न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लिपस्टिक लगाते वक्त न करें यह गलतियाँ, चेहरे की सुन्दरता पर लग जाएगा दाग

महिलाओं को स्वयं को सुन्दर दिखाने का बहुत शौक होता है। चाहे फिर वह सांवली, सलोनी और गोरी ही क्यों न हो वह अपना चेहरा दमकाने में कहीं पीछे नहीं रहती हैं।

Posts by : Geeta | Updated on: Mon, 06 Sep 2021 6:39:52

लिपस्टिक लगाते वक्त न करें यह गलतियाँ, चेहरे की सुन्दरता पर लग जाएगा दाग

महिलाओं को स्वयं को सुन्दर दिखाने का बहुत शौक होता है। चाहे फिर वह सांवली, सलोनी और गोरी ही क्यों न हो वह अपना चेहरा दमकाने में कहीं पीछे नहीं रहती हैं। अपने को संवारने के लिए महिलाएँ मेकअप का इस्तेमाल करती हैं। मेकअप करते वक्त वे काजल, बिन्दी, लाइनर और फाउंडेशन का इस्तेमाल करती हैं। इन चीजों के उपयोग करने से उनका चेहरा दमकने लगता है। लेकिन निखार तब आता है जब वे अपने होंठों पर लिपस्टिक लगाती हैं। लिपस्टिक से ही पूरे चेहरे की रौनक नजर आती है। लिपस्टिक पुरुषों को अपनी ओर आकर्षित करने के साथ महिलाओं की सुन्दरता को बढ़ाने का काम करती है। लिपस्टिक लगाने के बाद महिलाओं का चेहरा पहले से कहीं ज्यादा सुन्दर नजर आता है। महिलाओं को लिपस्टिक अपने बॉडी कलर को ध्यान में रखते हुए लगानी चाहिए। साथ ही उन्हें अपने परिधान पर नजर डालते हुए अपनी लिपस्टिक के रंग का चुनाव करना चाहिए।

बिना लिपस्टिक के आपका मेकअप पूरा नहीं होता है। पार्टी हो शादी, अगर आपके मेकअप किट में एक ही शेड की लिपस्टिक होगी तो ये आपकी हर ड्रेस के साथ-साथ आपके लुक को भी सूट नहीं कर पाएगी। ऐसे में जरूरी है की आप अपने मेकअप किट को अपडेट कर लें।

अक्सर देखा गया है कि महिलाओं से लिपस्टिक लगाते हुए कहीं-न-कहीं कोई मामूली चूक हो जाती है, जो उनके सौंदर्य को बेअसर कर देती है। अगर लिपस्टिक लगाने का सही तरीका न पता हो तो यह बहुत ही जल्दी खराब हो जाती है, जिससे आपको उसे बार-बार ठीक करते रहना पड़ता है। आइए आज डालते हैं एक नजर उन गलतियों पर जो अक्सर लिपस्टिक लगाते वक्त हो जाती है।

lipstick,beauty tips,tips to apply lipstick on lips,lips care tips,lips care

1. होंठ रूखे या फटे होना

कई महिलाएं अपने होंठों को बिना देखे ही सीधे उस पर लिपस्टिक लगा लेती हैं। अगर होंठ रूखे या फटे होंगे तो लिपस्टिक लगाने के बाद उसमें दरारें नजर आयेंगी। इसलिए जब भी अपने होंठों पर लिपस्टिक लगाएँ उससे पूर्व उन्हें स्क्रब कर लें। इसके लिए आधा चम्मच चीनी में आधा चम्मच शहद मिलाएँ और अपने होंठों पर रगड़ लें। इससे होंठों पर जमी हुई मृत त्वचा अपने आप निकाल जाएगी।

lipstick,beauty tips,tips to apply lipstick on lips,lips care tips,lips care

2. मॉइस्चराइजर नहीं लगाना

लिपस्टिक भले ही कितनी भी ज्यादा अच्छी क्यों न हो, आपको उसे लगाने से पहले अपने होंठों पर मॉइस्चराइजर जरूर लगाना चाहिए। मॉइस्चराइजर लगाने से होंठों की नमी बरकरार रहती है और उसके कारण लिपस्टिक लगाने के बाद होंठ भी ज्यादा खूबसूरत दिखाई देते हैं।

lipstick,beauty tips,tips to apply lipstick on lips,lips care tips,lips care

3. आउटलाइन सही ढंग से नहीं बनाना

लिपस्टिक के पहले लीप लाइनर से होंठों पर आउटलाइन बनाना बेहद आवश्यक है। अगर आपके होंठ पतले हैं तो फिर आपको यह स्टेप बिलकुल भी नहीं भूलना है। पतले होंठ वाली महिलाओं को अपने होंठों से थोड़ा बाहर की तरफ लीप लाइनर लगाते हुए आउटलाइन बनानी चाहिए। अगर आपके होंठ थोड़े बड़े हैं तो लीप लाइनर को थोड़ा अंदर की ओर चलाएं।

lipstick,beauty tips,tips to apply lipstick on lips,lips care tips,lips care

4. फाउंडेशन या कंसिलर नहीं लगाना

हमारे होंठों का रंग अलग होता है और जो हम लिपस्टिक लगाते हैं, उसका रंग उससे काफी अलग होता है। इसलिए अगर आप चाहतीं हैं कि आपने जिस रंग में लिपस्टिक खरीदी है, आपको वही रंग अपने होंठों पर भी दिखाई दे तो लिपस्टिक लगाने से पहले थोड़ा फाउंडेशन या कंसिलर अपने होंठों पर भी लगाएँ। इससे आपकी लिपस्टिक का रंग बहुत ही अच्छा दिखाई देगा और स्क्रब या मॉइस्चराइजर लगने के बाद भी अगर होंठ थोड़े फटे हुए हैं तो वह भी छुप जाएगा।

lipstick,beauty tips,tips to apply lipstick on lips,lips care tips,lips care

5. पाउडर नहीं लगाना

लिपस्टिक का एक कोट लगा लेने के बाद आपको उस पर पाउडर जरूर लगाना चाहिए। इससे आपकी लिपस्टिक ज्यादा देर तक बनी रहेगी और कुछ भी खाते या पीते समय इधर-उधर नहीं लगेगी। पाउडर न लगाने के कारण लिपस्टिक फैल कर आपके मेकअप को खराब कर सकती है।

lipstick,beauty tips,tips to apply lipstick on lips,lips care tips,lips care

6. सिर्फ एक कोट लगाना

कई महिलाएं लिपस्टिक का सिर्फ एक ही कोट लगाती हैं, लेकिन अगर आपको अपनी लिपस्टिक को लंबे समय तक बनाए रखना है तो आपको इसके 2-3 कोट जरूर लगाने चाहिए। पहले लिपस्टिक का एक कोट लगा लें। फिर उस पर पाउडर लगाएँ, और उसके बाद उस पर दूसरा कोट लगा लें। मतलब आपको अपनी लिपस्टिक को 2-3 बार अपने होंठों पर लगाना है। ऐसा करने से आपकी लिपस्टिक लंबे समय तक आपका साथ निभाएगी।

lipstick,beauty tips,tips to apply lipstick on lips,lips care tips,lips care

7. टिशू का उपयोग न करना

लिपस्टिक का फाइनल कोट लग जाने के बाद टिशू से आप अतिरिक्त लिपस्टिक (अगर लग गई हो) को निकाल सकती हैं। अगर आपको ऐसे लगता है कि टिशू पर लिपस्टिक लग रही है तो हल्का सा पाउडर उस पर और लगा लें।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

प्रोटेस्ट के बीच झारखंड सरकार का बड़ा एक्शन; JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. खियांग्ते गिरफ्तार
प्रोटेस्ट के बीच झारखंड सरकार का बड़ा एक्शन; JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. खियांग्ते गिरफ्तार
AAP से बाहर किए गए किस पुराने साथी के साथ फिर काम करना चाहते हैं केजरीवाल? राघव चड्ढा के BJP में जाने पर भी बोले
AAP से बाहर किए गए किस पुराने साथी के साथ फिर काम करना चाहते हैं केजरीवाल? राघव चड्ढा के BJP में जाने पर भी बोले
TMC के बागी सांसदों में भी बढ़ी खींचतान, यूसुफ पठान समेत 3 नेताओं ने BJP से बनाई दूरी; जानें क्या है वजह
TMC के बागी सांसदों में भी बढ़ी खींचतान, यूसुफ पठान समेत 3 नेताओं ने BJP से बनाई दूरी; जानें क्या है वजह
PM मोदी से मिलीं सुप्रिया सुले, NCP के 8 सांसद भी रहे मौजूद; परिसीमन बिल को लेकर बढ़ीं सियासी चर्चाएं
PM मोदी से मिलीं सुप्रिया सुले, NCP के 8 सांसद भी रहे मौजूद; परिसीमन बिल को लेकर बढ़ीं सियासी चर्चाएं
छात्र आंदोलन पर संसद में चर्चा के लिए सरकार तैयार, रिजिजू बोले- ‘विपक्ष को सुनना होगा गृह मंत्री का जवाब’
छात्र आंदोलन पर संसद में चर्चा के लिए सरकार तैयार, रिजिजू बोले- ‘विपक्ष को सुनना होगा गृह मंत्री का जवाब’
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुला तो परमाणु डील पर नरम पड़ सकते हैं ट्रंप, लेकिन ईरान ने रख दीं कई कड़ी शर्तें
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुला तो परमाणु डील पर नरम पड़ सकते हैं ट्रंप, लेकिन ईरान ने रख दीं कई कड़ी शर्तें
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बंगाल में 325 ‘लोकतंत्र सेनानियों’ को मिलेगी 10 हजार रुपये मासिक पेंशन, इमरजेंसी से जुड़ा है मामला
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बंगाल में 325 ‘लोकतंत्र सेनानियों’ को मिलेगी 10 हजार रुपये मासिक पेंशन, इमरजेंसी से जुड़ा है मामला
दूसरे रविवार 'स्पाइडर-मैन' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 'अवतार 2' को पछाड़कर बनी भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म
दूसरे रविवार 'स्पाइडर-मैन' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 'अवतार 2' को पछाड़कर बनी भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म
Jio ने पेश किए तीन नए रिचार्ज प्लान, 365 दिन तक की वैलिडिटी के साथ OTT और लाइव TV का मिलेगा फायदा
Jio ने पेश किए तीन नए रिचार्ज प्लान, 365 दिन तक की वैलिडिटी के साथ OTT और लाइव TV का मिलेगा फायदा
‘बिग बॉस’ फेम लोपामुद्रा राउत के घर 76.39 लाख की चोरी, कैश-सोना लेकर भागा आरोपी; बिहार से पुलिस ने दबोचा
‘बिग बॉस’ फेम लोपामुद्रा राउत के घर 76.39 लाख की चोरी, कैश-सोना लेकर भागा आरोपी; बिहार से पुलिस ने दबोचा
खाना खाने के बाद सिर्फ 10 मिनट की वॉक, ब्लड शुगर कंट्रोल रखने में मिल सकती है मदद
खाना खाने के बाद सिर्फ 10 मिनट की वॉक, ब्लड शुगर कंट्रोल रखने में मिल सकती है मदद
‘मिर्जापुर: द मूवी’ के नए पोस्टर्स ने बढ़ाया रोमांच, कालीन भैया से मुन्ना तक फिर दिखेगा पुराना भौकाल
‘मिर्जापुर: द मूवी’ के नए पोस्टर्स ने बढ़ाया रोमांच, कालीन भैया से मुन्ना तक फिर दिखेगा पुराना भौकाल
8,999 रुपये में खरीदें Lava का 5000mAh बैटरी वाला फोन, Amazon Sale में मिल रहा शानदार ऑफर
8,999 रुपये में खरीदें Lava का 5000mAh बैटरी वाला फोन, Amazon Sale में मिल रहा शानदार ऑफर
कांवड़ यात्रा में छाया हरियाणवी गाना, YouTube पर 157 मिलियन से ज्यादा व्यूज; गली-मोहल्लों से लेकर सड़कों तक गूंज रहा देसी भजन
कांवड़ यात्रा में छाया हरियाणवी गाना, YouTube पर 157 मिलियन से ज्यादा व्यूज; गली-मोहल्लों से लेकर सड़कों तक गूंज रहा देसी भजन