न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फलों का राजा आम बनेगा आपकी दमकती त्वचा का कारण, आजमाएं इससे बने ये फेसपैक

गर्मी का मौसम जारी हैं जिसमें सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला फल हैं आम। स्वाद और सेहत से भरपूर आम को फलों का राजा कहा जाता हैं। आम जहां स्वादिष्ट होता है वहीं हमारी स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 09 May 2023 9:06:27

फलों का राजा आम बनेगा आपकी दमकती त्वचा का कारण, आजमाएं इससे बने ये फेसपैक

गर्मी का मौसम जारी हैं जिसमें सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला फल हैं आम। स्वाद और सेहत से भरपूर आम को फलों का राजा कहा जाता हैं। आम जहां स्वादिष्ट होता है वहीं हमारी स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। आम त्वचा को ग्लोइंग बनाने और त्वचा की कई समस्याओं जैसे टैनिंग, रिंकल्स आदि से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। ऐसे में आज हम आपको आम से बने कुछ फेसपैक के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका इस्तेमाल कर गोरी, निखरी और बेदाग स्किन पाई जा सकती हैं। इसी के साथ आपको बेजान, डल, सनटैनिंग, सनबर्न आदि समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। आइये जानते हैं इन फेसपैक के बारे में...

फलों का राजा आम बनेगा आपकी दमकती त्वचा का कारण, आजमाएं इससे बने ये फेसपैक

आम और ओटमील से बना फेसपैक

यह फेस पैक डेड स्किन को हटाता है। जबकि आम त्वचा को मुलायम बनाता है, ओट्स और बादाम प्राकृतिक स्क्रबर्स के रूप में काम करते हैं। कच्चा दूध आपके रंग को हल्का करने में मदद करता है। इस फेस मास्क का उपयोग करने के बाद आपकी त्वचा तुरंत तरोताजा महसूस करेगी। इसके लिए 1 आम को छोटे टुकड़ों में काटें और उन्हें मैश करें। फिर उसमें 3 चम्मच ओट्स पाउडर और 7-8 भिगोए बादाम का पेस्ट मिलाएं। आखिर में इसमें दूध मिलाएं। इस पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं।

फलों का राजा आम बनेगा आपकी दमकती त्वचा का कारण, आजमाएं इससे बने ये फेसपैक

आम और बेसन से बना फेसपैक

इस फेसपैक के लिए एक बाउल में 4 बड़े चम्मच कच्चे आम का पेस्ट, 2 बड़े चम्मच बेसन, 1 चम्मच शहद, 1 छोटा चम्मच दही, 1/4 चम्मच हल्दी पाउडर को अच्छी तरह से मिला लें। एक गाढ़ा पेस्ट बनाएं और इसे अपने चेहरे पर उंगलियों से फैलाएं। फेस पैक को सूखने के लिए छोड़ दें और फिर ठंडे पानी से धो लें। इस फेस पैक को हफ्ते में कम से कम एक बार इस्तेमाल करें। बेसन न केवल एक अद्भुत एक्सफोलिएटिंग एजेंट है, बल्कि यह टैन हटाने में भी मदद करता है। दही टैन और दाग-धब्बों को हल्का करने में मदद करता है।

फलों का राजा आम बनेगा आपकी दमकती त्वचा का कारण, आजमाएं इससे बने ये फेसपैक

आम और पपीते से बना फेसपैक

स्किन पिगमेंटेशन कई वजहों से हो सकती है, जिनमें से एक मुख्य कारण है ज़्यादा मात्रा में मेलनिन का प्रोडक्शन। इनसे पूरी तरह छुटकारा पाना तो थोड़ा मुश्किल है मगर आम और पपीते से बने फेसपैक से इन्हें कम ज़रूर किया जा सकता है। इसके लिए 2 बड़े चम्मच आम के पल्प में 2 बड़े चम्मच पपीते का पल्प मिलाएं। अब इसमें आधा छोटा चम्मच दालचीनी पाउडर मिलाएं। इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं और 25 मिनट बाद धो लें। नियमित तौर पर इस्तेमाल करने से जल्द ही पिगमेंटेशन कम हो जाएगी।

फलों का राजा आम बनेगा आपकी दमकती त्वचा का कारण, आजमाएं इससे बने ये फेसपैक

आम और अंडे से बना फेसपैक

अंडे से स्किन की टैनिंग हटेगी। आम स्किन को ड्राय होने से बचाता है। यह पैक झुर्रियों और उम्र बढ़ने के अन्य लक्षणों को रोकता है। इस फेसपैक के लिए 1 अंडे की सफेदी को अच्छी तरह फेंटें और उसमें 2 बड़ा चम्मच आम का पल्प मिलाएं। इन्हें अच्छी तरह ब्लेंड करें और एक स्मूथ पेस्ट बनाएं। फेस पैक लगाएं और इसे सूखने दें। फिर ठंडे पानी से धो लें।

फलों का राजा आम बनेगा आपकी दमकती त्वचा का कारण, आजमाएं इससे बने ये फेसपैक

आम और गुलाब जल का फेसपैक

यह फेस पैक गर्मियों के मौसम में स्किन को हाइड्रेट करता है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में पल्प लें। इसमें एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी, एक चम्मच दही और एक चम्मच गुलाब जल डालें। इस मिश्रण को अच्छी तरह फेंट लें। अब इस पैक को चेहरे पर लगाएं। करीब 10-15 मिनट बाद पानी से धो लें।

फलों का राजा आम बनेगा आपकी दमकती त्वचा का कारण, आजमाएं इससे बने ये फेसपैक

आम और एवोकाडो का फेसपैक

यह फेस पैक समय से पहले उभरने वाले बढ़ती उम्र के प्रभाव से छुटकारा दिला सकता है। इसे बनाने और लगाने का तरीका: सबसे पहले एक आम और एवोकाडो को धोकर छिलें, फिर इनके गुदे को एक ब्लेंडर पर डालकर ब्लेंड करें। इसके बाद इस मिश्रण को एक कटोरी में थोड़े से नारियल के तेल के साथ मिलाएं। अब इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाकर कुछ मिनट मलें। 15-20 मिनट के बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।

फलों का राजा आम बनेगा आपकी दमकती त्वचा का कारण, आजमाएं इससे बने ये फेसपैक

आम और नींबू का फेस पैक

यह फेस पैक त्वचा का अतिरिक्त तेल सोखकर कील-मुंहासों से छुटकारा दिला सकता है। इसे बनाने और लगाने का तरीका: सबसे पहले एक कटोरी में दो बड़ी चम्मच आम का गूदा, एक चम्मच शहद और नींबू के रस की कुछ बूंदें मिलाएं। अब इस मिश्रण को साफ चेहरे पर लगाएं और 15 से 20 मिनट के बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। अंत में चेहरे पर जेल बेस्ड मॉइश्चराइजर लगाएं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

वेनेजुएला में भूकंप से मची भारी तबाही, 10 हजार से अधिक मौतों की आशंका; एयरपोर्ट समेत कई इमारतें क्षतिग्रस्त
वेनेजुएला में भूकंप से मची भारी तबाही, 10 हजार से अधिक मौतों की आशंका; एयरपोर्ट समेत कई इमारतें क्षतिग्रस्त
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया खुलासा, बॉयफ्रेंड के साथ भागने के बजाय सिया ने क्यों चुना खौफनाक रास्ता
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया खुलासा, बॉयफ्रेंड के साथ भागने के बजाय सिया ने क्यों चुना खौफनाक रास्ता
भूकंप के तेज झटकों से कांपा वेनेजुएला, इमारतें हुईं जमींदोज; सामने आए तबाही के वीडियो
भूकंप के तेज झटकों से कांपा वेनेजुएला, इमारतें हुईं जमींदोज; सामने आए तबाही के वीडियो
400 फीट गहरी खाई में केतन को धक्का देने वाली सिया ने कबूला जुर्म, हत्या की वजह भी बताई
400 फीट गहरी खाई में केतन को धक्का देने वाली सिया ने कबूला जुर्म, हत्या की वजह भी बताई
वेनेजुएला में 7.1 और 7.5 तीव्रता के भूकंपों के बाद सुनामी की आशंका, अलर्ट जारी
वेनेजुएला में 7.1 और 7.5 तीव्रता के भूकंपों के बाद सुनामी की आशंका, अलर्ट जारी
Re-NEET 2026 के उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर, जल्द जारी हो सकती है Answer Key
Re-NEET 2026 के उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर, जल्द जारी हो सकती है Answer Key
सामंथा रुथ प्रभु ने प्रेग्नेंसी की खबर पर लगाई मुहर, मैटरनिटी ब्रेक का किया ऐलान; बोलीं- 'ब्रेक के बाद फिर करूंगी वापसी'
सामंथा रुथ प्रभु ने प्रेग्नेंसी की खबर पर लगाई मुहर, मैटरनिटी ब्रेक का किया ऐलान; बोलीं- 'ब्रेक के बाद फिर करूंगी वापसी'
दूसरी वेडिंग एनिवर्सरी पर थाईलैंड पहुंचे सोनाक्षी और जहीर, तस्वीरों में दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री
दूसरी वेडिंग एनिवर्सरी पर थाईलैंड पहुंचे सोनाक्षी और जहीर, तस्वीरों में दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री
जिम के बिना भी घट सकता है 10 किलो तक वजन, फिटनेस ट्रेनर ने शेयर किए 11 आसान फॉर्मूले
जिम के बिना भी घट सकता है 10 किलो तक वजन, फिटनेस ट्रेनर ने शेयर किए 11 आसान फॉर्मूले
'मा इंति बंगारम' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 6 दिनों में बजट से ज्यादा की कमाई, सामंथा की फिल्म ने बनाया नया रिकॉर्ड
'मा इंति बंगारम' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 6 दिनों में बजट से ज्यादा की कमाई, सामंथा की फिल्म ने बनाया नया रिकॉर्ड
अब नहीं जाना पड़ेगा पार्लर! सिर्फ 10 रुपये में घर पर करें पेडीक्योर, जानिए आसान घरेलू तरीका
अब नहीं जाना पड़ेगा पार्लर! सिर्फ 10 रुपये में घर पर करें पेडीक्योर, जानिए आसान घरेलू तरीका
राम मंदिर में चढ़ावे का विवाद गहराया, 3500 करोड़ की नकदी और आभूषणों का रिकॉर्ड नहीं, 2020 की रिपोर्ट आई चर्चा में
राम मंदिर में चढ़ावे का विवाद गहराया, 3500 करोड़ की नकदी और आभूषणों का रिकॉर्ड नहीं, 2020 की रिपोर्ट आई चर्चा में
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
ग्लैमर से दूर प्रकृति की गोद में पहुंचीं भूमि पेडनेकर, फार्म पर मिला सुकून और अपनापन
ग्लैमर से दूर प्रकृति की गोद में पहुंचीं भूमि पेडनेकर, फार्म पर मिला सुकून और अपनापन