न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बालों से जुड़ी कई समस्याओं का समाधान करेगी ग्रीन टी, आजमाएं ये हेयर मास्क

गुणों से भरपूर ग्रीन टी के इस्तेमाल से आपके बालों में चमक वापस आएगी और आपके बालों का झड़ना भी कम हो जाएगा। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह ग्रीन टी का इस्तेमाल करते हुए बालों से जुड़ी कई समस्याओं का समाधान किया जा सकता हैं। आइये जानते हैं इसके बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 12 Sep 2022 3:34:13

बालों से जुड़ी कई समस्याओं का समाधान करेगी ग्रीन टी, आजमाएं ये हेयर मास्क

हर महिला चाहती हैं कि उनके बाल लंबे, घने, चमकदार और मजबूत बने। बढ़ता प्रदूषण, धूल और मिट्टी इस चाहत पर पानी फेर देते हैं। ऐसे में बालों की सही देखभाल करना बहुत जरूरी हो जाता हैं। आप इसके लिए ग्रीन टी का इस्तेमाल कर सकते हैं। ग्रीन टी एंटीऑक्सिडेंट, विटामिन, एंजाइम, अमीनो एसिड, नेचुरल कैटेचिन से भरा होता हैं जो बालों को पोषण देने का काम करता हैं। गुणों से भरपूर ग्रीन टी के इस्तेमाल से आपके बालों में चमक वापस आएगी और आपके बालों का झड़ना भी कम हो जाएगा। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह ग्रीन टी का इस्तेमाल करते हुए बालों से जुड़ी कई समस्याओं का समाधान किया जा सकता हैं। आइये जानते हैं इसके बारे में...

green tea hair care tips,beauty tips,beauty hacks,beauty tips

ग्रीन टी से धोएं बाल
ग्रीन टी तैयार करें और आंच से उतार लें। इसे ठंडा होने के लिए अलग रख दें। अपने बालों को हमेशा की तरह शैम्पू करें और पानी से धो लें। ग्रीन टी को अपने स्कैल्प पर इस तरह डालें कि ये पूरे स्कैल्प को कवर कर ले। अपनी उंगलियों से कुछ मिनट के लिए अपने सिर की मालिश करें। 10 मिनट तक इसे लगा रहने दें और ठंडे पानी से धो लें। बालों के विकास के लिए इस प्रक्रिया को हफ्ते में दो या तीन बार ग्रीन टी के साथ दोहराएं।

green tea hair care tips,beauty tips,beauty hacks,beauty tips

ग्रीन टी और कोकोनट ऑयल रेमेडी

एक पैन में 2 कप पानी डालें और 2 चम्मच ग्रीन टी डालकर उबाल आने दें। इसमें लेमन जेस्ट डालें और फिर 1 चम्मच नारियल का तेल डालें। इस मिश्रण को लगभग 2 मिनट के लिए गर्म करें और उसे ठंडा करने के लिए अलग रखें। कॉटन बॉल की मदद से इस मिश्रण को अपने बालों और जड़ों पर अच्छी तरह लगाकर मसाज करें। इसे 30-45 मिनट के लिए रखें और माइल्ड शैंपू से धो दें। इससे आपकी डैंड्रफ की समस्या भी दूर होगी और आपके बालों की ग्रोथ में भी मदद मिलेगी।

green tea hair care tips,beauty tips,beauty hacks,beauty tips

ग्रीन टी और कैस्टर ऑयल का मास्क

ये हमारे बालों को तेजी से बढ़ाने में मदद करेगा। एक कप ग्रीन टी तैयार करें। इसे आंच से उतारें और ठंडा होने दें। इस बीच, लहसुन की कुछ कलियों को पीसकर रस निकाल लें। एक अलग बाउल में 2-3 टेबल स्पून ग्रीन टी लें और इसमें लहसुन का रस मिलाएं। साथ ही दो चम्मच अरंडी का तेल डालें और सामग्री को एक साथ मिलाएं। कुछ मिनटों के लिए, धीरे से अपने स्कैल्प की मालिश करने के लिए मिश्रण का इस्तेमाल करें। इसे 30-40 मिनट के लिए लगा रहने दें। बालों को धोने के लिए माइल्ड शैम्पू का इस्तेमाल करें। बालों को बढ़ाने के लिए आप इस उपाय को हफ्ते में दो बार ग्रीन टी के साथ दोहराएं।

green tea hair care tips,beauty tips,beauty hacks,beauty tips

ग्रीन टी और एसेंशियल ऑयल स्प्रे

हेयर स्टाइलिंग के दौरान तेज हीट की वजह से बाल कमजोर और रूखे हो जाते हैं। वहीं, हेयर स्प्रे में मौजूद कैमिकल्स भी बालों को बेजान बनाते हैं। लेकिन आप घर पर ही आसानी से हेयर स्प्रे बना सकती हैं, जिससे आपके बालों को कोई नुकसना नहीं होगा। इसके लिए एक स्प्रे बोटल में ग्रीन टी डालें और उसमें एसंशियल ऑयल की कुछ बूंदे डालें। आप इसमें एलोवेरा जेल भी डाल सकती हैं। इसे अच्छी तरह शेक कीजिए और हेयर स्टाइल करने से पहले अपने बालों में स्प्रे कीजिए। आप चाहें तो बालों में चमक पाने के लिए भी इसे स्प्रे कर सकती हैं।

green tea hair care tips,beauty tips,beauty hacks,beauty tips

ग्रीन टी और चावल के पानी का मास्क

चावल के पानी और ग्रीन टी से बना यह हेयर पैक बालों की उचित साफ-सफाई के अलावा बालों के झड़ने की समस्या में भी बेहद उपयोगी होता है। बालों के समुचित विकास के लिए ग्रीन टी और चावल के पानी से बना यह हेयर पैक उपयोगी माना जाता है। इसे बनाने के लिए आधे कप चावल को लेकर इसमें एक कप से अधिक पानी डालें। पानी डालने के बाद इसे लगभग 2 से 3 घंटे के लिए रख दें। इसके बाद चावल के पानी को अलग कर लें। अब एक कप गर्म पानी में ग्रीन टी डालने के बाद अच्छी तरह उबालें। अब इसे चावल के पानी में मिला दें। अच्छी तरह से मिलाने के बाद आपका हेयर मास्क बनकर तैयार है।

green tea hair care tips,beauty tips,beauty hacks,beauty tips

ग्रीन टी और अंडे का मास्क

अपने बालों की खूबसूरती के लिए एक बाउल में 1 अंडा डालें और उसमें आधा कप ग्रीन टी डालकर अच्छी तरह मिला लें। इस हेयर मास्क को अपने बालों पर लगाकर लगभग 30 मिनट के लिए छोड़ दें। अंडे की महक दूर करने के लिए आप इसमें एसेंशियल ऑयल की बूंदे डाल सकती हैं। फिर से माइल्ड शैंपू से धो दें। अच्छा परिणाम पाने के लिए आप इस मास्क को हफ्ते में दो बार लगा सकती हैं। इससे आपके बाल स्मूद, सॉफ्ट और शाइनी होंगे। साथ ही बालों का झड़ना भी कम होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद