न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कम उम्र में ही त्वचा दिखने लगी हैं बूढ़ी, इन घरेलू उपायों का इस्तेमाल कर बनाए इसे जवां

आज हम आपके लिए कुछ घरेलू नुस्खें लेकर आए हैं जिनके इस्तेमाल से स्किन की एजिंग रूक सकती है और वह पहले की तरह जवां दिखाई देने लगेगी। इनकी मदद से आप बिना किसी खर्चे, साइड इफेक्‍ट और झंझट के सुंदर और चमकदार स्किन पा सकती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 13 Oct 2021 8:04:49

कम उम्र में ही त्वचा दिखने लगी हैं बूढ़ी, इन घरेलू उपायों का इस्तेमाल कर बनाए इसे जवां

वर्तमान समय की लाइफस्टाइल में प्रदूषण और खानपान की वजह से त्वचा उम्र से पहले ही बूढ़ी दिखने लगती हैं। अक्सर देखा जाता हैं कि कम उम्र में ही त्वचा पर झुर्रियां, ढ़ीलापन और काले निशान दिखने लगते हैं जो आपके रूप का निखार कम करते हैं। ऐसे में जरूरी हैं कि समय रहते कुछ उपाय कर अपनी त्वचा का निखार फिर से पाया जाए। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ घरेलू नुस्खें लेकर आए हैं जिनके इस्तेमाल से स्किन की एजिंग रूक सकती है और वह पहले की तरह जवां दिखाई देने लगेगी। इनकी मदद से आप बिना किसी खर्चे, साइड इफेक्‍ट और झंझट के सुंदर और चमकदार स्किन पा सकती हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में...

beauty tips,beauty tips in hindi,skin care tips,home remedies,skin aging

दही का इस्तेमाल

दही स्किन को रेजुनवेट करती है। हर स्किन टाइप के लिए दही अच्छा होता है और सेंसिटिव स्किन पर तो खासतौर पर दही असर करता है। दही से रंगत में निखार आता है और त्‍वचा की मृत कोशिकाएं हट जाती हैं। चेहरे पर 15 से 20 मिनट दही लगाएं और फिर सादे पानी से चेहरा धो लें।

beauty tips,beauty tips in hindi,skin care tips,home remedies,skin aging

शहद का इस्तेमाल

चिया सीड्स और शहद के साथ साथ सेब का मिश्रण भी त्वचा को कई समस्याओं से दूर रखने में उपयोगी है। बता दें कि पोल्यूशन और तनाव के कारण भी त्वचा पर उम्र दिखने लगती है। ऐसे में हरा सेब, चिया सीड्स और शहद के मिश्रण से एक स्क्रब तैयार करें और हल्के हल्के हाथों से चेहरे पर मसाज करें। ऐसा करने से त्वचा जवां-जवां नजर आएगी।

beauty tips,beauty tips in hindi,skin care tips,home remedies,skin aging

चावल के आटे का इस्तेमाल

चावल के अंदर भरपूर मात्रा में विटामिन ई मौजूद होता है जो त्वचा के लिए जरूरी पोषक तत्वों में से एक है। वहीं अगर चावल के आटे में दूध को मिलाकर इसका मिश्रण तैयार किया जाए और चेहरे पर लगाया जाए तो ऐसा करने से न केवल त्वचा चमकदार नजर आएगी बल्कि त्वचा की उम्र भी रुक जाएगी। ध्यान रहे इस मिश्रण का इस्तेमाल आपको सर्कुलर मोशन में करना है फिर 10 मिनट बाद मिश्रण को साधारण पानी से धोना है।

beauty tips,beauty tips in hindi,skin care tips,home remedies,skin aging

नारियल तेल का इस्तेमाल

नारियल के तेल के इस्तेमाल से त्वचा को फिर से जवां बनाया जा सकता है। इसके अंदर भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट और फैटी एसिड मौजूद होता है जो स्किन की कई समस्याओं को दूर करने में उपयोगी है। ऐसे में आप नारियल तेल के साथ बदाम का तेल मिलाएं और त्वचा पर रुई के माध्यम से इस्तेमाल करें। इसके अलावा आप एवोकाडो का तेल भी इन दोनों तेलों के साथ इस्तेमाल कर सकते हैं।

beauty tips,beauty tips in hindi,skin care tips,home remedies,skin aging

बादाम का इस्तेमाल

स्किन की देखभाल और पोषण के लिए बादाम को जाना जाता है। दूध, बादाम के तेल, के साथ बादाम को पीसकर फेस मास्‍क तैयार किया जाता है। बादाम में विटामिन ई होता है जो कि नैचुरल सनस्‍क्रीन का काम करता है। इससे चेहरे और शरीर की मालिश करने पर बहुत फायदा होता है।

beauty tips,beauty tips in hindi,skin care tips,home remedies,skin aging

नाशपाती का इस्तेमाल

नाशपाती के अंदर भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट तत्व और विटामिन सी पाया जाता है जो त्वचा को झुर्रियों से छुटकारा दिला सकता है। ऐसे में आप नाशपाती का गूदा निकालें और उस गूदे को चेहरे पर 10 मिनट के लिए लगाएं। त्वचा को साफ पानी से धो लें। ऐसा करने से न केवल त्वचा खिली खिली नजर आएगी बल्कि स्किन की एजिंग भी रुक जाएगी।

beauty tips,beauty tips in hindi,skin care tips,home remedies,skin aging

आलू का इस्तेमाल

आलू के इस्तेमाल से त्वचा की कई समस्याओं को दूर किया जा सकता है। बता दें कि कुछ लोग आंखों के नीचे काले घेरे से परेशान रहते हैं तो वे अपनी आंखों पर आलू के कुछ टुकड़ों को रखकर अपनी समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। इसके अलावा आलू के टुकड़ों से यदि चेहरे की मसाज की जाए तो ऐसा करने से एजिंग की समस्या भी दूर हो सकती है।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। lifeberrys हिंदी इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से संपर्क जरुर करें।)

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद