न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

स्किन की इन 6 समस्याओं का रामबाण इलाज बनेगा लहसुन, जानें उपाय और करें इस्तेमाल

आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह लहसुन त्वचा पर असर डालते हैं और किस तरह इसका इस्तेमाल करते हुए त्वचा को बेदाग और सुंदर बनाया जा सकता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 15 Nov 2021 10:27:15

स्किन की इन 6 समस्याओं का रामबाण इलाज बनेगा लहसुन, जानें उपाय और करें इस्तेमाल

भारतीय भोजन में लहसुन बहुत महत्व रखता हैं। लहसुन भोजन का स्वाद बढ़ाने का काम करता हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि लहसुन सेहत के साथ ही त्वचा को संवारने का भी काम करता हैं। लहसुन के कुदरती गुण त्वचा की कई परेशानियों को दूर करने का काम करता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह लहसुन त्वचा पर असर डालते हैं और किस तरह इसका इस्तेमाल करते हुए त्वचा को बेदाग और सुंदर बनाया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।

beauty tips,beauty tips in hindi,ski care tips,garlic remedies for skin

पिंपल्स से मिलेगा छुटकारा

लहसुन के इस्तेमाल से आप पिंपल्स की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। अगर आपको पिंपल्स की समस्या अधिक हो रही है, तो लहसुन की कुछ कलियां लें। इस कलियों से पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट में व्हाइट विनेगर आधा चम्मच मिलाएं। अब इस पेस्ट को पूरे चेहरे पर लगाएं। इससे आपको पिंपल्स से काफी आराम मिलेगा। इसके अलावा रोज सुबह लहसुन की कलियां खाने से भी आपके पिंपल्स दूर हो सकते हैं।

beauty tips,beauty tips in hindi,ski care tips,garlic remedies for skin

स्ट्रेच मार्क का छिपा है इलाज

लहसुन में स्ट्रेच मार्क का इलाज छिपा हुआ है। अगर आपके स्किन पर कहीं भी स्ट्रेच मार्क हैं, तो लहसुन से आप इसका इलाज कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले 1 बड़े चम्मच में सरसों के तेल को गर्म करें। इसमें 2-3 लहसुन की कलियां डालें। जब लहसुन हल्का सा ब्राउन हो जाए, तो इसे आंच से उतार लें और थोड़ी देर के लिए ठंडा करें। हल्का गुनगुना रहने पर आप इस तेल से स्ट्रेच मार्क्स पर मसाज करें। इससे कुछ ही दिनों में स्ट्रेच मार्क दूर हो जाएंगे।

beauty tips,beauty tips in hindi,ski care tips,garlic remedies for skin

फोड़े-फुंसियों से मिलेगी राहत

लहसुन खून को साफ करने में मददगार साबित हो सकता है। खून में खराबी की वजह से फोड़े-फुंसी होते हैं। अगर आप स्किन पर फोड़े-फुंसी से परेशान हैं, तो लहसुन से अपना इलाज कर सकते हैं। फोड़े-फुंसी की समस्याओं से निजात पाने के लिए लहसुन नेचुरल रेमेडी की तरह काम करेगा। इसके लिए सबसे पहले 1/4 कप पानी लें। इसे अच्छी तरह गर्म करें। इसमें लहसुन के रस की कुछ बूंदे डालें। इस पानी से रोजाना फोड़े-फुंसी को साफ करने से आपको काफी राहत मिलेगी।

beauty tips,beauty tips in hindi,ski care tips,garlic remedies for skin

झुर्रियों का इलाज

तनावग्रत जीवनशैली के चलते स्किन पर झुर्रियां काफी जल्दी आ जाती हैं। स्किन को टाइट रखने के लिए सही डाइट लेना बहुत ही जरूरी है। लहसुन में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो झुर्रियों को कम करने में कारगर साबित होते हैं। सुबह खाली पेट 1 कली लहसुन की खाने से स्किन की झुर्रियां समाप्त हो जाती हैं। इसके अलावा लहसुन, शहद और नींबू को एक साथ मिलाकर खाने से भी स्किन को बहुत ही फायदा पहुंचता है, इससे आपके स्किन पर मौजूद झुर्रियां खत्म हो सकती हैं। लहसुन में एंटी एजिंग गुण छिपे होते हैं।

beauty tips,beauty tips in hindi,ski care tips,garlic remedies for skin

व्हाइटहेड और ब्लैकहेड

व्हाइटहेड और ब्लैकहेड की समस्या से छुटकारा पाने के लिए लहसुन काफी अच्छा माना जाता है। ब्लैकहेड को दूर करने के लिए आप लहसुन के रस को अपने चेहरे पर लगाएं।

beauty tips,beauty tips in hindi,ski care tips,garlic remedies for skin

गंजेपन का इलाज

बाल झड़ने की समस्या से आजकल ज्यादातर लोग जूझ रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो आज से ही लहसुन इस्तेमाल करना शुरू कर दीजिए। इससे आपके झड़ते बाल टूटने बंद हो जाएंगे। लहसुन का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले 4 चम्मच लहसुन का रस लें। इसमें 4 चम्मच पानी मिलाएं। इस रस को दिन में दो बार लगाएं। इससे बाल झड़ने की शिकायत दूर हो जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

ममता बनर्जी की कार पर पथराव, बोलीं- खिड़की खुली होती तो सिर फट जाता; बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
ममता बनर्जी की कार पर पथराव, बोलीं- खिड़की खुली होती तो सिर फट जाता; बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
IIT दिल्ली में पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर ओवैसी नाराज, छात्रों के ‘सिर झुकाने’ के निर्देश पर उठाए सवाल
IIT दिल्ली में पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर ओवैसी नाराज, छात्रों के ‘सिर झुकाने’ के निर्देश पर उठाए सवाल
महाराष्ट्र की सियासत में हलचल, PM मोदी से मिलेंगे NCP शरद पवार गुट के सभी 8 सांसद
महाराष्ट्र की सियासत में हलचल, PM मोदी से मिलेंगे NCP शरद पवार गुट के सभी 8 सांसद
राहुल गांधी ने बताया फिटनेस का मंत्र, 56 की उम्र में भी रहते हैं एक्टिव; जानें किन चीजों से बनाई दूरी
राहुल गांधी ने बताया फिटनेस का मंत्र, 56 की उम्र में भी रहते हैं एक्टिव; जानें किन चीजों से बनाई दूरी
बिहार: मोतिहारी में बेखौफ अपराधियों ने युवक को दौड़ाकर मारी गोली, कंधे के आर-पार हुई गोली; 3 आरोपी गिरफ्तार
बिहार: मोतिहारी में बेखौफ अपराधियों ने युवक को दौड़ाकर मारी गोली, कंधे के आर-पार हुई गोली; 3 आरोपी गिरफ्तार
बिहार के सहरसा में पूजा का प्रसाद खाने के बाद 100 से ज्यादा लोग बीमार, उल्टी-दस्त से मचा हड़कंप
बिहार के सहरसा में पूजा का प्रसाद खाने के बाद 100 से ज्यादा लोग बीमार, उल्टी-दस्त से मचा हड़कंप
बेडशीट से आती है सीलन और पसीने की बदबू? इन आसान तरीकों से करें दूर
बेडशीट से आती है सीलन और पसीने की बदबू? इन आसान तरीकों से करें दूर
चौड़े हाथों की खूबसूरती बढ़ा देंगे मेहंदी के ये 6 ट्रेंडी डिजाइन, शिवरात्रि और तीज पर जरूर आजमाएं
चौड़े हाथों की खूबसूरती बढ़ा देंगे मेहंदी के ये 6 ट्रेंडी डिजाइन, शिवरात्रि और तीज पर जरूर आजमाएं
गोविंदा के साथ एयरपोर्ट पर दिखीं कोमल रानी स्वर्णकार, मिस्ट्री गर्ल को लेकर फिर चर्चा में आया एक्टर का नाम
गोविंदा के साथ एयरपोर्ट पर दिखीं कोमल रानी स्वर्णकार, मिस्ट्री गर्ल को लेकर फिर चर्चा में आया एक्टर का नाम
घायल होने की खबरों के बीच मोजतबा खामेनेई का नया वीडियो आया सामने, सेहत को लेकर क्या है अपडेट?
घायल होने की खबरों के बीच मोजतबा खामेनेई का नया वीडियो आया सामने, सेहत को लेकर क्या है अपडेट?
हर-हर महादेव से गूंजेगा सावन का दूसरा सोमवार, अपनों को भेजें ये 10 खास शायरी
हर-हर महादेव से गूंजेगा सावन का दूसरा सोमवार, अपनों को भेजें ये 10 खास शायरी
व्रत में कुछ चटपटा और क्रिस्पी खाने का मन हो तो बनाएं शकरकंदी की टिक्की, आसान है रेसिपी
व्रत में कुछ चटपटा और क्रिस्पी खाने का मन हो तो बनाएं शकरकंदी की टिक्की, आसान है रेसिपी
महाराष्ट्र में दूध हुआ महंगा, 11 अगस्त से 2 रुपये बढ़ेंगे दाम; गाय का दूध ₹62 और भैंस का ₹78 प्रति लीटर
महाराष्ट्र में दूध हुआ महंगा, 11 अगस्त से 2 रुपये बढ़ेंगे दाम; गाय का दूध ₹62 और भैंस का ₹78 प्रति लीटर
Toxic: पहली मुलाकात में ही यश की फैन हो गई थीं नयनतारा, बोलीं- साढ़े चार साल फिल्म को दे दिए
Toxic: पहली मुलाकात में ही यश की फैन हो गई थीं नयनतारा, बोलीं- साढ़े चार साल फिल्म को दे दिए