न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जवां दिखने के लिए अपनाएं ये 8 ब्यूटी सीक्रेट्स, त्वचा पर आएगा निखार

। ऐसे में आप मेकअप की मदद ले सकती है जो आपकी त्वचा को जवां, खूबसूरत और चमकदार बनाने का काम करेंगे। ये ब्यूटी सीक्रेट्स आपके लिए मददगार साबित होंगे। तो आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 28 Jan 2022 7:35:13

जवां दिखने के लिए अपनाएं ये 8 ब्यूटी सीक्रेट्स, त्वचा पर आएगा निखार

खूबसूरत दिखना हर महिला की चाहत होती हैं और उनका हक भी होता हैं। लेकिन उम्र बढ़ने के साथ ही त्वचा में ढ़ीलापन आने लगता हैं और त्वचा पर कई दाग-धब्बे भी होने लगते हैं। कई महिलाएं अपनी बढ़ती उम्र को जवां दिखाने के लिए इंजेक्शन का सहारा भी लेती हैं जो कि कई बार घातक भी साबित हो सकता हैं। ऐसे में आप मेकअप की मदद ले सकती है जो आपकी त्वचा को जवां, खूबसूरत और चमकदार बनाने का काम करेंगे। ये ब्यूटी सीक्रेट्स आपके लिए मददगार साबित होंगे। तो आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में...

beauty secrets to look young,skin care tips,beauty tips,beauty hacks

सबसे पहले प्राइमर

बेसिक से बेसिक मेकअप में प्राइमर का इस्तेमाल आम है। इसकी कई खूबियां हैं। इसे लगाने से महीन रेखाएं और ओपन पोर्स को छिपाने में मदद मिलती है। आप प्राइमर का इस्तेमाल सिलिकॉन बेस वाला करें तो बेहतर होगा।

थिक फाउंडेशन करें नजरअंदाज

फाउंडेशन स्किन को स्मूथ बनाने में मदद करता है। इससे झाइयां, धब्बे जैसी समस्याओं को छिपाने में मदद मिलती है। आपको इसे कितनी मात्रा में लगाना है ये आप पर ही निर्भर करता है। आप फाउंडेशन लगाएं लेकिन थिक नहीं। फाउंडेशन को जितने अच्छे से ब्लेंड करेंगी आपको उतना ही फाइन फिनिश मिलेगा।

beauty secrets to look young,skin care tips,beauty tips,beauty hacks

आंखों के लिए क्या सही

बढ़ती उम्र के साथ आंखों की रोशनी भी कम होने लगती है। तब हमें चश्मे की जरूरत पड़ने लगती है। ऐसे में जब भी आप आंखों में मेकअप करें तो आई शैडो, मस्कारा, आईलाइनर के साथ आइब्रो फिलर का ख्याल रखें। साथ ही चश्मे की जगह कॉन्टैक्ट लेंस का चयन करें। चाहें तो आप किसी सलाहकार की मदद भी ले सकती हैं।

आंखों को बनाएं पॉप

उम्र के साथ-साथ आंखों के आसपास की स्किन भी लटकने लगती है, जिससे आइब्रो सहित पलके भद्दी दिखने लगती हैं। आप इन्हें छिपाने के लिए ऐसे रंग का आईलाइनर लगाएं, जिससे आंखें पॉप नजर आएं। आप आईशैडो के सॉफ्ट रंग का ही चयन करें। कोशिश करें आंखों पर कम प्रोडक्ट ही लगाएं, ताकि आंखों की वजह से बुढ़ापा नजर न आए।

beauty secrets to look young,skin care tips,beauty tips,beauty hacks

आइब्रो पर भी दें ध्यान

जब उम्र बढ़ती है तो आइब्रो पतली और भूरे रंग की हो जाती है। ऐसे में आपको अपनी आइब्रो को ऐसे फ्रेमम करना चाहिए जिससे वो नेचुरल दिखे। आप आइब्रो पेंसिल का इस्तेमाल करें और उसके ऊपर आइब्रो पाउडर का इस्तेमाल जरूर करें। आप ज्यादा गहरे रंगों का इस्तेमाल न करें। इससे आइब्रो बनावटी नजर आएंगी।

ब्लीड न हो लिपस्टिक

बढ़ती उम्र के साथ चेहरे की रेखाएं विकसित होती हैं, जो समान्य है। कभी-कभी लिपस्टिक इन रेखाओं में बहने सी लगती हैं। आप कुछ खास टिप्स की मदद से अपनी लिपस्टिक को सही जगह टिका सकती हैं। आप सबसे पहले अपने होठों में लिपस्टिक लगाने से पहले मॉइश्चराइजर लगाएं। फिर स्पंज की मदद से एप्लीकेटर लगाएं। आप एक अच्छे लिपलाइनर का इस्तेमाल भी करें। लिपस्टिक लगाने के बाद होठों में पाउडर लगा लें। इससे लिपस्टिक ब्लीड नहीं होगी।

beauty secrets to look young,skin care tips,beauty tips,beauty hacks

पाउट को करें प्लम्प अप

ज्यादा उम्र में होठ पतले होने लगते हैं। आप उन्हें छोटा और भरा हुआ दिखाने के लिए फाउंडेशन लगाने के बाद ही लिप्स में लिपस्टिक लगाएं। आप नेचुरल रंगों का इस्तेमाल करें, जिससे आप जवान दिखेंगी। साथ ही होठ भी भरे हुए दिखाई देंगे।

लिप्स को रखें हाइड्रेट

उम्र कोई भी हो, होठों से जुड़ी समस्याएं हर किसी को झेलनी पड़ती हैं। फटे होठों को ठीक करने के लिए पेट्रोलियम जेल, विटामिन-ई, शिया बटर का रोजाना इस्तेमाल करें। अगर बाहर निकल रही हैं तो चेहरे के साथ होठों में भी सनस्क्रीन लगाएं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद