न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ये 7 फल करें अपने आहार में शामिल, निखरेगी चहरे की चमक

पौष्टिक और स्वस्थ भोजन जिसमें विटामिन और खनिजों का भार होता है, आपकी त्वचा के लिए जरूरी है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं उन फलों के बारे में जो चहरे की चमक को निखारने का काम करेंगे। तो आइये जानते हैं इन फलों के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 01 Jan 2022 2:26:57

ये 7 फल करें अपने आहार में शामिल, निखरेगी चहरे की चमक

इस भागती-दौड़ती जिंदगी में पूरा पानी और नींद नहीं ले पाने की वजह से चहरे की चमक घटने लगती हैं। महिला हो या पुरुष सभी को अपनी त्वचा से बहुत प्यार होता हैं जिसके निखार के लिए कई जतन किए जाते हैं। जब बात हेल्दी-ग्लोइंग स्किन की आती है तो बाहरी उपायों से कई जरूरी यह होता है कि आप कितना सेहतमंद खाते हैं। सेहतमंद खाना आपकी त्वचा को अंदरूनी रूप से पोषित करता हैं। पौष्टिक और स्वस्थ भोजन जिसमें विटामिन और खनिजों का भार होता है, आपकी त्वचा के लिए जरूरी है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं उन फलों के बारे में जो चहरे की चमक को निखारने का काम करेंगे। तो आइये जानते हैं इन फलों के बारे में...

skin care,beauty,fruits for skin,skin care tips,home remedies for skin problem,skin problem,skin,health skin

संतरा

संतरा स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी काफी बेहतर है। इसके सेवन से आपके शरीर को भरपूर रूप से विटामिन सी प्राप्त होता है, जो संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है। साथ ही स्किन के लिए भी विटामिन सी बेहद जरूरी है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट स्किन की कई परेशानियों को दूर करने की क्षमता रखते हैं। अगर आप नियमित रूप से संतरा या फिर संतरे का जूस पीते हैं, तो इससे आपके चेहरे पर निखार आ सकता है।

skin care,beauty,fruits for skin,skin care tips,home remedies for skin problem,skin problem,skin,health skin

अनार

अनार स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर फलों में से एक है। अनार के सेवन से आप स्किन पर होने वाले सूजन को कम कर सकते हैं। साथ ही इससे आपके ब्लड शुगर को किसी भी तरह का नुकसान नहीं होता है। रिसर्च के मुताबिक, अनार के सेवन से डैमेज स्किन को रिपेयर किया जा सकता है। यह कोलेजन उत्पादन को बढ़ाता है, जो बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने हमारी स्किन पर चमक लाने में मददगार हो सकता है। साथ ही अनार सूरज की हानिकारक किरणों से स्किन की रक्षा करता है।

skin care,beauty,fruits for skin,skin care tips,home remedies for skin problem,skin problem,skin,health skin

आम

आम पौष्टिक गुणों से भरपूर होता है, जो स्किन और संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। इसमें मौजूद विटामिन सी स्किन के लिए काफी अच्छा माना जाता है। आम विटामिन ई, विटामिन सी और विटामिन ए से भरपूर होता है। इतना ही नहीं, आम एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भी भरपूर है, जो स्किन को सूर्य की किरणों से सुरक्षित रख सकता है। साथ ही इसके सेवन से कोलेजन का उत्पादन भी बढ़ता है, जो स्किन के लिए काफी अच्छा माना जाता है। अगर आप आम का इस्तेमाल स्किन पर करते हैं, तो यह आपकी स्किन पर चमक ला सकता है।

skin care,beauty,fruits for skin,skin care tips,home remedies for skin problem,skin problem,skin,health skin

पपीता

पपीता कई विटामिंस और मिनरल्स जैसे- विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी, पैंटोथेनिक एसिड, कॉपर, फोलेट, पोटेशियम इत्यादि से भरपूर होता है। इसके अलावा पपीते में पपैन और काइमोपैपेन जैसे एंजाइम मौजूद होते हैं, जो आपकी स्किन को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं। साथ ही पपीता एंटीफंगल और एंटीवायरल गुणों से भरपूर होता है, जो आपकी स्किन पर फैलने वाले फंगल इंफेक्शन से बचाव कर सकता है। स्टडी के मुताबिक, पपीते के इस्तेमाल से घावों और पुरानी से पुरानी स्किन से जुड़ी परेशानी को दूर किया जा सकता है। यह आपकी स्किन को रिपेयर करता है। पपीते में मौजूद इन गुणों के कारण आपकी स्किन पर चमक आ सकती है।

skin care,beauty,fruits for skin,skin care tips,home remedies for skin problem,skin problem,skin,health skin

एवोकाडो

एवोकाडो हेल्दी फैट से भरपूर फल है। इसके अलावा इसमें भरपूर रूप से विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन B6, विटामिन ई, विटामिन के, फोलेट और पैंटोथेनिक (pantothenic) मौजूद होता है, जो आपकी स्किन को पोषण प्रदान करता है। साथ ही एवोकाडो एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर है, जो स्किन को डैमेज होने से बचाता है। एवोकाडो का सेवन करने से बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम किया जा सकता है। दरअसल, इसमें ल्यूटिन (lutein) और ज़ेक्सैन्थिन (zeaxanthin) तत्व मौजूद होते हैं, जो स्किन को सूर्य की रोशनी से सुरक्षा प्रदान कर सकते हैं। साथ ही इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो स्किन पर होने वाली सूजन को कम कर सकते हैं।

skin care,beauty,fruits for skin,skin care tips,home remedies for skin problem,skin problem,skin,health skin

