न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या आप भी हैं त्वचा की टैनिंग से परेशान, आजमाए घर पर बने ये 6 फेस मास्क

ऐसे में आज हम आपके लिए प्राकृतिक चीजों से बने कुछ घरेलू फेस मास्क लेकर आए हैं जिनकी मदद से टैनिंग को आसानी से कम किया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इन फेस मास्क के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 28 Feb 2022 5:18:24

क्या आप भी हैं त्वचा की टैनिंग से परेशान, आजमाए घर पर बने ये 6 फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग आपके लुक को खराब करने का काम करती हैं। इससे स्किन टोन डार्क हो जाती है और त्वचा अपनी रंगत खोने लगती है। इसे दूर करने के लिए महिलाएं बाजार में उपस्थित कई कॉस्मेटिक आइटम का इस्तेमाल करती हैं जो कि महंगे होने के साथ ही इतने प्रभावी नहीं होते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए प्राकृतिक चीजों से बने कुछ घरेलू फेस मास्क लेकर आए हैं जिनकी मदद से टैनिंग को आसानी से कम किया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इन फेस मास्क के बारे में...

diy  face masks for skin tan,beauty tips,beauty hacks,skin tanning remedies

बेसन, दही और हल्दी से बना फेस मास्क

बेसन में चेहरे से एक्सेस ऑयल को सोखने के गुण होते हैं, ये त्वचा को गहराई से साफ करता है। हल्दी रंगत निखाने के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती है। हल्दी एक नैचरल हीलर का काम करती है, जिससे स्किन को रिपेयर होने में मदद मिलती है। दही टैनिंग दूर करने के लिए बहुत फायदेमंद है। इसमें मौजूद लैक्टॉस स्किन को निखारने का काम करता है। ग्लिसरीन आपकी स्किन में इलास्टिसिटी लाकर उसे सॉफ्ट बनाता है। ऑयली स्किन के लिए ये एक अमेजिंग एक टोनर है।

आवश्यक सामग्री
- 1 चम्मच बेसन
- 1 चम्मच हल्दी
- 1 चम्मच दही
- 1 चम्मच ग्लिसरीन
- गुलाब जल

इस्तेमाल करने का तरीका

इन सभी को मिक्स करके पेस्ट तैयार करें और इस पेस्ट को फेस पैक की तरह त्वचा पर लगाएं। इस पैक का असर आपको 4 से 5 दिनों के अंदर दिखाई देने लगेगा। सिर्फ टैनिंग रीमूविंग के लिए ही नहीं बल्कि गर्मी के मौसम में आप नियमित रूप से इस फेस पैक का उपयोग कर सकती हैं। जब टैनिंग पूरी तरह दूर हो जाए तो आप सप्ताह में सिर्फ 3 दिन इस फेस पैक को लगाकर अपनी त्वचा की रंगत को निखरा और उजला बनाए रख सकती हैं।

diy  face masks for skin tan,beauty tips,beauty hacks,skin tanning remedies

मूंग दाल और टमाटर से बना फेस मास्क

मूंग दाल चेहरे से डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद करती है और त्वचा को साफ करने में मदद करती है। दूसरी तरफ टमाटर एक नेचुरल टोनर की तरह काम करने के साथ ही इंस्टेंट ग्लो भी लाता है।

आवश्यक सामग्री

- 1 चम्मच भीगी हुई मूंग दाल
- 1 चम्मच टमाटर का पल्प

इस्तेमाल करने का तरीका

- पानी में भिगोई हुई मूंग दाल और टमाटर के पल्प का एक पेस्ट बना लें।
- अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाकर मसाज करें।
- इसे 20 मिनट के लिए चेहरे पर लगाकर छोड़ दें और फिर निर्धारित समय के बाद पानी से चेहरा साफ कर लें।

diy  face masks for skin tan,beauty tips,beauty hacks,skin tanning remedies

केसर और दूध से बना फेस मास्क

ड्राई स्किन के लिए केसर और दूध का यह पैक काफी फायदेमंद हो सकता है। केसर के एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण स्किन पर स्पॉट्स और रैशेज को ठीक करने में मदद कर सकते हैं।

आवश्यक सामग्री
- केसर के धागे
- 1 कप दूध

इस्तेमाल करने का तरीका

- दूध को गर्म करने रखें और उसमें केसर के धागे डाल दें। इसके बाद कुछ देर तक इस दूध को यूं ही रखें।
- कॉटन को इसमें डुबोकर अपनी स्किन पर लगाएं।
- इसे चेहरे पर 20 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें और फिर अपना चेहरे धो लें।

diy  face masks for skin tan,beauty tips,beauty hacks,skin tanning remedies

चोकर और संतरे के छिलके से बना फेस मास्क

चोकर से बना यह फेस पैक आपके चेहरे से डेड स्किन सेल्स को निकालकर स्किन में निखार लाता है। दही, एलोवेरा जेल और संतरे के छिलके के पाउडर के साथ मिलकर यह त्वचा को मॉइश्चराइज करता है।

आवश्यक सामग्री
- 1 चम्मच चोकर
- 1 छोटा चम्मच संतरे के छिलके का पाउडर
- 1 छोटा चम्मच दही
- 1 चम्मच एलोवेरा जेल

इस्तेमाल करने का तरीका
- सबसे पहले एक कटोरी में चोकर, ऑरेंज पील पाउडर डालकर मिला लें फिर इसमें दही और एलोवेरा जेल डालें और मिक्स करें।
- एक अच्छी कंसिस्टेंसी वाले पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं।
- 30 मिनट के लिए इस पेस्ट को लगाकर छोड़ दें और फिर अपने चेहरे को पानी से धो लें।

diy  face masks for skin tan,beauty tips,beauty hacks,skin tanning remedies

खीरे, तरबूज और पाउडर मिल्क से बना फेस मास्क

खीरे की एस्ट्रिंजेंट प्रॉपर्टीज इसे त्वचा के लिए अच्छा बनाती हैं। यह ऑयलीनेस को कम करता ह और छिद्रों को बंद करता है। यह टैनिंग के प्रभाव को कम करने में भी मदद करता है।

आवश्यक सामग्री

- 1 चम्मच खीरे का जूस या पल्प
- 1 चम्मच तरबूज
- 2 छोटे चम्मच मिल्क पाउडर

इस्तेमाल करने का तरीका
खीरे के जूस/पल्प, तरबूज और मिल्क पाउडर को एक ब्लेंडर में डालकर एक स्मूथ पेस्ट बना लें।
अब इस पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाकर 30 मिनट के लिए छोड़ दें।
30 मिनट बाद नॉर्मल पानी से अपना मुंह धो लें।

diy  face masks for skin tan,beauty tips,beauty hacks,skin tanning remedies

बादाम, दही और हल्दी से बना फेस मास्क

बादाम त्वचा के लिए बेहद पौष्टिक होता है, यह धीरे-धीरे त्वचा की रंगत को हल्का करने में मदद करता है। वहीं दही त्वचा को पोषण और मुलायम बनाने में मदद करती है और हल्दी एक एंटीसेप्टिक की तरह काम करती है।

आवश्यक सामग्री

- 1 चम्मच कूटा हुआ बादाम
- 1 चम्मच दही
- चुटकी भर हल्दी पाउडर

इस्तेमाल करने का तरीका
- एक कटोरी में तीनों चीजों के लेकर अच्छे से मिला लें।
- इसके बाद इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट के लिए छोड़ दें।
- 15 मिनट के बाद, सर्कुलर मोशन में हल्के हाथों को घुमाते हुए स्क्रब करें और फिर पानी से मुंह धो लें।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद