न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

होंठों पर जमी पपड़ी घटाती है चेहरे की सुंदरता, इन उपायों से हटाएं डेड स्किन

होंठ गुलाबी-सॉफ्ट और क्लीन बने रहें, इसके लिए जरूरी होता है कि आप समय-समय पर अपने होंठों को एक्सफोलिएट करें। अर्थात आपको जरूरत हैं कि होंठों की अच्छे से देखभाल की जाए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 21 Jun 2023 1:44:16

होंठों पर जमी पपड़ी घटाती है चेहरे की सुंदरता, इन उपायों से हटाएं डेड स्किन

खूबसूरत होंठ हमारे चेहरे की खूबसूरती बढ़ा देते हैं। होंठों पर आई किसी भी समस्या में चेहरे की सुंदरता खराब लगने लगती हैं, खासतौर से जब होंठों पर पपड़ी जमने लगे। सर्दियां हो या गर्मियां जब होंठों की नमी खोने लगती हैं, तो होंठों पर डेड स्किन जमा होने लगती हैं जिससे होंठ बेहद खराब नजर आते हैं। होंठ गुलाबी-सॉफ्ट और क्लीन बने रहें, इसके लिए जरूरी होता है कि आप समय-समय पर अपने होंठों को एक्सफोलिएट करें। अर्थात आपको जरूरत हैं कि होंठों की अच्छे से देखभाल की जाए। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके इस्तेमाल से होंठों की डेड स्किन को हटाते हुए कोमल और सुंदर बनाया जा सकता हैं। आइये जानते हैं इन चीजों के बारे में...

chapped lips,home remedies for chapped lips,natural remedies for chapped lips,remedies for dry lips,chapped lip treatment,lip care tips,healing chapped lips,lip balm remedies,soothing chapped lips,home remedies for dry and cracked lips,lip hydration remedies,remedies for chapped lips in winter

चुकंदर

इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स लिप्स को रिपेयर करने में मदद करते हैं। साथ ही आपके लिप्स का पिग्मेंटेशन भी कंट्रोल करते हैं। चुकंदर होंठों पर एक जादुई औषधि की तरह काम करता है, जिससे उन्हें वह सही गुलाबी रंग मिलती है, जो आप हमेशा से चाहते थे। यह सूखे, फटे होंठो से छुटकारा पाने में भी मदद करता है और उन्हें चिकना और मुलायम बनाता है। इस्तेमाल के लिए कद्दूकस किया हुआ चुकंदर प्याले में निकाल लीजिए। 1 चम्मच चीनी डालें, थोड़ा नींबू का रस निचोड़ें, 1/4 चम्मच बादाम के तेल लें और 1/4 चम्मच शहद डालें। इन सभी को अच्छी तरह मिक्स करें और आपका लिप स्क्रब तैयार है। आप इस स्क्रब को हफ्ते में 2-3 बार यूज करें।

chapped lips,home remedies for chapped lips,natural remedies for chapped lips,remedies for dry lips,chapped lip treatment,lip care tips,healing chapped lips,lip balm remedies,soothing chapped lips,home remedies for dry and cracked lips,lip hydration remedies,remedies for chapped lips in winter

गुलाब जल

गुलाब जब होंठों की डेड स्किन को निकालने का एक आसान उपाय है। इससे होंठों की पपड़ी धीरे-धीरे निकलने लगती है, होंठ मुलायम बनते हैं। इसके लिए गुलाब जल, ग्लिसरीन लें। कॉटन बॉल की मदद से इसे होंठों पर लगाएं। आप ऐसा रात को सोते समय कर सकते हैं। इससे सुबह काफी हद तक डेड स्किन निकल जाएगी।

chapped lips,home remedies for chapped lips,natural remedies for chapped lips,remedies for dry lips,chapped lip treatment,lip care tips,healing chapped lips,lip balm remedies,soothing chapped lips,home remedies for dry and cracked lips,lip hydration remedies,remedies for chapped lips in winter

शहद

होंठों को धीरे से एक्सफोलिएट करने से डेड स्किन सेल्स को हटाया जा सकता है। शहद के स्क्रब को बनाने के लिए एक-एक चम्मच शहद और चीनी मिलाएं। इस मिश्रण को अपने होंठों पर धीरे-धीरे छोटे-छोटे गोलाकार गतियों में रगड़ते हुए लगाएं। इसे धोने के लिए गर्म पानी का प्रयोग करें।

chapped lips,home remedies for chapped lips,natural remedies for chapped lips,remedies for dry lips,chapped lip treatment,lip care tips,healing chapped lips,lip balm remedies,soothing chapped lips,home remedies for dry and cracked lips,lip hydration remedies,remedies for chapped lips in winter

