न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लड़कों को दिखना है सुंदर तो इन फेस पैक की ले मदद, आजमाते ही चेहरे पर आएगा ग्लो

ग्लोइंग फेस लड़कों के कॉन्‍फिडेंस को बढ़ा देता है, इसलिए हर लड़का चाहता है कि उसका चेहरा चमकदार हो और इसके लिए वह बाजारों में मिलने वाले कई प्रकार के मेंस ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल भी करते हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 14 Sep 2021 2:50:58

लड़कों को दिखना है सुंदर तो इन फेस पैक की ले मदद, आजमाते ही चेहरे पर आएगा ग्लो

यदि आपको लगता है कि केवल लड़कियां ही गोरा होना चाहती हैं तो आप गलत हैं, लड़के भी अपने चेहरे को गोरा करना चाहते हैं। दिन भर धूल, मिट्टी, प्रदूषण और धूप में रहने की वजह से लड़कों का फेस काला पड़ जाता हैं। ग्लोइंग फेस लड़कों के कॉन्‍फिडेंस को बढ़ा देता है, इसलिए हर लड़का चाहता है कि उसका चेहरा चमकदार हो और इसके लिए वह बाजारों में मिलने वाले कई प्रकार के मेंस ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल भी करते हैं। लेकिन घर पर बने फेस पैक लड़कों की स्किन पर अधिक असरदार होते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे फेस पैक के बारे में बताने जा रहे है जिसके नियमित इस्तेमाल से लड़के कुछ ही दिनों में अपने चेहरे की खोई रंगत वापस पा सकते है...

Face Pack,face pack for men,men beauty tips,mens beauty,home made face mask,face mask for men,beauty tips for men

टमाटर फेस पैक

लड़कों की स्किन को गोरा करने में टमाटर काफी मददगार साबित होता है। टमाटर सन टैन को ठीक कर सकता है। टमाटर को प्राकृतिक एक्सफोलिएटर माना जाता है। इसमें मौजूद फ्लेवोनोइड्स स्किन की मृत कोशिकाओं और ब्लैक हेड्स को हटाने में मदद कर सकते हैं। इसमें शहद का इस्तेमाल त्वचा को गोरा बनाने और मॉइस्चराइज करने का काम करता है, जिससे स्किन सॉफ्ट और ग्लोइंग बनती है। एक टमाटर के पेस्ट को लेकर, इसमें एक चम्मच शहद मिलकर चेहरे पर लगाएं। 20 मिनिट के बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें।

Face Pack,face pack for men,men beauty tips,mens beauty,home made face mask,face mask for men,beauty tips for men

नींबू फेस पैक

नींबू के रस में विटामिन C होता है जो कि एक शक्तिशाली एंटी-ऑक्सीडेंट होता है। नींबू के रस में मौजूद एसिड त्वचा के कालेपन को दूर करता है और त्वचा को गोरा करने में मदद करता है। इसलिए लकड़े अपनी स्किन पर नींबू से बने फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। नींबू के रस को कॉटन बॉल की मदद से स्किन पर लगाएं और कुछ देर बाद ठंडे पानी से धो लें। कुछ सप्ताह ऐसा करने से आप गोरी त्वचा पा सकते है।

Face Pack,face pack for men,men beauty tips,mens beauty,home made face mask,face mask for men,beauty tips for men

बेसन से बना फेस पैक

बेसन एक प्राकृतिक त्वचा एक्सफ़ोलीएटर है जो पोर्स को गहराई को साफ करने में मदद करता है, स्‍मूथ त्वचा के लिए डेड स्किन सेल्‍स को हटाता है। यह त्वचा की बनावट में सुधार करता है और त्वचा को जवां, मुलायम और ग्‍लोइंग बनाए रखता है। बेसन का इसका उपयोग प्राचीन समय से ही त्वचा के रंग को निखारने के लिए किया जाता है। यह त्वचा पर बिना खरोंच पैदा किये त्वचा की मृत कोशिकाओं को हटाता है और प्राकृतिक रूप से टैनिंग हटाकर चेहरा गोरा बनाता है। इसके लिए लड़के दो चम्मच बेसन में गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बनाएं और चेहरे पर स्क्रब के रूप में इसका इस्तेमाल करें और कुछ देर मसाज करने के बाद गुनगुने पानी से धो लें।

Face Pack,face pack for men,men beauty tips,mens beauty,home made face mask,face mask for men,beauty tips for men

आलू फेस पैक

आलू में एंटीऑक्सीडेंट के साथ-साथ, विटामिन बी, सी, मैग्नीशियम, पोटेशियम और फास्फोरस आदि खनिज तत्व पाए जाते है जो लड़कों की त्वचा के रंग को गोरा करने में मदद करते हैं। इसके लिए आप एक आलू को पीसकर इसका रस निकाल लें और इसे अपने पूरे चेहरे पर लगाएं। 15 से 20 मिनट के बाद मुंह को धो लें।

Face Pack,face pack for men,men beauty tips,mens beauty,home made face mask,face mask for men,beauty tips for men

चंदन फेस पैक

चंदन का फेस पैक पुरुषों को गोरा करने में बहुत ही प्रभावी होता हैं। चंदन पाउडर त्वचा को ग्‍लोइंग बनाता है। यह आपकी त्वचा की टोन को निखारता है। चंदन पाउडर और उससे बना फेस पैक चेहरे पर पड़े गहरे दाग धब्बों, झाइयां और झुर्रियों को भी दूर करता है। चंदन के पाउडर से बना फेस पैक लड़कों के फेस से टैनिंग हटाने और स्किन को गोरा करने के लिए उपयोगी होता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए एक कटोरी में 2 चम्मच चंदन का पाउडर लेकर 4 चम्मच गुलाब जल लेकर मिलाएं और पेस्ट बनाकर त्वचा पर लगाएं। 10 मिनट तक सूखाने के बाद नहा लें। सप्ताह में 3 बार इसका उपयोग करने से आसानी से पुरुष गोर हो सकते हैं।

Face Pack,face pack for men,men beauty tips,mens beauty,home made face mask,face mask for men,beauty tips for men

एलोवेरा फेस पैक

एलोवेरा से बने फेस पैक का इस्तेमाल करके मर्द अपने चेहरे को गोरा कर सकते है। एलोवेरा में पाये जाने वाला एंटी ऑक्सीडेंट और अन्य पोषक तत्‍व त्‍वचा की सभी समस्‍याओं को दूर करने में मदद करते हैं। मर्द गोरा होने के लिए एलोवेरा की ताजा पत्तियों से एलोवेरा जेल निकालें और अपने चेहरे पर लगाएं। इसके अलावा आप एलोवेरा जेल में कुछ बूंदें संतरे के रस की भी मिला सकते हैं। क्‍योंकि इसमें विटामिन सी होता है जो एंटीऑक्‍सीडेंट का काम करता है।

Face Pack,face pack for men,men beauty tips,mens beauty,home made face mask,face mask for men,beauty tips for men

खीरे का फेस पैक

खीरे का इस्तेमाल लड़के अपने फेस पर गोरा होने के लिए भी खीरा का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसके लिए आप एक कटोरी में नींबू का रस, खीरे का रस और गुलाब जल को बराबर मात्रा में लेकर आपस में मिला लें और कॉटन बॉल की मदद से त्वचा पर लगाएं और कुछ देर बाद त्वचा को ठंडे पानी से धो लें। इसका इस्तेमाल रोजाना रात को करने पर लड़के कुछ दिनों में गोरी त्वचा पा सकते हैं।

Face Pack,face pack for men,men beauty tips,mens beauty,home made face mask,face mask for men,beauty tips for men

बादाम और दूध का फेस पैक

बादाम और दूध से बना फेस पैक लड़कों के चेहरे के दाग, पिंपल के निशान और चेहरे पर पड़ी झुर्रियों को खत्म करके फेस को चमकदार बनाने में मदद करता है। इस फेस पैक को बनाने के लिए आप सात आठ बादाम को लेकर इसे रात भर के लिए दूध में डालकर रख दें। सुबह इन बादामों को छीलकर दूध के साथ पेस्ट बना लें। तैयार फेस पैक को सोने से पहले चेहरे पर लगाएं और सुबह ठंडे पानी से मुंह को धो लें।

Face Pack,face pack for men,men beauty tips,mens beauty,home made face mask,face mask for men,beauty tips for men

केले का फेस पैक

विटामिन-ए, बी, ई और पोटेशियम से भरपूर होने के कारण केला आपकी त्वचा को मुलायम बना सकता है। इससे स्‍किन पर पड़े काले धब्बों के मार्क कम हो सकते हैं। इससे तैयार फेस मास्‍क लगाने से स्‍किन पर झुर्रियां जल्‍दी नहीं पड़ती। फेस मास्‍क बनाने के लिए 1 पका हुआ केला, 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस और 1 बड़ा चम्मच शहद मिलाएं। इसे अपने साफ चेहरे पर अप्‍लाई करें। 15 मिनट तक प्रतीक्षा करें। फिर गुनगुने पानी का उपयोग कर चेहरा धो लें।

Face Pack,face pack for men,men beauty tips,mens beauty,home made face mask,face mask for men,beauty tips for men

नीम के पत्तों का फेस पैक

नीम के पत्तों से बना फेस पैक लड़कों के फेस को गोरा करने में मदद का सकता है। इसके लिए आप नीम के पेस्ट में चंदन पाउडर, बादाम पाउडर और हल्दी पाउडर मिलाएं। इसे अच्छे से मिलाने के बाद एक गाढ़ा पेस्ट तैयार करें। मालिश करते समय इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। पेस्ट को चेहरे पर लगाने के बाद इसे सूखने दें या लगभग 20 मिनट के बाद इसे गुनगुने पानी से धो लें और साफ़ करें। यह फेस मास्क पुरुषों की कठोर त्वचा को गोरा और मुलायम बना सकता है।

Face Pack,face pack for men,men beauty tips,mens beauty,home made face mask,face mask for men,beauty tips for men

संतरे का फेस पैक

संतरे में उच्च मात्रा में विटामिन सी होता है जो आपकी त्वचा को स्वस्थ और गोरा बनाने में मदद करता है। यह त्वचा को मुलायम बनाता है और बनावट को बेहतर बनाने में भी मदद करता है। ऐसे में आपको केवल 2 चम्मच संतरे का रस और 1 चुटकी हल्दी चाहिए। इन दोनों को अच्छे से मिलाएं और अपने चेहरे पर लगाएं। इसके बाद इसे सूखने दें। लगभग 20 मिनट तक प्रतीक्षा करने के बाद, इसे सामान्य पानी से धो लें और इसे साफ करें। इस विधि का नियमित रूप से उपयोग करके लड़के अपने चेहरे को गोरा और स्वस्थ भी बना सकते हैं।

Face Pack,face pack for men,men beauty tips,mens beauty,home made face mask,face mask for men,beauty tips for men

पपीता फेस मास्क

पपीते का इस्तेमाल महिलाओं की तरह पुरुषों के चेहरे पर भी रंगत ला सकता है। इसके लिए लड़कों को हरे पपीते की जरूरत होती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि कच्चे पपीते में पपीने की मात्रा अधिक होती है। यह एक एंजाइम है जो त्वचा को एक्सफोलिएट करने में मदद करता है। इस फेस मास्क को बनाने के लिए कच्चे पपीते को छील लें और फिर एक चिकना पपीता पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगभग 20 मिनट तक लगाएं। जब फेस मास्क सूख जाता है, तो आप इसे गुनगुने पानी से धो लें। लड़कों के गोरा होने के घरेलू उपाय के रूप में पपीते का उपयोग फायदेमंद है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

ममता बनर्जी की कार पर पथराव, बोलीं- खिड़की खुली होती तो सिर फट जाता; बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
ममता बनर्जी की कार पर पथराव, बोलीं- खिड़की खुली होती तो सिर फट जाता; बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
IIT दिल्ली में पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर ओवैसी नाराज, छात्रों के ‘सिर झुकाने’ के निर्देश पर उठाए सवाल
IIT दिल्ली में पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर ओवैसी नाराज, छात्रों के ‘सिर झुकाने’ के निर्देश पर उठाए सवाल
महाराष्ट्र की सियासत में हलचल, PM मोदी से मिलेंगे NCP शरद पवार गुट के सभी 8 सांसद
महाराष्ट्र की सियासत में हलचल, PM मोदी से मिलेंगे NCP शरद पवार गुट के सभी 8 सांसद
राहुल गांधी ने बताया फिटनेस का मंत्र, 56 की उम्र में भी रहते हैं एक्टिव; जानें किन चीजों से बनाई दूरी
राहुल गांधी ने बताया फिटनेस का मंत्र, 56 की उम्र में भी रहते हैं एक्टिव; जानें किन चीजों से बनाई दूरी
बिहार: मोतिहारी में बेखौफ अपराधियों ने युवक को दौड़ाकर मारी गोली, कंधे के आर-पार हुई गोली; 3 आरोपी गिरफ्तार
बिहार: मोतिहारी में बेखौफ अपराधियों ने युवक को दौड़ाकर मारी गोली, कंधे के आर-पार हुई गोली; 3 आरोपी गिरफ्तार
बिहार के सहरसा में पूजा का प्रसाद खाने के बाद 100 से ज्यादा लोग बीमार, उल्टी-दस्त से मचा हड़कंप
बिहार के सहरसा में पूजा का प्रसाद खाने के बाद 100 से ज्यादा लोग बीमार, उल्टी-दस्त से मचा हड़कंप
बेडशीट से आती है सीलन और पसीने की बदबू? इन आसान तरीकों से करें दूर
बेडशीट से आती है सीलन और पसीने की बदबू? इन आसान तरीकों से करें दूर
चौड़े हाथों की खूबसूरती बढ़ा देंगे मेहंदी के ये 6 ट्रेंडी डिजाइन, शिवरात्रि और तीज पर जरूर आजमाएं
चौड़े हाथों की खूबसूरती बढ़ा देंगे मेहंदी के ये 6 ट्रेंडी डिजाइन, शिवरात्रि और तीज पर जरूर आजमाएं
गोविंदा के साथ एयरपोर्ट पर दिखीं कोमल रानी स्वर्णकार, मिस्ट्री गर्ल को लेकर फिर चर्चा में आया एक्टर का नाम
गोविंदा के साथ एयरपोर्ट पर दिखीं कोमल रानी स्वर्णकार, मिस्ट्री गर्ल को लेकर फिर चर्चा में आया एक्टर का नाम
घायल होने की खबरों के बीच मोजतबा खामेनेई का नया वीडियो आया सामने, सेहत को लेकर क्या है अपडेट?
घायल होने की खबरों के बीच मोजतबा खामेनेई का नया वीडियो आया सामने, सेहत को लेकर क्या है अपडेट?
हर-हर महादेव से गूंजेगा सावन का दूसरा सोमवार, अपनों को भेजें ये 10 खास शायरी
हर-हर महादेव से गूंजेगा सावन का दूसरा सोमवार, अपनों को भेजें ये 10 खास शायरी
व्रत में कुछ चटपटा और क्रिस्पी खाने का मन हो तो बनाएं शकरकंदी की टिक्की, आसान है रेसिपी
व्रत में कुछ चटपटा और क्रिस्पी खाने का मन हो तो बनाएं शकरकंदी की टिक्की, आसान है रेसिपी
महाराष्ट्र में दूध हुआ महंगा, 11 अगस्त से 2 रुपये बढ़ेंगे दाम; गाय का दूध ₹62 और भैंस का ₹78 प्रति लीटर
महाराष्ट्र में दूध हुआ महंगा, 11 अगस्त से 2 रुपये बढ़ेंगे दाम; गाय का दूध ₹62 और भैंस का ₹78 प्रति लीटर
Toxic: पहली मुलाकात में ही यश की फैन हो गई थीं नयनतारा, बोलीं- साढ़े चार साल फिल्म को दे दिए
Toxic: पहली मुलाकात में ही यश की फैन हो गई थीं नयनतारा, बोलीं- साढ़े चार साल फिल्म को दे दिए