न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तुलसी की पत्तियों से बने ये फेस पैक लाएंगे चेहरे पर निखार, आजमाए और बढाएं खूबसूरती

आज इस कड़ी में हम आपके लिए गुणकारी तुलसी से जुड़े कुछ फेस पैक की जानकारी लेकर आए हैं जो चहरे पर निखार लाने का काम करेंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 30 Mar 2021 5:34:19

तुलसी की पत्तियों से बने ये फेस पैक लाएंगे चेहरे पर निखार, आजमाए और बढाएं खूबसूरती

मौसम में बदलाव देखा जा रहा हैं जिसमें बढ़ता तापमान सताने लगा है। गर्मियों का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा हैं जिसमें गर्मी, धूल-मिटटी और पसीने की वजह से त्वचा को परेशानी का सामना करना पड़ता हैं। इन दिनों में त्वचा का सही ख्याल नहीं रखा गया हो तो मुंहासे और निशान पड़ने लगते हैं। ऐसे में त्वचा की सुंदरता को बढ़ाने के लिए कई तरह के सौन्दर्य प्रसाधनों का इस्तेमाल किया जाता हैं। लेकिन प्राकृतिक तरीके अपनाना ज्यादा लाभदायक साबित होता हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए गुणकारी तुलसी से जुड़े कुछ फेस पैक की जानकारी लेकर आए हैं जो चहरे पर निखार लाने का काम करेंगे। तुलसी में मौजूद विटामिन ए और सी स्किन के दाग-धब्बों को दूर करते हैं। तो आइये जानते हैं इन फेस पैक के बारे में।

नीम और तुलसी फेसपैक

नीम और तुलसी का मिश्रण आपकी स्किन पर निखार ला सकता है। नीम स्किन पर मौजूद बैक्टीरिया को साफ करने में असरकारी साबित हो सकता है। इसके इस्तेमाल से चेहरे के दाग-धब्बे दूर हो जाएंगे। इस फेसपैक को तैयार करने के लिए तुलसी और नीम की बराबर मात्रा में पत्तियां लें। इन पत्तियों को अच्छे से पीसें और अपने चेहरे पर लगाएं। इससे आपकी स्किन ग्लो करेगी।

beauty tips,beauty tips in hindi,basil facepack,skincare tips

तुलसी और शहद फेसपैक

तुलसी और शहद से तैयार फेसपैक आपकी स्किन को हाइड्रेट रखता है। ड्राई स्किन वालों के लिए यह फेसपैक बहुत ही असरकारी साबित हो सकता है। इस फेसपैक को तैयार करने के लिए तुलसी की कुछ पत्तियों को अच्छे से पीस लें। अब इस पेस्ट को शहद में मिलाएं। अब इस मिश्रण को अपने चेहरे पर 20 मिनट के लिए लगाएं। इसके बाद अपना चेहरा साफ कर लें। इस फेसपैक के इस्तेमाल से स्किन पर ग्लो नजर आएगा। साथ ही चेहरे की झुर्रियां भी कम होंगी।

तुलसी और गुलाब जल

गुलाबजल का इस्तेमाल हम अधिकतर फेसपैक को तैयार करने के लिए करते हैं। गुलाबजल आपकी स्किन पर अंदर से निखार लाता है। इस फेसपैक को तैयार करने के लिए तुलसी की कुछ पत्तियों को अच्छे से पीस लें। अब इसमें गुलाबजल की कुछ बूंदे डालें। करीब 15 मिनट के लिए इस फेसपैक का इस्तेमाल करें। इससे आपकी स्किन की परेशानी दूर होगी।

beauty tips,beauty tips in hindi,basil facepack,skincare tips

हल्दी और तुलसी फेसपैक

हल्टी में एंटी-बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं, तो आपकी स्किन पर किसी तरह का इंफेक्शन नहीं होने देता है। साथ ही इससे रंगत में भी निखार आता है। इस फेसपैक को तैयार करने के लिए तुलसी की कुछ पत्तियां लें। इस पत्तियों को अच्छे से पीसने के बाद इसमें 1 चुटकी हल्दी पाउ़डर मिलाएं। इस फेसपैक को करीब 10 मिनट के लिए अपने चेहरे पर लगाएं और बाद में ठंडे पानी से चेहरा धो लें। इससे आपकी रंगत में निखार आएगा।

तुलसी और दही फेसपैक

गर्मियों के सीजन में दही और तुलसी से तैयार फेसपैक आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इस फेसपैक को तैयार करने के लिए आपको तुलसी के पेस्ट में आधा चम्मच दही मिक्स करना है। इस फेसपैक को करीब 15 से 20 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं। इससे चेहरे पर ग्लो आएगा। साथ ही गर्मियों में स्किन पर होने वाली परेशानी दूर होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
BPSC TRE 4.0 भर्ती पर बड़ा अपडेट, 32 हजार से ज्यादा शिक्षक पदों के आवेदन स्थगित
BPSC TRE 4.0 भर्ती पर बड़ा अपडेट, 32 हजार से ज्यादा शिक्षक पदों के आवेदन स्थगित
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Vivo T5 5G में मिलेगा 50MP OIS कैमरा, 2 सितंबर को भारत में होगी एंट्री
Vivo T5 5G में मिलेगा 50MP OIS कैमरा, 2 सितंबर को भारत में होगी एंट्री
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद