Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

त्वचा सम्बन्धी बीमारियों का रामबाण इलाज है नीम की पत्तियों से बने ये फेस पैक

इन दिनों मौसम करवट बदल रहा है। बूंदाबांदी के बीच ही उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। बदलते मौसम में कई बीमारियाँ भी लग रही हैं।

Posts by : Geeta | Updated on: Sun, 05 Sep 2021 6:58:27

त्वचा सम्बन्धी बीमारियों का रामबाण इलाज है नीम की पत्तियों से बने ये फेस पैक

इन दिनों मौसम करवट बदल रहा है। बूंदाबांदी के बीच ही उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। बदलते मौसम में कई बीमारियाँ भी लग रही हैं। एक तरफ जहाँ खाँसी, बुखार आम बात हो गई है, वहीं दूसरी ओर त्वचा सम्बन्धित बीमारियाँ भी इस बदलते मौसम में बहुत देखने को मिल रही हैं। त्वचा सम्बन्धी बीमारियों से ग्रसित व्यक्ति डॉक्टरों और वैद्य के पास जा रहा है। चिकित्सा पद्धति में त्वचा सम्बन्धी बीमारियों का शर्तिया इलाज है लेकिन त्वचा सम्बन्धी बीमारी को दूर करने के लिए घरेलू नुस्खे भी हैं जिनको आजमाने से आप इस बीमारी से मुक्त हो सकते हैं। त्वचा सम्बन्धी रोग में नीम की पत्तियाँ रामबाण औषधि का काम करती हैं। यदि आप बदलते मौसम में इस बीमारी से ग्रसित हुए हैं तो आप नीम की पत्तियों से बने पैक्स का इस्तेमाल करें। अगर त्वचा को साफ व समस्याओं से दूर रखना चाहते हैं, तो नीम से बने पैक्स का इस्तेमाल करें। नीम त्वचा से गंदगी निकालता है और संक्रमण भी दूर करता है।

कील मुंहासे, चिपचिपापन या फिर दाग-धब्बों जैसी त्वचा की समस्याओं को दूर करने के लिए नीम की पत्तियों का इस्तेमाल बेहतर नतीजे देता है। नीम में एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। नीम के औषधीय गुण त्वचा की गहराई से सफाई करते हैं। त्वचा संबंधी कोई समस्या है तो नीम की पत्तियों का उपयोग हर तरह से फायदेमंद होगा। आइए डालते हैं एक नजर नीम की पत्तियों से बने उन पैक्स पर जिनका इस्तेमाल आप कर सकते हैं—
Face Pack,face pack for skin,neem face pack for skin,skin care tips,skin care,beauty,beauty tips नीम और नींबू पैक

यदि आपकी त्वचा तैलीय है, तो चेहरे पर नीम और नींबू का फेसपैक लगाएं। ये त्वचा से निकलने वाले प्राकृतिक तेल को रोकता है। साथ ही यह फेस पैक एंटीबैक्टीरियल होता है।

बनाने की विधि

मुट्ठीभर नीम की पत्तियों को पीस कर गाढ़ा पेस्ट बनाएं। इसमें एक नींबू निचोड़ दें। इसे चेहरे और गर्दन पर लगभग 20 मिनट तक लगाएं और फिर साफ पानी से धो लें। हफ्ते में दो बार लगाएं, त्वचा का तैलीयपन कम होगा। Face Pack,face pack for skin,neem face pack for skin,skin care tips,skin care,beauty,beauty tips नीम और बेसन पैक

किशोरावास्था में प्रवेश करते ही बच्चों के चेहरे पर कील मुंहासे आने लगते हैं। इनसे बच्चे काफी परेशान होते हैं। ज्यादातर बच्चे इनको हाथों से फोड़ देते हैं। कीले मुँहासों को फोडऩे से इनसे निकलने वाली मवाद इनको बढ़ावा देती है। ऐसी स्थिति में पूरे चेहरे पर यह दिखाई देने लगते हैं। नीम से बना फेस पैक मुंहासों के साथ-साथ दाग से भी राहत देगा।

बनाने की विधि

एक चम्मच नीम पाउडर, एक चम्मच बेसन, थोड़ी-सा दही और पानी को मिलाकर पेस्ट बनाने के बाद उसे चेहरे पर लगाएं। पेस्ट को करीब 15-20 मिनट तक लगाकर रखें। फिर चेहरा धो लें। Face Pack,face pack for skin,neem face pack for skin,skin care tips,skin care,beauty,beauty tips नीम-दूध फेस पैक

नीम की पत्तियाँ चेहरे में जमा गंदगी और धूल को साफ करती हैं और दूध त्वचा को मुलायम बनाता है।

बनाने की विधि

एक चम्मच बेसन और दो चम्मच नीम पाउडर में लगभग चार-पांच चम्मच दूध मिलाकर पेस्ट तैयार करें। अब इसे चेहरे पर लगाकर बीस मिनट तक सूखने दें और फिर ठंडे पानी से धो लें। दूध की मात्रा जरूरत के अनुसार बढ़ा सकते हैं। Face Pack,face pack for skin,neem face pack for skin,skin care tips,skin care,beauty,beauty tips नीम-गुलाब पैक

यह पैक टैनिंग से बहुत जल्द राहत देता है।

बनाने की विधि

मुट्ठीभर नीम की पत्तियां और गुलाब की पंखुडिय़ों को पानी मिलाकर अच्छी तरह से बारीक पीसकर पेस्ट बना लें। पेस्ट को बीस मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें और फिर ठंडे पानी से धोएं। चेहरे को और अधिक चमकदार बनाने के लिए पेस्ट लगाने के बाद चेहरे पर बर्फ के टुकड़े लगाएं।
Face Pack,face pack for skin,neem face pack for skin,skin care tips,skin care,beauty,beauty tips नीम ऊपर वर्णित त्वचा सम्बन्धी समस्याओं का निराकरण करने के अलावा इंसान की कुछ और मुश्किलों को भी सुलझाता है। आइए देखते हैं नीम पैक्स के अतिरिक्त लाभ—

झुर्रियों से छुटकारा

नीम बढ़ती उम्र के साथ चेहरे पर पडऩे वाली झुर्रियों को कम करता है।

बनाने की विधि

एक मुट्ठी ताजी नीम की पत्तियों का पेस्ट बनाएं। इसमें हल्दी का पाउडर मिलाकर चेहरे पर लगाएं। 10 मिनट बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। झुर्रियों से राहत मिलेगी।

दूर होंगे दाग-धब्बे

चेहरे के दाग-धब्बों को कम करने के लिए नीम बहुत ही प्रभावकारी है।

बनाने की विधि

दो चम्मच नीम पाउडर और एक चम्मच सेब के सिरके में एक चम्मच शहद मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे 15 मिनट तक लगा रहने दें और फिर ठंडे पानी से चेहरे को साफ कर लें।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
सनस्क्रीन लगाने के बाद भी टैनिंग हो रही है? जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
सनस्क्रीन लगाने के बाद भी टैनिंग हो रही है? जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
सर्दियों में चेहरा हो रहा है रूखा? स्किन को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 7 टिप्स
सर्दियों में चेहरा हो रहा है रूखा? स्किन को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 7 टिप्स
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology