न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

आंखों की सुदरता को कई गुना बढ़ा देता हैं आईलाइनर, जानें आपके लिए कौनसा रहेगा बेहतर

जब भी मेकअप से चहरे की सुंदरता को बढ़ाने की बात की जाती हैं तो सबसे पहले आंखों का निखार बढ़ाने के प्रयास किए जाते हैं। सुंदर आंखें आपके चहरे की सुंदरता को कई गुना बढ़ा देती हैं। आजकल की युवतियों के लिए आईलाइनर आई मेकअप का एक अहम हिस्सा बन गया है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 08 Aug 2022 11:19:14

आंखों की सुदरता को कई गुना बढ़ा देता हैं आईलाइनर, जानें आपके लिए कौनसा रहेगा बेहतर

जब भी मेकअप से चहरे की सुंदरता को बढ़ाने की बात की जाती हैं तो सबसे पहले आंखों का निखार बढ़ाने के प्रयास किए जाते हैं। सुंदर आंखें आपके चहरे की सुंदरता को कई गुना बढ़ा देती हैं। आजकल की युवतियों के लिए आईलाइनर आई मेकअप का एक अहम हिस्सा बन गया है। आईलाइनर आखों को उभारने और उनकी खूबसूरती को सामने लाने में मदद करता है। आईलाइनर का परफेक्ट लुक पाने के लिए जरूरी हैं कि इसे आजमाने का तरीका जाना जाए। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस स्टाइल का आईलाइनर आपके लुक को बेहतर बनाने का काम करेगा। आइये जानते हैं इनके बारे में...

eyeliner,eyeliner tips,beauty,beauty tips,beauty of eyes

नैचुरल आईलाइनर

नैचुरल लाइनर आप कही भी और कभी भी लगा सकती है। यह स्टाइल बहुत आम है। ज़्यादातर लड़कियां इसे ऑफिस लुक के हिसाब से कैरी करना पसंद करती है। यह बहुत ही आसानी से लग जाता है और इसे आप किसी भी आकार की आखों पर लगा सकती है।

eyeliner,eyeliner tips,beauty,beauty tips,beauty of eyes

विंगड आईलाइनर

आजकल विंगड लाइनर की तरफ सभी लड़कियां काफी आकर्षित हो रही है। विंगड लाइनर आपको काफी बोल्ड लुक देता है जो आजकल की लड़कियां काफी पसंद करती हैं। विंगड लाइनर सबसे अच्छा आलमंड यानी बादामी आकार की आँखों पर लगता है। यदि आपकी आँखें आगे से पैनी और ऊपर से गोल है तो उस आकार को बादामी आकार कहा जाता है।

eyeliner,eyeliner tips,beauty,beauty tips,beauty of eyes

डबल विंग्ड आईलाइनर

सिंपल तरीके से आईलाइनर तो हर दूसरी महिला लगाना जानती होंगी। लेकिन अगर आप अपने आईलाइनर स्टाइल को बदलना चाहती हैं तो आप भी इस तरह से डबल विंग्ड आईलाइनर लगा सकती हैं। इस लुक में आईलाइनर का कोट काफी चौड़े तरीके से लगाया गया है। साथ ही डबल विंग के लिए बेहद पतला आईलाइनर के कोट का इस्तेमाल किया है।

eyeliner,eyeliner tips,beauty,beauty tips,beauty of eyes

फिश टेल आईलाइनर

अगर आपकी आँखें गोल है तो आप इस लुक को कैरी कर सकती है। फिश टेल आपकी आँखों को लम्बा और खिचा हुआ लुक देगा। फिश टेल आईलाइनर में एक स्ट्रोक आँखों के ऊपर लगती है और एक स्ट्रोक नीचे।

eyeliner,eyeliner tips,beauty,beauty tips,beauty of eyes

एंजल विंग आईलाइनर

ट्रेंडिंग में कई तरह के आईलाइनर स्टाइल आपको मिल जाएंगे और एंजल विंग आईलाइनर भी उन्हीं में से एक है। एंजल विंग आईलाइनर आपके आई मेकअप को सबसे यूनिक और बोल्ड लुक देता है। कोशिश करें कि आप इस लुक के लिए आई शैडो को ब्राउन या न्यूड कलर का रखें। ऐसा करने से आपका आई मेकअप उभर कर दिखाई देगा।

eyeliner,eyeliner tips,beauty,beauty tips,beauty of eyes

स्मज आईलाइनर

यह लुक भी काफी ज़्यादा ट्रेंड में है। इसे आप पार्टी लुक भी कह सकते है और यह सारी आँखों पर बखूबी जचता है और सभी महिलाओं को एक आकर्षक और नया लुक देता है। इसमें आईलाइनर को पूरी आँख में फैला कर आँखों को डार्क और शेडी लुक दिया जाता है।

eyeliner,eyeliner tips,beauty,beauty tips,beauty of eyes

बोल्ड विंग्ड आईलाइनर

बोल्ड विंग्ड आईलाइनर देखने में बेहद क्लासी लगता है। इस तरीके का आईलाइनर आप किसी शादी या पार्टी के लिए ट्राई कर सकती हैं। साथ ही आप लिप्स को न्यूड रखें। ऐसा करने से आपका आई मेकअप का लुक बेहद खूबसूरती से हाइलाइट होगा।

eyeliner,eyeliner tips,beauty,beauty tips,beauty of eyes

बॉटम विंगड आईलाइनर

यह लुक भी काफी आकर्षक है अगर सही ढंग से अपनाया जाये तो। यह लुक अभी नया नया ट्रेंड में आया है और काफी लड़कियां इसका इस्तेमाल भी कर रही है। यह लुक उन लोगों पर जचता है जिनकी आँखें नीचे की तरफ झुकी होती है। यह लुक आपकी आँखों को ऊपर की तरफ खिचा हुआ दिखता है जिससे आपको एक नया लुक मिलता है।

eyeliner,eyeliner tips,beauty,beauty tips,beauty of eyes

कैट आई आईलाइनर

कैट आईलाइनर बहुत अनोखा लुक है जिससे काफी लड़कियां कैरी तो करना चाहती है परन्तु उनकी आँखों पर यह जच नहीं पाता। यह लुक सबसे ज़्यादा अच्छा उन आँखों पर अच्छा लगता है जिनकी पलकें ढकी हुई होती है। यह लुक आँखों को बड़ा दिखने में मदद करती है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?