कॉफी

डेड स्किन को निकालने के लिए होंठों को एक्सफोलिएट करना भी जरूरी होता है। इसके लिए आप कॉफी का इस्तेमाल कर सकते हैं। कॉफी त्वचा, होंठों के लिए एक बेहतरीन घरेलू स्क्रबर है। इसके लिए आधे चम्मच कॉफी पाउडर में मलाई मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे होंठों पर लगाकर रखें, फिर हल्के हाथों से रगड़ते हुए निकाल दें। इसके बाद आप होंठों पर लिप बाम लगा दें। इससे होंठों की डेड स्किन आसानी से निकल जाएगी।

chapped lips,home remedies for chapped lips,natural remedies for chapped lips,remedies for dry lips,chapped lip treatment,lip care tips,healing chapped lips,lip balm remedies,soothing chapped lips,home remedies for dry and cracked lips,lip hydration remedies,remedies for chapped lips in winter

नींबू

कुछ नींबू को काटें, इसे अपने होंठों पर एक मिनट से अधिक न रखें और फिर गर्म पानी से अपना मुंह धो लें। नींबू में साइट्रिक एसिड होता है, जो त्वचा के एक्सफोलिएशन पर कुछ प्रभाव डाल सकता है। यह एसिड त्वचा की कोशिकाओं को हटाने में मदद कर सकता है। अच्छा रहेगा, अगर आप नींबू की कुछ बूंदों को अपने होंठों पर लगाकर सो जाएं। ऐसा करते रहने से होंठों की डेड स्किन दूर होने के साथ ही इनका कालापन भी दूर हो जाएगा।

chapped lips,home remedies for chapped lips,natural remedies for chapped lips,remedies for dry lips,chapped lip treatment,lip care tips,healing chapped lips,lip balm remedies,soothing chapped lips,home remedies for dry and cracked lips,lip hydration remedies,remedies for chapped lips in winter

नारियल तेल

नारियल का तेल सेहत, त्वचा के साथ ही होंठों के लिए भी लाभकारी होता है। होंठों से डेड स्किन निकालने के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए आप नारियल तेल में समुद्री नमक मिलाएं। इससे होंठों की हल्के हाथों से मालिश करें। इस दौरान होंठों पर जमा डेड स्किन निकल जाएगी। फिर होंठों को साफ करें, लिप बाम लगा लें।

chapped lips,home remedies for chapped lips,natural remedies for chapped lips,remedies for dry lips,chapped lip treatment,lip care tips,healing chapped lips,lip balm remedies,soothing chapped lips,home remedies for dry and cracked lips,lip hydration remedies,remedies for chapped lips in winter

एलोवेरा

होंठों की डेड स्किन को निकालने में एलोवेरा भी कारगर है। एलोवेरा में म्युकोपॉलीसैकराइड्स होता है। ये एक प्रकार का हाइड्रेटिंग मॉलिक्यूल है जो कि त्वचा में नमी को लॉक रखता है और होंठों की हीलिंग में मदद करता है। अगर आपके होंठ बहुत फटे रहते हैं या आपको बार-बार ड्राई महसूस होते हैं तो आप एलोवेरा जेल को रेगुलर अपने होंठों पर लगा सकते हैं। ये हीलिंग के साथ, स्क्रबिंग और होंठों की रंगत निखारने में भी मदद करेगा। इसके लिए फ्रेश एलोवेरा पल्प लें, इसे अपने होंठों पर लगाएं। बेहतर रिजल्ट के लिए एलोवेरा जेल को अपने होंठों पर दिन में 2-3 बार लगाएं।

chapped lips,home remedies for chapped lips,natural remedies for chapped lips,remedies for dry lips,chapped lip treatment,lip care tips,healing chapped lips,lip balm remedies,soothing chapped lips,home remedies for dry and cracked lips,lip hydration remedies,remedies for chapped lips in winter

अनार

होंठों की देखभाल के लिए अनार से बढ़कर कुछ भी नहीं। ये होंठों को पोषित करने के साथ ही मॉइश्चराइज करने का काम भी करता है। होंठों की नमी लौटाने के साथ ही अनार उन्हें नेचुरली गुलाबी भी करता है। अनार के कुछ दानों को पीस कर उसमें थोड़ा सा दूध और गुलाब जल मिला लें। इस पेस्ट को होंठों पर हल्के हाथ से मलने पर जल्दी फायदा होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता

‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी

स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच

CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना

351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम

‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म

ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन

हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास

एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड

रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त

यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट

सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी

ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत