न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

स्किन की कई समस्याओं को दूर करती हैं ग्लिसरीन, जानें इसके इस्तेमाल का सही तरीका

आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह ग्लिसरीन स्किन की समस्याओं को दूर करता हैं और इसका इस्तेमाल कैसे किया जाता हैं। आइये जानते हैं इसके बारे में...

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 04 Mar 2023 9:23:20

स्किन की कई समस्याओं को दूर करती हैं ग्लिसरीन, जानें इसके इस्तेमाल का सही तरीका

मौसम कोई सा भी हो स्किन का ख्याल रखना बहुत जरूरी होता हैं। इसके लिए महिलाएं कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं जिसमें से एक हैं ग्लिसरीन। यह नॉन-टॉक्सिक होता है, जिसका इस्तेमाल स्वीटनर और कॉस्मेटिक कंपनियों में ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने में किया जाता है। ये गाढ़ा, रंगहीन, गंधहीन और थोड़ा मीठा स्वाद वाला तरल पदार्थ है जिसे छूने में चिपचिपापन लगता है। इसका उपयोग साबुन, बॉडी लोशन, मॉइस्चराइज़र, बॉडी स्क्रब, फेस पैक और फेस मास्क के साथ-साथ बाल धोने वाले शैंपू और कंडीशनर में भी किया जाता है। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह ग्लिसरीन स्किन की समस्याओं को दूर करता हैं और इसका इस्तेमाल कैसे किया जाता हैं। आइये जानते हैं इसके बारे में...

glycerin removes many skin problems,beauty tips,beauty hacks

ग्लिसरीन लगाने के फायदे

चेहरे को हाइड्रेट करता है

ग्लिसरीन न केवल त्वचा को मॉइस्चराइज करता है, यह त्वचा के निचले स्तर (डर्मिस) से नमी को ऊपरी स्तर (एपिडर्मिस) तक खींचता है, अनिवार्य रूप से त्वचा को हाइड्रेट करने मेंमदद करता है। इसके अलावा ग्लिसरीन एक शांत सनसनी पैदा करता है और संवेदनशील त्वचा पर असाधारण रूप से काम करता है और चेहरे को कोमल बनाता है। साथ ही ये ड्राई स्किन की खुश्की और खुजली को भी दूर करता है और इस तरह ये चेहरे को हाइड्रेट करता है।

glycerin removes many skin problems,beauty tips,beauty hacks

स्किन की टोनिंग में मददगार

ग्लिसरीन स्किन की टोनिंग में मदद करता है। ये स्किन के अंदर जाकर तरोताजा करता है। ये फ्री रेडिकल्स के कारण त्वचा को होने वाले नुकसानों में कमी लाता है और त्वचा को अंदर से कसता है। साथ ही ग्लिसरीन त्वचा की रक्षा करता है और त्वचा पर नमी की सुरक्षात्मक परत को बनाए रखने में मदद करता है। ग्लिसरीन त्वचा और उन तत्वों के बीच एक अवरोध पैदा करता है जो इसे नुकसान पहुंचा सकते हैं।

glycerin removes many skin problems,beauty tips,beauty hacks

त्वचा को जवान रखती है

ग्लिसरीन को अपनी त्वचा पर लगाने से आपकी त्वचा में नमी आ जाती है और इस नमी से स्किन युवा, स्वस्थ और चमकदार दिखती है। ग्लिसरीन त्वचा में नमी और पानी को बनाए रखने में मदद करती है। ग्लिसरीन झुर्रियों को भी कम करने में सहायक होती है और त्वचा को नरम और चिकनी बनाये रखती है। स्किन को देख के लगता है कि ग्लिसरीन उम्र को रोक रही है। दरअसल ग्लिसरीन त्वचा की कोशिकाओं को ठीक से मच्योर होने में मदद कर सकती है और त्वचा को हर रूप से बेहतर बनाती है और आपको युवा महसूस कराती है।

glycerin removes many skin problems,beauty tips,beauty hacks

ब्लैकहैड हटाने में मददगार

ब्लैकहेड्स त्वचा की खूबसूरती छीन लेते हैं। ऐसे में ग्लिसरीन ब्लैकहैड्स को हटाने में मददगार है। ग्लिसरीन की मदद से आप त्वचा के पोर्स को अंदर से साफ कर सकते हैं जो कि ब्लैकहेड्स को हटाने में मदद करता है। आप इसे अलग-अलग प्रकार के फेसपैक और स्क्रब बनाने में इस्तेमाल कर सकते हैं।

