न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन बातों को बनाएं रूटीन का हिस्सा...सेहत के साथ सुंदरता में भी निखार आना तय समझें!

आजकल की लाइफस्टाइल में घर और ऑफिस का बढ़ता काम तनाव को जल्दी जन्म देता है, जिससे न सिर्फ हमारी सेहत पर असर ...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Fri, 04 Jun 2021 5:58:06

इन बातों को बनाएं रूटीन का हिस्सा...सेहत के साथ सुंदरता में भी निखार आना तय समझें!

आजकल की लाइफस्टाइल में घर और ऑफिस का बढ़ता काम तनाव को जल्दी जन्म देता है, जिससे न सिर्फ हमारी सेहत पर असर पड़ता है बल्कि हमारी त्वचा भी समय से पहले अपनी प्राकृतिक चमक खोने लगती है। आयुर्वेद में ऐसे कई उपाय मौजूद हैं, जो हमारी त्वचा संबंधी हर समस्या का समाधान कर सकते हैं। आयुर्वेद प्रकृति के साथ जीवन जीने की एक कला है। यह आर्टिकल सिर्फ आयुर्वेदिक उपायों के बारे में ही नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन जीने के ऐसे तरीकों के बारे में है, जिनसे हम स्वस्थ त्वचा भी पा सकते हैं। अगर हम आयुर्वेद को अपनी रोज़मर्रा की ज़िंदगी में शामिल करते हैं तो कुछ ही दिनों में हमें खुद अपने अंदर फर्क नजर आने लगेगा।

beauty,health improvement,ayurveda,early to bed early to rise,dry fruits,meditation,exercise,herbal tea,healthy diet,health article in hindi

स्वस्थ आहार

आहार हमारी जीवनशैली का सबसे अहम हिस्सा है। यही वजह है कि इसका स्वस्थ होना बहुत जरूरी है। हम दिनभर में कई बार बिना सोचे- समझे ऐसे चीज़ों का सेवन कर लेते हैं जो हमारे स्वास्थ्य के लिए उचित नहीं होते। आहार हमारे शरीर को ऊर्जा देता है, लेकिन अगर इसका सेवन गलत कॉम्बिनेशन में किया जाए तो ये हमारे शरीर के लिए ज़हर भी बन सकता है। अपनी सेहत व त्वचा का ख्याल रखने के लिए कभी भी इन चीजों का सेवन साथ में न करें। जैसे दूध के साथ कभी भी फलों और मीट का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके अलावा घी भी साथ में नहीं खाना चाहिए।

beauty,health improvement,ayurveda,early to bed early to rise,dry fruits,meditation,exercise,herbal tea,healthy diet,health article in hindi

जल्दी सोएं व जल्दी उठें

एक समय था जब लोग रात के समय जल्दी खाना खाकर जल्दी सो जाया करते थे और सुबह सूरज उगने के साथ उठ जाया करते थे। मगर आजकल की लाइफ स्टाइल में हम देर रात घंटों टीवी, इंटरनेट और मोबाइल पर अपना समय बिताने लगे हैं, जिस वजह से रात में देर से सोने के साथ सुबह भी जल्दी आंख नहीं खुलती।

आयुर्वेद की मानें तो ये दिनचर्या न सिर्फ हमारी सेहत बल्कि खूबसूरत त्वचा के लिए भी हानिकारक है। आपने ब्यूटी स्लीप के बारे में तो सुना ही होगा। ये तभी मिलती है, जब हम 7 से 8 घंटे की भरपूर नींद लेते हैं। क्योंकि नींद न पूरी होने से आंखों के नीचे काले घेरे पड़ जाते हैं और चेहरे पर थकान भी साफ़ दिखने लगती है। फिर चाहे आप इन्हें मेकअप के नीचे कितना भी छुपा लें, ये बाहर आ ही जाते हैं।

beauty,health improvement,ayurveda,early to bed early to rise,dry fruits,meditation,exercise,herbal tea,healthy diet,health article in hindi

हर्बल टी पिएं

दिनभर हाइड्रेटेड रखना बहुत ज़रूरी है। इसलिए पानी के साथ बीच- बीच में हर्बल चाय भी पीते रहें। आप कैमोमाइल टी, जिंजर टी और लेमन टी का सेवन कर सकते हैं। ये दिनभर आपके पाचन को सही रखेंगे। और आप तो जानते ही है कि जब स्वस्थ ठीक होगा तो त्वचा भी अपने आप ग्लो करेगी। तो देर मत कीजिए और आज से ही इन हर्बल टी का सेवन शुरू कर दीजिए।

beauty,health improvement,ayurveda,early to bed early to rise,dry fruits,meditation,exercise,herbal tea,healthy diet,health article in hindi

एक्सरसाइज करें

एक्सरसाइज न सिर्फ आपके स्वास्थ्य व दिल के लिए अच्छी होती है बल्कि खूबसूरत त्वचा पाने के लिए भी फायदेमंद होती है। दरअसल एक्सरसाइज हमारे शरीर के अंदर ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाती है जो हमारी स्किन सेल्स को पोषण देकर उन्हें ग्लोइंग व खूबसूरत बनाता है। कहना गलत नहीं होगा कि एक्सरसाइज हमारी स्किन को अंदर से खूबसूरत बनाती है।

beauty,health improvement,ayurveda,early to bed early to rise,dry fruits,meditation,exercise,herbal tea,healthy diet,health article in hindi

मेडिटेशन भी है जरूरी

अब आप सोच रहे होंगे कि मेडिटेशन किस तरह से हमारी त्वचा को खूबसूरत बना सकता है... तो हम आपको बता दें कि मेडिटेशन हमारे दिमाग को ठंडा व शांत रखने में मदद करता है। दिमाग शांत होगा तो उससे निकलने वाली पॉजिटिव एनर्जी पूरे शरीर में पहुंचेगी और हमें स्वस्थ बनाएगी। ये न सिर्फ हमारे तनाव को खत्म करता है बल्कि त्वचा को नई जान भी प्रदान करता है। इसीलिए हर रोज करीब 15 से 20 मिनट के लिए मेडिटेशन करने की आदत बना लें।

beauty,health improvement,ayurveda,early to bed early to rise,dry fruits,meditation,exercise,herbal tea,healthy diet,health article in hindi

ड्राई फ्रूट्स जरूर खाएं

आयुर्वेद कहता है कि अपनी त्वचा को स्वस्थ व चमकदार बनाने के लिए ड्राई फ्रूट्स का सेवन जरूर करें। इसमें मौजूद ओमेगा 3 फैटी एसिड और फाइबर त्वचा को अंदर से स्वस्थ बनाते हैं। इसके लिए प्रतिदिन बादाम, काजू, अखरोट व किशमिश का सेवन जरूर करें। मगर ध्यान रहे कि हर चीज़ की अति बुरी होती है इसलिए इनका सेवन भी उचित और सीमित मात्रा में ही करें।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
BPSC TRE 4.0 भर्ती पर बड़ा अपडेट, 32 हजार से ज्यादा शिक्षक पदों के आवेदन स्थगित
BPSC TRE 4.0 भर्ती पर बड़ा अपडेट, 32 हजार से ज्यादा शिक्षक पदों के आवेदन स्थगित
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Vivo T5 5G में मिलेगा 50MP OIS कैमरा, 2 सितंबर को भारत में होगी एंट्री
Vivo T5 5G में मिलेगा 50MP OIS कैमरा, 2 सितंबर को भारत में होगी एंट्री
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद