बड़े प्रोड्यूसर नहीं देते फिल्में
अक्षय कुमार का खुलासा: 8 घंटे काम करने की शर्त के कारण बड़े प्रोड्यूसर नहीं देते फिल्में
मणिरत्नम की 'Inji Vellam' का पहला गाना 'Aachi Aachi' रिलीज, साई पल्लवी के नए लुक ने खींचा ध्यान
मणिरत्नम की 'Inji Vellam' का पहला गाना 'Aachi Aachi' रिलीज, साई पल्लवी के नए लुक ने खींचा ध्यान
विश्व शतरंज चैंपियनशिप: गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरा मुकाबला भी ड्रॉ, स्कोर 1-1
विश्व शतरंज चैंपियनशिप: गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरा मुकाबला भी ड्रॉ, स्कोर 1-1
मूलांक 1 से 9 तक का रहस्य: जानें किस अंक का स्वामी कौन-सा ग्रह माना जाता है
मूलांक 1 से 9 तक का रहस्य: जानें किस अंक का स्वामी कौन-सा ग्रह माना जाता है
मेटाबॉलिज्म क्या है और शरीर में कैसे काम करता है? वजन बढ़ने से लेकर ऊर्जा तक जानें पूरी बात
मेटाबॉलिज्म क्या है और शरीर में कैसे काम करता है? वजन बढ़ने से लेकर ऊर्जा तक जानें पूरी बात
कुंडली में कौन-सा भाव बताता है धन और विवाह का योग? समझें सभी 12 भावों का अर्थ
कुंडली में कौन-सा भाव बताता है धन और विवाह का योग? समझें सभी 12 भावों का अर्थ
बढ़ती उम्र में मांसपेशियां कमजोर क्यों होने लगती हैं? जानें सरकोपेनिया के लक्षण और बचाव के तरीके
बढ़ती उम्र में मांसपेशियां कमजोर क्यों होने लगती हैं? जानें सरकोपेनिया के लक्षण और बचाव के तरीके
astrology