न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

त्वचा को बनाना है और खूबसूरत तो जिंदगी में इन बदलावों के साथ आगे बढ़ें, पढ़ें...

यदि आप चाहती हैं कि आपकी त्वचा सेहतमंद, कोमल, सौम्य और चमकदार बनी रहे तो आपको अपने भीतर से कुछ बदलाव लाने के लिए ...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Mon, 17 May 2021 8:23:02

त्वचा को बनाना है और खूबसूरत तो जिंदगी में इन बदलावों के साथ आगे बढ़ें, पढ़ें...

यदि आप चाहती हैं कि आपकी त्वचा सेहतमंद, कोमल, सौम्य और चमकदार बनी रहे तो आपको अपने भीतर से कुछ बदलाव लाने के लिए प्रेरित होना पड़ेगा। अपनी जीवनशैली में कुछ साधारण से बदलाव ले आइए और देखिए कैसे आपकी त्वचा ख़ूबसूरत नज़र आते हुए आपका ‘शुक्रिया’ अदा करती है।

healthy skin,skin,tension,walking,workout,healthy food,sleep,water,sunlight,beauty article in hindi

तनाव कम करें

तनाव और चिंता आपकी त्वचा की उम्र पर किसी भी और चीज़ से कहीं ज़्यादा असर डालते हैं। अत: बहुत ज़रूरी है कि आप छोटी-छोटी बातों के लिए बड़ी-बड़ी चिंताएं पालना छोड़ दें। शांत रहने के लिए मेडिटेशन की शुरुआत करें और इसे जारी रखें।

healthy skin,skin,tension,walking,workout,healthy food,sleep,water,sunlight,beauty article in hindi

उठिए, घूमिए और वर्कआउट कीजिए

इक्कीसवीं सदी ने हमें बेहतरीन तकनीक के साथ-साथ सुस्त और आलसभरी जीवनशैली का भी आदी बना दिया है। हममें से अधिकतर लोगों के लिए काम का मतलब है दिन में छह-सात घंटे तक कम्प्यूटर के आगे बैठे-बैठे गुज़ारना। यदि आप भी ऐसा कर रही हैं तो इसका असर आपकी सेहत के साथ-साथ आपकी त्वचा पर भी पड़ने लगेगा इसीलिए यह बहुत ज़रूरी है कि काम के बीच-बीच भी उठें और ऑफ़िस या घर में ही एकाध चक्कर मार लें। सप्ताह में तीन से पांच दिन वर्कआउट करने को भी अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। इससे आपके शरीर में रक्त का प्रवाह सुधरेगा और तनाव में भी कमी आएगी।

healthy skin,skin,tension,walking,workout,healthy food,sleep,water,sunlight,beauty article in hindi

सेहतमंद भोजन को दें तरजीह

अरे, इस पॉइंट को छोड़कर आगे मत बढ़िए, क्योंकि हम आपसे जंकफ़ूड और वह सब चटर-पटर न खाने के लिए नहीं कह रहे हैं, जो आप रोज़ाना खाती ही रहती हैं। हम सिर्फ़ यह कह रहे हैं कि आप अपने हर भोजन के साथ एक सेहतमंद चीज़ जोड़ दें, जैसे- नाश्ते में जो भी आप खा रही हैं उसके साथ फ्रूट स्मूदी या जब कभी ज़्यादा भूख लग आई हो तो कुछ ड्रायफ्रूट्स या फिर डिनर के साथ स्टरफ्राइ सलाद। इनमें मौजूद पोषक तत्व आपकी त्वचा का ख़्याल रखेंगे।

healthy skin,skin,tension,walking,workout,healthy food,sleep,water,sunlight,beauty article in hindi

नींद के साथ समझौता न करें

हमें हर रात सात घंटों की नींद की ज़रूरत होती ही है। आपने यह बात कई बार सुनी होगी, पर क्या आप जानती हैं कि अच्छी नींद का आपकी त्वचा की सेहत से सीधा संबंध है? त्वचा अपनी मरम्मत का काम तभी करती है, जब आप सो रही हों और आपके शरीर की अधिकतर क्रियाएं बंद हों। नींद की कमी का आपकी त्वचा पर विपरीत प्रभाव पड़ता है-इससे शरीर में तनाव बढ़ता है, जिसका सीधा असर आपकी त्वचा की सेहत पर पड़ता है।

healthy skin,skin,tension,walking,workout,healthy food,sleep,water,sunlight,beauty article in hindi

न होने दें पानी की कमी

जब बात त्वचा की देखभाल की हो, आप पानी को भूल ही नहीं सकते। हेल्दी स्किन का पहला सबक यही है कि आपके भीतर पानी की कमी न होने पाए। पानी हमारे शरीर के भीतर के ज़हरीले पदार्थों को बाहर निकालता है और त्वचा को नम और तरोताज़ा बनाए रखता है।

healthy skin,skin,tension,walking,workout,healthy food,sleep,water,sunlight,beauty article in hindi

सूरज की किरणों से रखें बचाव

धूप और सूरज की किरणें ही अक्सर त्वचा के कालेपन का कारण होती हैं अत: इनसे पर्याप्त मात्रा में सुरक्षित रहना ज़रूरी है। जब भी घर से बाहर निकलें सनस्क्रीन लगाना न भूलें और जिस समय सूरज की किरणें सबसे ज़्यादा तेज़ होती हैं यानी सुबह 10 से शाम 4 बजे तक, संभव हो तो धूप में निकलने से बचें। यदि बाहर निकलना ही पड़े तो छाता या घेरदार हैट पहनकर ही निकलें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
BPSC TRE 4.0 भर्ती पर बड़ा अपडेट, 32 हजार से ज्यादा शिक्षक पदों के आवेदन स्थगित
BPSC TRE 4.0 भर्ती पर बड़ा अपडेट, 32 हजार से ज्यादा शिक्षक पदों के आवेदन स्थगित
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Vivo T5 5G में मिलेगा 50MP OIS कैमरा, 2 सितंबर को भारत में होगी एंट्री
Vivo T5 5G में मिलेगा 50MP OIS कैमरा, 2 सितंबर को भारत में होगी एंट्री
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद