न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोहनी और घुटने के कालेपन को दूर करने के लिए अपनाएं ये 13 घरेलू उपाय

आज हम आपको कुछ ऐसे नुस्खे बताने जा रहे है जिनकी मदद से आप कुछ ही दिनों में कोहनी और घुटनों का कालापन दूर कर सकते है। तो चलिए जानते है इन नुस्खों के बारें में...

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 22 Sep 2021 4:32:04

कोहनी और घुटने के कालेपन को दूर करने के लिए अपनाएं ये 13 घरेलू उपाय

सिर्फ चेहरे की सुन्दरता बनाए रखने से आप सुन्दर नहीं कहलाते। चेहरे के साथ-साथ हमारे शरीर के अन्य हिस्सों की त्वचा भी स्वस्थ और साफ रहनी चाहिए। यहां, हम बात कर रहे है कोहनी और घुटने की। जी हां, कुछ लोग चेहरे को चमकाने और गोरा बनाने के लिए दिन रात लगे रहते है लेकिन कोहनी और घुटनों पर उनकी नजर नहीं जाती है। ऐसे में कोहनियों आर घुटनों की त्वचा अस्वस्थ होकर काली होने लगती है। हालाकि, इससे छुटकारा पाया जा सकता है। आज हम आपको कुछ ऐसे नुस्खे बताने जा रहे है जिनकी मदद से आप कुछ ही दिनों में कोहनी और घुटनों का कालापन दूर कर सकते है। तो चलिए जानते है इन नुस्खों के बारें में...

elbow,knee,elbow black spots,knee black spots,dark elbows and knees,dark elbows knees home remedies,dark elbow and knee,dark elbows home remedy,dark elbows natural remedy

हल्दी

हल्दी त्वचा की रंगत को हल्का करने में मदद करती है।

कैसे करें इस्तेमाल

- थोड़ी हल्दी को दूध व शहद के साथ मिलाकर पेस्ट बना लें।
- अब इस पेस्ट को कोहनी और घुटनों पर लगाएं और 20 मिनट लगा रहने दें।
- इसके बाद हाथों को थोड़ा गीला करें और कुछ मिनट रब करें।
- अंत में सामान्य पानी से धो लें।
- -हल्दी पाउडर में कुछ मात्रा चोकर की मिला लेने से जल्दी फायदा होता है।

elbow,knee,elbow black spots,knee black spots,dark elbows and knees,dark elbows knees home remedies,dark elbow and knee,dark elbows home remedy,dark elbows natural remedy

चीनी

चीनी एक नेचुरल स्क्रबर है। यह डेड सेल्स को हटाने में मदद करती है जिससे त्वचा की रंगत बढ़ती है।

कैसे करें इस्तेमाल

- चीनी में ऑलिव ऑयल मिलाएं
- फिर कोहनी और घुटनों पर मसाज करें।
- मसाज हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में करें
- त्वचा को गुनगुने पानी से धो लें।
- चीनी में ऑलिव ऑयल मिलाकर भी लगाया जा सकता है।

elbow,knee,elbow black spots,knee black spots,dark elbows and knees,dark elbows knees home remedies,dark elbow and knee,dark elbows home remedy,dark elbows natural remedy

नारियल का तेल

हर जगह की त्वचा की रंगत हल्की करने के लिए नारियल का तेल इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें मौजूद विटामिन-ई स्किन टोन को एक समान कर देता है और त्वचा को रिपेयर भी करता है।

कैसे करें इस्तेमाल

- नहाने के बाद कुछ बूंदों से 10-15 मिनट कोहनी और घुटनों पर मसाज करें। दिन में दो से तीन बार ऐसा करें।
- नारियल के तेल में नींबू की कुछ बूंदें मिलाकर मसाज करने से भी फायदा होगा।
- नारियल के तेल में अखरोट का पाउडर मिलकार लगाने से भी फर्क पड़ता है।

elbow,knee,elbow black spots,knee black spots,dark elbows and knees,dark elbows knees home remedies,dark elbow and knee,dark elbows home remedy,dark elbows natural remedy

एलोवेरा जेल

त्वचा की रंगत साफ करने के लिए एलोवेरा जेल का इस्तेमाल भी फायदेमंद है।

कैसे करें इस्तेमाल

- आप कोहनियों और घुटनों पर एलोवेरा जेल लगाएं, इससे रंगत हल्की हो जाएगी।

elbow,knee,elbow black spots,knee black spots,dark elbows and knees,dark elbows knees home remedies,dark elbow and knee,dark elbows home remedy,dark elbows natural remedy

नींबू

नींबू एक नेचुरल ब्लीच है। इसमें पर्यापत मात्रा में विटामिन सी मौजूद होता है। जो डेड स्किन को हटाने और स्किन टोन को लाइट करने में मदद करता है। ये नई कोशिकाओं के विकास में भी मदद करता है।

कैसे करें इस्तेमाल

- नींबू को बीच में से काटकर उसे अपने घुटने और कोहनी पर मलें। मसाज करने के बाद उसे कुछ देर के लिए ऐसे ही छोड़ दें। उसके बाद पानी से धोकर मॉश्चराइजर लगा लें।
- नींबू के रस में कुछ बूंदें शहर की भी मिला सकती हैं। इस मिक्सचर को घुटने और कोहनी पर लगाकर छोड़ दी। कुछ समय बाद साफ पानी से धो लें।
-नींबू के प्रयोग के बाद कुछ घंटों तक घूप में न निकलें। इसके लिए बेहतर है आप यह प्रयोग रात में करें।

elbow,knee,elbow black spots,knee black spots,dark elbows and knees,dark elbows knees home remedies,dark elbow and knee,dark elbows home remedy,dark elbows natural remedy