glycerin removes many skin problems,beauty tips,beauty hacks

ऑयली स्किन के लिए बेह्तारिन

ऑयली त्वचा वाले बहुत से लोग अक्सर मॉइस्चराइजर को छोड़ देते हैं । यह मानते हुए कि यह उनकी त्वचा को टूटने के लिए अधिक संवेदनशील बना देती है। लेकिन सच्चाई यह है कि ऑयली स्किन के लिए भी ये फायदेमंद है। ये चेहरे में अतिरिक्त नमी बनाए रखता है और रोम छिद्रों को बंद कर देता है। इस तरह ये त्वचा ऑयली स्किन को भी मॉइस्चराइजर करता है और इसकी खूबसूरती बढ़ाता है।

glycerin removes many skin problems,beauty tips,beauty hacks

ग्लिसरीन को इस्तेमाल करने का तरीका

फेसवॉश की तरह लगाएं

अपने फैस को पानी से अच्छे से धो ले। फिर कॉटन बॉल की मदद से ग्लिसरीन को चेहरे पर लगाएं फिर थोड़ी देर सूखने के लिये छोड़ दें या फिर एलोवेरा जेल के साथ चेहरे पर लगाएं। जब इसे स्किन इसे अच्छी तरह से ऑबजर्ब कर ले, तो पानी से अपने चेहरे को अच्छी तरह धोकर साफ कर लें। फिर स्किन पर मॉइस्चराइजर लगा लें।

glycerin removes many skin problems,beauty tips,beauty hacks

टोनर की तरह लगाएं

ग्लिसरीन को आप टोनर के जैसे भी लगा सकती हैंI गुलाब जल में थोड़ी सी कुछ ग्लिसरीन की बूंद डाले। फिर उसे कॉटन बॉल की मदद से चेहरे पर लगाएंI ये चेहरे पर जमे एक्स्ट्रा ऑइल को कम करता हैI ये प्रक्रिया आप रोज रात को सोने से पहले करेंI आप इसे मेकअप रिमूवर के तौर पर भी इस्तेमाल कर सकती है, जो बाहर के प्रदूषण से जमे धूल को आपके चेहरे पर से हटाकर आपको एक ग्लोइंग स्किन प्रदान करता है।

glycerin removes many skin problems,beauty tips,beauty hacks

मॉइस्चराइज़र की तरह

ग्लिसरीन को आप मॉइस्चराइजर की तरह भी लगा सकती हैं। इसके लिये आप ग्लिसरीन को सीधे सीधे ना लगाकर फेस क्रीम या बादाम ऑयल में मिक्स कर के चेहरे पर लगा सकती हैं।

glycerin removes many skin problems,beauty tips,beauty hacks

फेस पैक की तरह

मुल्तानी मिट्टी में गुलाबजल के साथ दो बूंद ग्लिसरीन मिक्स कर के आप फैस पैक की तरह इसे लगा सकती हैं। ग्लिसरीन चेहरे को हाइड्रे़ड करता है, रूखी त्वचा को कोमल, मुलायम बनाता है और रंगत भी निखारता है। अपने एंटी बैक्टिरीअल गुण की वजह से त्वचा से जुड़ी हर समस्या जैसे झुर्रियां, मुहाँसे, एक्ने इत्यादि को दूर करता है।

glycerin removes many skin problems,beauty tips,beauty hacks

लिप बाम की तरह

होंठों की चमक को बढ़ाने के लिए भी आप लिप्स बाम की जगह ग्लिसरीन लगा सकते हैं। इससे आपकी लिप्स ज्यादा सॉफ्ट और मुलायम हो सकती है। साथ ही आपके लिप्स पिंक रहेंगे। इसके अलावा लिप्स की डेड स्किन को बाहर निकालने के लिए भी ग्लिसरीन का इस्तेमाल आप कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

झारखंड: 'मेरी जान को खतरा हो सकता है', भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो की बिगड़ी हालत, अस्पताल में भर्ती
झारखंड: 'मेरी जान को खतरा हो सकता है', भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो की बिगड़ी हालत, अस्पताल में भर्ती
पटना में सड़क हादसे के बाद भड़की हिंसा! बस समेत 5 वाहनों को किया आग के हवाले, पुलिस और मीडिया पर भी पथराव
पटना में सड़क हादसे के बाद भड़की हिंसा! बस समेत 5 वाहनों को किया आग के हवाले, पुलिस और मीडिया पर भी पथराव
मोहन भागवत के Gen Z वाले बयान पर सियासत तेज, प्रियंका गांधी ने कहा- 'युवाओं को उनके...'
मोहन भागवत के Gen Z वाले बयान पर सियासत तेज, प्रियंका गांधी ने कहा- 'युवाओं को उनके...'
पीएम मोदी का बड़ा संकेत, परिसीमन बिल के लिए सरकार ने जुटाया पर्याप्त समर्थन; अगस्त में हो सकता है विशेष सत्र
पीएम मोदी का बड़ा संकेत, परिसीमन बिल के लिए सरकार ने जुटाया पर्याप्त समर्थन; अगस्त में हो सकता है विशेष सत्र
'एनालॉग' पनीर, चीज और बटर पर गुजरात सरकार सख्त, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई; टास्क फोर्स बनाने का ऐलान
'एनालॉग' पनीर, चीज और बटर पर गुजरात सरकार सख्त, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई; टास्क फोर्स बनाने का ऐलान
अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, लंग्स-लीवर फटे, 23 घाव मिले; शव देखकर रो पड़ा भाई अहजम
अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, लंग्स-लीवर फटे, 23 घाव मिले; शव देखकर रो पड़ा भाई अहजम
Lock Upp 2 से बाहर आते ही शेल्टर होम पहुंचीं शिल्पा शिंदे, बुजुर्ग महिलाओं के प्यार से हुईं भावुक, बोलीं- 'ऐसा लग रहा है जैसे मैं ही जीत गई'
Lock Upp 2 से बाहर आते ही शेल्टर होम पहुंचीं शिल्पा शिंदे, बुजुर्ग महिलाओं के प्यार से हुईं भावुक, बोलीं- 'ऐसा लग रहा है जैसे मैं ही जीत गई'
सितंबर में शुरू होगा अनिल कपूर का 'इंडिया के टॉप 1%', पूरे परिवार के लिए होगा क्विज और मस्ती का शानदार कॉम्बो
सितंबर में शुरू होगा अनिल कपूर का 'इंडिया के टॉप 1%', पूरे परिवार के लिए होगा क्विज और मस्ती का शानदार कॉम्बो
करण जौहर के 'द ट्रेटर्स' सीजन 2 का ट्रेलर रिलीज, 21 सेलिब्रिटीज के बीच शुरू होगा भरोसे और धोखे का सबसे बड़ा खेल
करण जौहर के 'द ट्रेटर्स' सीजन 2 का ट्रेलर रिलीज, 21 सेलिब्रिटीज के बीच शुरू होगा भरोसे और धोखे का सबसे बड़ा खेल
भगवान शिव के तीसरे नेत्र का रहस्य क्या है? जानिए कैसे प्रकट हुआ त्रिनेत्र और क्यों माना जाता है दिव्य शक्ति का प्रतीक
भगवान शिव के तीसरे नेत्र का रहस्य क्या है? जानिए कैसे प्रकट हुआ त्रिनेत्र और क्यों माना जाता है दिव्य शक्ति का प्रतीक
'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' का BO पर जलवा जारी, 8वें दिन भी की करोड़ों में कमाई; भारत की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म बनने से इतनी दूर
'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' का BO पर जलवा जारी, 8वें दिन भी की करोड़ों में कमाई; भारत की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म बनने से इतनी दूर
रुद्राक्ष धारण करने से पहले जान लें ये जरूरी नियम, भूलकर भी न करें ये गलतियां; जानिए कैसा रुद्राक्ष माना जाता है शुभ
रुद्राक्ष धारण करने से पहले जान लें ये जरूरी नियम, भूलकर भी न करें ये गलतियां; जानिए कैसा रुद्राक्ष माना जाता है शुभ
10 अगस्त को बनेगा बुधादित्य योग, सावन के दूसरे सोमवार पर इन 5 राशियों के लिए बन सकते हैं तरक्की और सफलता के योग
10 अगस्त को बनेगा बुधादित्य योग, सावन के दूसरे सोमवार पर इन 5 राशियों के लिए बन सकते हैं तरक्की और सफलता के योग
शिवजी को क्यों अर्पित किए जाते हैं आक, धतूरा और भांग? शिवपुराण में बताई गई है इसकी खास वजह
शिवजी को क्यों अर्पित किए जाते हैं आक, धतूरा और भांग? शिवपुराण में बताई गई है इसकी खास वजह