केला

स्किन की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए कई लोग केला और केलों के छिलके का इस्तेमाल करते हैं। केला डाइटरी फाइबर, विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन के, विटामिन ई से भरपूर होता है। साथ ही इसमें पोटैशियम, कैल्शियम और मैग्नीशियम होता है, जो आपकी स्किन के लिए काफी अच्छा माना जाता है। केले में स्किन को मॉइस्चराइज करने का गुण होता है। अगर आप अपनी स्किन पर चमक लाना चाहते हैं, तो केले का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा आप केले को स्किन पर सीधे भी अप्लाई कर सकते हैं।

skin care,beauty,fruits for skin,skin care tips,home remedies for skin problem,skin problem,skin,health skin

सेब

कई तरह के नेचुरल स्किन प्रोडक्ट्स में सेब का इस्तेमाल किया जाता है। सेब के सेवन या फिर सेब के रस को चेहरे पर लगाने से स्किन पर चमक लाई जा सकती है। यह विटामिन ए, विटामिन सी, डाइटरी फाइबर, कैल्शियम, पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे तत्वों से भरपूर है। इसके अलावा इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण पाया जाता है, जो स्किन को फ्री रेडिकल्स से बचाव कर सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

ममता बनर्जी की कार पर पथराव, बोलीं- खिड़की खुली होती तो सिर फट जाता; बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
ममता बनर्जी की कार पर पथराव, बोलीं- खिड़की खुली होती तो सिर फट जाता; बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
IIT दिल्ली में पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर ओवैसी नाराज, छात्रों के ‘सिर झुकाने’ के निर्देश पर उठाए सवाल
IIT दिल्ली में पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर ओवैसी नाराज, छात्रों के ‘सिर झुकाने’ के निर्देश पर उठाए सवाल
महाराष्ट्र की सियासत में हलचल, PM मोदी से मिलेंगे NCP शरद पवार गुट के सभी 8 सांसद
महाराष्ट्र की सियासत में हलचल, PM मोदी से मिलेंगे NCP शरद पवार गुट के सभी 8 सांसद
राहुल गांधी ने बताया फिटनेस का मंत्र, 56 की उम्र में भी रहते हैं एक्टिव; जानें किन चीजों से बनाई दूरी
राहुल गांधी ने बताया फिटनेस का मंत्र, 56 की उम्र में भी रहते हैं एक्टिव; जानें किन चीजों से बनाई दूरी
बिहार: मोतिहारी में बेखौफ अपराधियों ने युवक को दौड़ाकर मारी गोली, कंधे के आर-पार हुई गोली; 3 आरोपी गिरफ्तार
बिहार: मोतिहारी में बेखौफ अपराधियों ने युवक को दौड़ाकर मारी गोली, कंधे के आर-पार हुई गोली; 3 आरोपी गिरफ्तार
बिहार के सहरसा में पूजा का प्रसाद खाने के बाद 100 से ज्यादा लोग बीमार, उल्टी-दस्त से मचा हड़कंप
बिहार के सहरसा में पूजा का प्रसाद खाने के बाद 100 से ज्यादा लोग बीमार, उल्टी-दस्त से मचा हड़कंप
बेडशीट से आती है सीलन और पसीने की बदबू? इन आसान तरीकों से करें दूर
बेडशीट से आती है सीलन और पसीने की बदबू? इन आसान तरीकों से करें दूर
चौड़े हाथों की खूबसूरती बढ़ा देंगे मेहंदी के ये 6 ट्रेंडी डिजाइन, शिवरात्रि और तीज पर जरूर आजमाएं
चौड़े हाथों की खूबसूरती बढ़ा देंगे मेहंदी के ये 6 ट्रेंडी डिजाइन, शिवरात्रि और तीज पर जरूर आजमाएं
गोविंदा के साथ एयरपोर्ट पर दिखीं कोमल रानी स्वर्णकार, मिस्ट्री गर्ल को लेकर फिर चर्चा में आया एक्टर का नाम
गोविंदा के साथ एयरपोर्ट पर दिखीं कोमल रानी स्वर्णकार, मिस्ट्री गर्ल को लेकर फिर चर्चा में आया एक्टर का नाम
घायल होने की खबरों के बीच मोजतबा खामेनेई का नया वीडियो आया सामने, सेहत को लेकर क्या है अपडेट?
घायल होने की खबरों के बीच मोजतबा खामेनेई का नया वीडियो आया सामने, सेहत को लेकर क्या है अपडेट?
हर-हर महादेव से गूंजेगा सावन का दूसरा सोमवार, अपनों को भेजें ये 10 खास शायरी
हर-हर महादेव से गूंजेगा सावन का दूसरा सोमवार, अपनों को भेजें ये 10 खास शायरी
व्रत में कुछ चटपटा और क्रिस्पी खाने का मन हो तो बनाएं शकरकंदी की टिक्की, आसान है रेसिपी
व्रत में कुछ चटपटा और क्रिस्पी खाने का मन हो तो बनाएं शकरकंदी की टिक्की, आसान है रेसिपी
महाराष्ट्र में दूध हुआ महंगा, 11 अगस्त से 2 रुपये बढ़ेंगे दाम; गाय का दूध ₹62 और भैंस का ₹78 प्रति लीटर
महाराष्ट्र में दूध हुआ महंगा, 11 अगस्त से 2 रुपये बढ़ेंगे दाम; गाय का दूध ₹62 और भैंस का ₹78 प्रति लीटर
Toxic: पहली मुलाकात में ही यश की फैन हो गई थीं नयनतारा, बोलीं- साढ़े चार साल फिल्म को दे दिए
Toxic: पहली मुलाकात में ही यश की फैन हो गई थीं नयनतारा, बोलीं- साढ़े चार साल फिल्म को दे दिए