न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन घरेलू उपायों को अपनाकर दूर करें होठों का कालापन, कुछ ही दिनों में दिखने लगेगा फर्क

ऐसे कई घरेलू उपाय हैं जिन्हें अपनाकर आप अपने होठों को हमेशा के लिए गुलाबी बना सकते हैं। इस लेख के जरिये हम आपको होठों का कालापन दूर करने के तरीके बताने वाले है।  

Posts by : Karishma-H | Updated on: Thu, 12 Jan 2023 1:54:04

इन घरेलू उपायों को अपनाकर दूर करें होठों का कालापन, कुछ ही दिनों में दिखने लगेगा फर्क

चेहरे की खूबसूरती का ख्याल तो सब रखते है लेकिन जब इस चेहरे पर काले होठ चेहरे की खूबसूरती बिगाड़ देते है। ऐसे में हम काले पड़ चुके होठों को लिपस्टिक से ढकने की कोशिश करते हैं यदि आप स्वाभाविक रूप से गुलाबी होंठ वापस चाहते हैं जो कि मुलायम हों, तो आपके जरूर काम आएगा। ऐसे कई घरेलू उपाय हैं जिन्हें अपनाकर आप अपने होठों को हमेशा के लिए गुलाबी बना सकते हैं। इस लेख के जरिये हम आपको होठों का कालापन दूर करने के तरीके बताने वाले है।

darken lips,tips remove blackness of lips,home remedies to remove blackness from lips,beauty tips,beauty hacks

एक्सफोलिएट करें

आपको बस इतना करना है कि एक रुमाल या टूथब्रश गीला करें और धीरे से अपने होंठों को हल्के हाथों से रगड़ें। यह डेड स्किन और होठों की सूखी बाहरी परत को हटाता है, साथ ही ब्लड सर्कुलेशन में भी सुधार करता है। एक्सोफ़ोलिट करने के बाद रात में हमेशा कोमल गुलाबी होंठों के लिए नारियल का तेल या प्राकृतिक लिप बाम लगाएं।

darken lips,tips remove blackness of lips,home remedies to remove blackness from lips,beauty tips,beauty hacks

शुगर स्क्रबिंग

शुगर स्क्रबिंग होठों का कालापन दूर करने के लिए बेस्ट है। इसके लिए आप1 चम्मच बादाम का तेल, शहद और 2 चम्मच चीनी के मिश्रण से होठों की त्वचा को स्क्रब करें। इसे धीरे से स्क्रब करें क्योंकि आपके होठों की त्वचा काफी सेंसिटिव होती है। बादाम का तेल और शहद आपके होठों को नमी देगा और चीनी डेड स्किन को हटाएगी। इस स्क्रब के नियमित इस्तेमाल से आपके होंठ हमेशा के लिए गुलाबी हो सकते हैं।

darken lips,tips remove blackness of lips,home remedies to remove blackness from lips,beauty tips,beauty hacks

हल्दी और मलाई

हल्दी जहां होठों से कालापन हटाने में मदद करेगी, वहीं मलाई होंठो को पोषण देगी। इसको होंठो पर लगाने के लिए सोने से पहले हल्दी और मलाई का पेस्ट लगाएं। हल्दी में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो होंठों के कालेपन के साथ फटे होंठों की समस्या को भी दूर करती है। मलाई होंठो को गुलाबी बनाती है।

darken lips,tips remove blackness of lips,home remedies to remove blackness from lips,beauty tips,beauty hacks

एलोवेरा और शहद

एलोवेरा जेल का एक बड़ा चम्मच लें और इसे शहद के साथ मिलाएं। इसे अपने होठों पर लगाएं। इसे 15 मिनट के लिए छोड़ दें और तुरंत परिणाम देखने के लिए इसे पानी से धो लें। एलोवेरा और शहद दोनों ही आपके होठों को नमी प्रदान करते हैं, जिससे यह मुलायम और गुलाबी हो जाते हैं।

darken lips,tips remove blackness of lips,home remedies to remove blackness from lips,beauty tips,beauty hacks

चुकंदर का करें इस्तेमाल

प्राकृतिक रूप से होठों को गुलाबी बनाने के लिए आप चुकंदर का इस्तेमाल कर सकती है। इसके लिए आपएक चुकंदर को कद्दूकस कर लें और उसका रस निकाल लें। इसे अपनी उँगलियों की मदद से अपने होठों पर लगाएं और 15 मिनट के लिए छोड़ दें। बाद में इसे धो लें। जल्दी परिणाम देखने के लिए आप इसे सप्ताह में दो बार दोहरा सकते हैं। चुकंदर में प्राकृतिक बरगंडी रंग होता हैं जो आपके होठों को नरम और गुलाबी बनाने में मदद करता है।

darken lips,tips remove blackness of lips,home remedies to remove blackness from lips,beauty tips,beauty hacks

खीरा भी लाभदायक

खीरा विटामिन-ए और सी का अच्छा स्रोत है। इसलिए, इसका जूस आपके होंठों का कालापन दूर करने के लिए भी फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए आधे खीरे का जूस निकालकर उसे फ्रिज में ठंडा होने के लिए रखें। जब रस ठंडा हो जाए, तो रूई से उसे अपने होंठों पर लगाएं। रस को 20 से 30 मिनट तक लगा रहने दें और फिर पानी से धो लें। स्किन टाइटनिंग टॉनिक के रूप में खास पहचान रखने वाला खीरा होंठों की त्वचा की कसावट को बरकरार रखने के साथ ही होंठों को भरपूर नमी देता है।

darken lips,tips remove blackness of lips,home remedies to remove blackness from lips,beauty tips,beauty hacks

गुलाब जल से बनाए होठों को जवां

होंठों को गुलाब की पंखुड़ियों के समान कोमल बनाने के लिए गुलाब जल का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिएरात को सोने से पहले रूई को गुलाब जल में भिगोकर होंठों पर लगाएं। पिंक लिप्स की चाहत रखने वाले इसका इस्तेमाल रोज सोने से पहले कर सकते हैं। गुलाब जल होंठों व त्वचा में खून के प्रवाह को बढ़ाकर उन्हें स्वस्थ और सुंदर बना सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

अंकित बालियान हत्याकांड में यूपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी शूटर एनकाउंटर में ढेर
अंकित बालियान हत्याकांड में यूपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी शूटर एनकाउंटर में ढेर
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
नेपाल बाढ़ की तबाही के बीच चमत्कार! 3 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली 6 साल की बच्ची
नेपाल बाढ़ की तबाही के बीच चमत्कार! 3 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली 6 साल की बच्ची
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की रिलीज से पहले बड़ा अपडेट, CBFC ने दिया A सर्टिफिकेट
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की रिलीज से पहले बड़ा अपडेट, CBFC ने दिया A सर्टिफिकेट
चेहरे की चमक बढ़ाने में काम आएगा अपराजिता का फूल, ऐसे बनाएं फेस मास्क
चेहरे की चमक बढ़ाने में काम आएगा अपराजिता का फूल, ऐसे बनाएं फेस मास्क
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
हल्द्वानी में खरगे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर भड़के शशि थरूर, बोले- दलितों की गरिमा पर हमला बर्दाश्त नहीं
हल्द्वानी में खरगे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर भड़के शशि थरूर, बोले- दलितों की गरिमा पर हमला बर्दाश्त नहीं
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
रात के बचे चावल को न करें बर्बाद, ऐसे बनाएं कुरकुरे पराठे
रात के बचे चावल को न करें बर्बाद, ऐसे बनाएं कुरकुरे पराठे