दही

दही में मौजूद लेक्टिक एसिड त्वचा की टोन को लाइट करने में मदद करता है। इसके उपयोग से त्वचा में नमी भी बनी रहती है।

कैसे करें इस्तेमाल

- दही में कुछ बूंदे सफेद सिरके की मिला दें और इसे प्रभावित जगह पर लगा दें। इसे सूखने दें और बाद में इसे हल्के गुनगुन पानी से साफ कर लें।
- इसके अलावा दही में थोड़ा सा चोकर मिलाकर कोहनी और घुटने पर स्क्रबिंग करने से भी कालापन दूर होता है।

elbow,knee,elbow black spots,knee black spots,dark elbows and knees,dark elbows knees home remedies,dark elbow and knee,dark elbows home remedy,dark elbows natural remedy

बेकिंग सोडा

बेकिंग सोडा क्लींजर की तरह काम करता है। इससे पिग्मेंटेशन भी दूर होता है और प्रभावित अंग साफ हो जाता है।

कैसे करें इस्तेमाल

- बेंकिंग सोडा को दूध में मिलाकर इफेक्टिव जगह पर लगाएं। इसे हल्के गुनगुने पानी से ही साफ करें।

elbow,knee,elbow black spots,knee black spots,dark elbows and knees,dark elbows knees home remedies,dark elbow and knee,dark elbows home remedy,dark elbows natural remedy

बादाम

बादाम और बादाम का तेल त्वचा के लिए अचूक औषधि है। इसमें त्वचा के लिए भरपूर पोषण होता है।

कैसे करें इस्तेमाल

- सोने से पहले बादाम के तेल को हल्का गर्म करके उन जगहों पर लगाएं जहां की त्वचा काली है।
- साथ ही बादाम के पेस्ट को भी प्रभावित जगह पर लगा सकते हैं।
- बादाम के पाउडर में थोड़ी सी मात्रा में दही मिलाकर लगाने से भी लाभ होता है।

elbow,knee,elbow black spots,knee black spots,dark elbows and knees,dark elbows knees home remedies,dark elbow and knee,dark elbows home remedy,dark elbows natural remedy

पुदीना

पुदीने के इस्तेमाल से त्वचा में निखार आता है और स्कि‍न टोन लाइट होती है।

कैसे करें इस्तेमाल

- पुदीने की पत्तियों को पानी में उबाल लें। इसे ठंडा होने दें। रूई के फाहे को इसमें डुबोकर प्रभावित जगह पर रगड़ें।

elbow,knee,elbow black spots,knee black spots,dark elbows and knees,dark elbows knees home remedies,dark elbow and knee,dark elbows home remedy,dark elbows natural remedy

खीरा

नींबू की तरह खीरा भी एक नेचुरल ब्लीच है। खीरे में कई ऐसे तत्व होते हैं जो त्वचा की रंगत निखारते हैं।

कैसे करें इस्तेमाल

- खीरे का एक टुकड़ा काटकर उसे कोहनी और घुटने में रगड़ें।
- आप चाहें तो खीरे के रस और नींबू के रस को मिलाकर रूई के टुकड़ से भी प्रभावित अंग पर लगा सकते हैं।

elbow,knee,elbow black spots,knee black spots,dark elbows and knees,dark elbows knees home remedies,dark elbow and knee,dark elbows home remedy,dark elbows natural remedy

दूध और एलोवेरा

एलोवेरा में एंटी-बैक्टिरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं।

कैसे करें इस्तेमाल

- दूध और एलोवेरा का मिश्रण बनाकर त्वचा पर लगाएं।
- रात-भर छोड़ दें, सुबह धो लें। यह त्वचा को प्राकृतिक रूप से सुधार देगा।

elbow,knee,elbow black spots,knee black spots,dark elbows and knees,dark elbows knees home remedies,dark elbow and knee,dark elbows home remedy,dark elbows natural remedy

आलू

आलू का रस रोज़ाना लगाने से कालेपन से छुटकारा पाया जा सकता है। यह त्वचा को नर्म भी बनाता है।

कैसे करें इस्तेमाल

- आलू को कस लें और उसके रस को त्वचा पर लगाएं।
- 15 मिनट बाद धो लें।
- इसके बाद मॉइश्चराइज़र लगाएं।

elbow,knee,elbow black spots,knee black spots,dark elbows and knees,dark elbows knees home remedies,dark elbow and knee,dark elbows home remedy,dark elbows natural remedy

शहद

शहद त्वचा के लिए प्राकृतिक मॉइश्चराइजर की तरह कार्य करता है।
कैसे करें इस्तेमाल

- दो चम्मच शहद में आधा चम्मच नींबू का रस और एक चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं।
- मृत त्वचा पर इसे लगाएं।
- 20-30 मिनट बाद इसे ठंडे पानी से धो लें।

यहां दी गई जानकारी किसी भी चिकित्सीय सलाह का विकल्प नहीं है। यह सिर्फ शिक्षित करने के उद्देश्य से दी जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना

सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा

हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस

राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना

‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले

हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप

BPSC TRE 4.0 भर्ती पर बड़ा अपडेट, 32 हजार से ज्यादा शिक्षक पदों के आवेदन स्थगित

बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप

कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ

‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे

Vivo T5 5G में मिलेगा 50MP OIS कैमरा, 2 सितंबर को भारत में होगी एंट्री

रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन

श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’

जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद