न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आईशैडो के ये कलर कॉम्बो देंगे आपको खूबसूरत लुक, जानें किस तरह इसे लगाया जाए परफेक्ट

इसलिए आज इस कड़ी में हम आपको आईशैडो कलर कॉम्बीनेशन और किस तरह इससे परफेक्ट लुक पाया जाए इसकी जानकारी देने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 04 Jan 2022 12:33:23

आईशैडो के ये कलर कॉम्बो देंगे आपको खूबसूरत लुक, जानें किस तरह इसे लगाया जाए परफेक्ट

मेकअप में कई सारी चीजें हैं जिनका इस्तेमाल कर अपने लुक को आकर्षक और बेहतरीन बनाया जा सकता हैं। लेकिन महिलाएं कुछ चीजों को इग्नोर करना पसंद करती हैं क्योंकि उनके बारे में इतनी जानकारी नहीं होती हैं। ऐसा ही एक मेकअप प्रोडक्ट हैं आईशैडो जो आंखों को क्लासी लुक देने का काम करता हैं। लेकिन कई महिलाऐं इसे कैसे अप्लाई किया जाए इससे अनजान रहती हैं जिस वजह से इसका इस्तेमाल बहुत कम करती हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपको आईशैडो कलर कॉम्बीनेशन और किस तरह इससे परफेक्ट लुक पाया जाए इसकी जानकारी देने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

color combination of eyeshadow,eyes makeup tips,eye shadow,beauty tips

ऑरेंज और पर्पल
ऑरेंज और पर्पल कलर का कॉम्बीनेशन काफी अच्छा हो सकता है। इसके लिए आप नारंगी रंग के एक छोटे से थपके के साथ एक हल्का बैंगनी या बकाइन कलर जोड़ें। यह एक डे टाइम इवेंट के लिए बेस्ट है। यह आईशैडो कॉम्बीनेशन विशेष रूप से एक लहंगा या साड़ी के साथ खूब जमेगा।

color combination of eyeshadow,eyes makeup tips,eye shadow,beauty tips

मैटलिक यलो और ब्लैक
यलो या पीला काफी पेचीदा रंग हो सकता है, लेकिन इस कलर के आईशैडो को सही से अच्छे कलर कॉम्बीनेशन के साथ लगाया जाए, तो यह गेम बदल सकता है। अब हम आपको बताते हैं आपको कैसे यलो आईशैडो लगाना है। आप अपने एक नियमित रूप से काले स्मोकी आईज के बजाय, यलो और ब्लैक आईशैडो कॉम्बो बनाएं। इसके लिए आप अपनी आंख के अंदरूनी तरफ यलो शेड लगाएं उसके बाद आप एक ब्लैक शेड से बाहरी तरफ हल्का शेड दें और फिर आईलाईनर लगाएं। यह आपको एक स्मोकी लुक देने के साथ एक डिफरेंट लुक भी देगा।

color combination of eyeshadow,eyes makeup tips,eye shadow,beauty tips

ब्रॉन्ज और प्लम
किसी पार्टी, फेस्टिव और वेडिंग लुक के लिए आप ब्रोंज़ और प्लम आईशैडो कलर से एक बेहतर कॉम्बिनेशन के बारे में सोच सकते हैं। यह एक परफेक्ट मैच है, जो लोगों का ध्यान आपकी ओर खींचने में आपकी मदद करेगा और हर कोई आपकी तारीफ करेगा। इस कलर कॉम्बीनेशन को आप ट्रेडिशनल आउटफिट, एथनिक या गाउन के साथ लगाएं।

color combination of eyeshadow,eyes makeup tips,eye shadow,beauty tips

पिंक और ब्लू

आप एक सॉफ्ट पिंक कलर के साथ एक आईशैडो बेस सेट करें और फिर इसे स्काई ब्लू या फिर नेवी ब्लू शेड के साथ हाइलाइट करें। यह आपको एक आईमेकअप गोल सेट करने में मदद करेगा। इस कॉम्बो को ट्राई करते समय हमेशा ध्यान रखें की ब्लू शेड की अति न करें, भीतरी कोने में थोड़ा सा डैब कर निचली पलक पर लगाएं, जैसा कि यहां फोटो में दिखाया गया है।

color combination of eyeshadow,eyes makeup tips,eye shadow,beauty tips

पीच और गोल्ड

यदि आप एक ही समय में अपनी आँखों को एक वॉर्म और स्पार्कल लुक देना चाहते हैं, तो आप पीच और गोल्ड कलर का कॉम्बो ट्राई करें। यह आपके लिए बेस्ट है, यह आपकी आंखों को गहराई देने में मदद करेगा। बस आपको इस कलर कॉम्बीनेशन को लगाते समय आपको अपनी आंखों के अंदरूनी आधे हिस्से में गोल्ड शेड और बाहरी तरफ पीच शेड लगाना है। जैसे यहां तस्वीर में बताया गया है।

color combination of eyeshadow,eyes makeup tips,eye shadow,beauty tips

परफेक्ट आईशैडो लगाने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

आईशैडो लगाने से पहले लगाएं टेप

स्कॉच टेप आपको परफेक्ट आईशैडो लुक दे सकती है। इसके लिए बस अपने आंखों के बाहरी किनारे पर एक एंगल पर इसे लगाएं और आईशैडो लगाएं। इससे आपका आईशैडो आंखों से बाहर नहीं जाएगा और इसे परफेक्ट शेप मिलेगा। अगर आप मल्टीपल कलर का आईशैडो लगा रही हैं तो शेड्स ध्यान से चुनें। ये मेकअप टिप्स जरुर ध्यान में रखें जैसे ब्रो लाइन के पास हमेशा सबसे लाइट शेड, आईलिड्स पर मीडियम शेड और क्रीजेज़ पर डार्क शेड लगाएं। अगर आप आंखों को ब्राइट लुक देना चाहती हैं, तो इनर कॉर्नर पर हल्का शिमरी आईशैडो लगा सकती हैं।

color combination of eyeshadow,eyes makeup tips,eye shadow,beauty tips

आईशैडो मेकअप ब्रश

आईशैडो लगाने और ब्लैंड करने के लिए अलग ब्रश होता है। अगर आप परफेक्ट मेकअप चाहती हैं तो आपको सही मेकअप ब्रश के बारे में पता होना चाहिए। कुछ लड़कियां हालांकि उंगली से भी मेकअप कर लेती हैं लेकिन प्रोफेशनल और क्लीन लुक के लिए मेकअप करते समय सिर्फ ब्रश का ही इस्तेमाल करें। आईशैडो ब्रश से मेकअप लगाने के बाद आप इसे अच्छी तरह लगाएं और ब्लेंडिंग ब्रश से इसे क्रीजेज़ पर ब्लेंड करें। अगर ये अच्छी तरह ब्लेंड नहीं होगा तो कुछ ही देर बाद ये खराब नज़र आने लगेगा। इसे स्पंज से ब्लेंड करने की गलती ना करें।

व्हाइट बेस की मदद लें

अगर आप ऐसा आईशैडो इस्तेमाल कर रही हैं, जो पिग्मेंटेड नहीं है तो इसे लगाने से पहले व्हाइट बेस तैयार करें। इसके लिए आप व्हाइट काजल या आईशैडो आईलिड्स पर लगाकर ब्लेंड करें। इसके बाद कलर्ड आईशैडो लगाएं। इससे आपके आईशैडो का शेड अच्छी तरह उभर कर सामने आएगा और आपको मिलेगा।

color combination of eyeshadow,eyes makeup tips,eye shadow,beauty tips

प्राइमर का करें इस्तेमाल
अगर आप चाहती हैं कि आपका आईशैडो लंबे वक्त तक खराब ना हो, तो आई प्राइमर का इस्तेमाल करें। टिश्यू से आईलिड्स अच्छी तरह पोंछने के बाद प्राइमर लगाएं। इससे ना सिर्फ आईशैडो खराब होने से बचेगा। बल्कि आपको फ्लॉलेस लुक भी मिलेगा। अगर आपके पास प्राइमर नहीं है, तो आप इसकी जगह कंसीलर का इस्तेमाल कर सकती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद