न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महंगी क्रीम की जगह करें इन घरेलू फेस पैक का इस्तेमाल, चहरे को मिलेगी रंगत

ये चेहरे पर जो ग्लो दे सकती हैं वो कोई क्रीम नहीं दे सकती। आज हम आपके लिए नेचुरल चीजों से बने फेस पैक की जानकारी लेकर आए हैं जो चहरे को रंगत दिलाने का काम करते हैं और गोरेपन की चाहत को पूरा करते हैं। आइये जानते हैं इन फेस पैक के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 12 Jul 2022 6:10:08

महंगी क्रीम की जगह करें इन घरेलू फेस पैक का इस्तेमाल, चहरे को मिलेगी रंगत

चहरे की रंगत को कई कारक प्रभावित करते हैं जैसे कि सूरज की रोशनी, धुंआ, तनाव या फिर आपका खान-पान। इनसे बचते हुए सभी गोरी और निखरी त्वचा की चाहत रखना पसंद करते हैं। महिलाएं तो इसके लिए कई महंगी क्रीम का भी इस्तेमाल करती है। लेकिन कुदरती निखरी त्वचा चाहिए तो आपको इसके लिए नेचुरल चीजों की जरूरत होती हैं। ये चेहरे पर जो ग्लो दे सकती हैं वो कोई क्रीम नहीं दे सकती। आज हम आपके लिए नेचुरल चीजों से बने फेस पैक की जानकारी लेकर आए हैं जो चहरे को रंगत दिलाने का काम करते हैं और गोरेपन की चाहत को पूरा करते हैं। आइये जानते हैं इन फेस पैक के बारे में...

diy homemade face packs,beauty tips,beauty hacks

बेसन, चंदन, हल्दी और दूध का फेस पैक

इसके लिए 2 चम्मच बेसन में थोड़ा सा चंदन पाउडर, 1 चुटकी हल्दी और थोड़ा सा दूध मिलाकर पेस्ट बना लें और चेहरे पर लगा लें। 1 से 2 घंटे चेहरे को ऐसे ही छोड़ दें और फिर ठंडे पानी से धो दें। फेस पैक में दूध की जगह सादा पानी या फिर गुलाब जल भी इस्तेमाल किया जा सकता है। ध्यान रहे कि चेहरा धोने के बाद किसी भी तरह के फेसवॉश और साबुन का उपयोग ना करें।

diy homemade face packs,beauty tips,beauty hacks

चंदन, बेसन और दही का का फेस पैक

त्वचा में गोरापन बढ़ान के लिए आप यहां बताई गई विधि से फेस पैक बनाएं। यह हर तरह की त्वचा पर लगाया जा सकता है। फिर चाहे आपकी स्किन तैलीय, रूखी, मिक्स, सेंसेटिव या ऐक्ने और पिंपल से भरी हुई ही क्यों ना हो। इसके लिए 1 चम्मच गेहूं का आटा, 1 चम्मच चंदन पाउडर, 1 चम्मच बेसन, 2 चम्मच दही, आधा चम्मच हल्दी, गुलाबजल इन सभी चीजों को मिलाकर फेस पैक बनाएं और इसकी एक मोटी परत अपने चेहरे और गर्दन पर लगा लें। फिर 25 मिनट बाद इस ताजे पानी से चेहरा धोकर साफ कर लें। यदि आपको किसी खास इंग्रीडिऐंट से एलर्जी है तो उसे फेस पैक से हटा दें। ये फेस पैक सिर्फ 3 हफ्ते के अंदर आपकी स्किन को गोरा बना देगा। हर सप्ताह कम से कम 4 बार इस फेस पैक को जरूर लगाएं।

diy homemade face packs,beauty tips,beauty hacks

मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल का फेस पैक

ऑयली त्वचा के लिए गुलाब जल का फेस पैक बहुत फायदेमंद है। इस फेस पैक को बनाने के लिए एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल मिलाएं। इसे त्वचा पर 10 से 15 मिनट के लिए लगाएं। इसके बाद चेहरे को पानी से धो लें। मुल्तानी मिट्टी त्वचा के अधिक तेल के उत्पादन को कंट्रोल करने में मदद करती है।

diy homemade face packs,beauty tips,beauty hacks

गुलाब की पंखुड़ियों और शहद का फेस पैक

स्किन के लिए गुलाब के बारे में कई बार सुना है। गुलाब की पंखुड़ियां स्किन की रंग निखारने और झुर्रियों से बचाव करने में मदद करता है। कई लोग लिप केयर में इसका इस्तेमाल भी करते हैं। इसके लिए आपको पिसी हुई गुलाब की पंखुड़ियों की जरूरत होती है। इसी के साथ इसमें आपको शहद की जरूरत होगी। इन दोनों को मिलाकर अच्छे से पेस्ट तैयार करें। चाहें तो इसमें दूध भी मिला सकते हैं। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं, सूखने दें और फिर चेहरे को धो लें। दूध और शहद आपकी स्किन को मॉइश्चराइज करने में मदद करता है।

diy homemade face packs,beauty tips,beauty hacks

चावल के आटे का फेस पैक

त्वचा पर यदि दाग-धब्बे और ऐक्ने की समस्या है तो आप इस विधि से फेस पैक तैयार करें सिर्फ 3 हफ्ते के अंदर रंग भी गोरा होगा, ग्लो भी बढ़ेगा और दाग-धब्बे भी दूर हो जाएंगे। इसके लिए 2 चम्मच चंदन पाउडर, 1 चम्मच चावल का आटा, 3 चम्मच दही, 1 चम्मच गुलाबजल, इन सभी चीजों से फेस पैक तैयार करें। इसे 20 मिनट के लिए चेहरे और गर्दन पर लगाएं। फिर ताजे पानी से धोकर साफ कर लें। यहां बताया गया कोई भी फेस पैक लगाने के बाद आप त्वचा पर मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं।

diy homemade face packs,beauty tips,beauty hacks

टमाटर, दही और नींबू का फेस पैक

एक टमाटर को कद्दूकस कर लें। इसमें नींबू के रस की कुछ बूंदे मिलाएं। इसे चेहरे पर लगाएं। इसे 2 मिनट के लिए लगा रहने दें। इसके बाद इससे त्वचा की मसाज करें। इसे 10 मिनट तक त्वचा पर लगा रहने दें। फिर पानी से धो लें। टमाटर एक प्राकृतिक ब्लीचिंग एजेंट के रूप में काम करता है। ये छिद्रों को टाइट करने का काम करता है। ये त्वचा पर ग्लो लाता है। ये त्वचा को एक्सफोलिएट करता है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद